يحاول ذهب - حر
बढ़ती उम्र के साथ सेहत का रखें खास ध्यान
January 2026
|Sadhana Path
35 से 40 की उम्र स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण होती है। विशेषकर, महिलाओं के लिए। उन्हें ऐसे समय अपना अधिक ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि वे इस समय कई तरह के हॉर्मोनल बदलावों से गुजर रही होती हैं। नतीजतन उनको कई तरह की शारीरिक समस्याएं घेर लेती हैं।
आमतौर पर महिलाएं अपनी सेहत को लेकर लापरवाह रहती हैं। नतीजतन बढ़ती उम्र के साथ कई बीमारियां साथ आने लगती हैं, जिनमें अनियमित मासिकधर्म, फाइब्रॉइड और सिस्ट, मोनोपॉज, माइग्रेन, कैल्शियम में कमी, ऑस्टियोपोरोसिस, यूरिक एसिड बढ़ना, मांसपेशियों का कमजोर पड़ना, ब्रेस्ट कैंसर, ओवरी डिस्प्लेसमेन्ट, आदि प्रमुख हैं। ज्यादातर परेशानियां आंत और पेट से जुड़ी रहती हैं। इसका सबसे बड़ा कारण उनका खानपान और आवश्यक पोषक तत्वों की कमी होना है।
30 के बाद होने वाली समस्याएं
महिलाओं में 35 तो कुछ महिलाओं में 40 के बाद भी शारीरिक दिक्कतें होना शुरू होती हैं। इनमें प्रमुख हैं-
कुछ महिलाओं को इररेगुलर पीरियड्स की प्रॉब्लम शुरुआत से ही रहती है। इसे पीसीओएस या पीसीओडी भी कहते हैं। सामान्यतः पीरियड्स की अवधि 28 से लेकर 32 दिन की मानी जाती है। बढ़ती उम्र में यह 21 से 40 दिन तक कि हो जाती है।
फाइब्रॉइड और सिस्ट
अनियमित मासिकधर्म होने का एक कारण यह भी है। हालांकि, यह जरूरी नहीं है क्योंकि कई बार फाइब्रॉइड या सिस्ट होने पर भी आपकी पीरियड साइकिल नॉर्मल रहती है। फाइब्रॉइड या सिस्ट का साइज 1 मि.मी. से लेकर 20 मी.मी. तक हो सकता है। यदि आपका फाइब्रॉइड 1 द्वद्व या फिर 5 मि.मी. तक भी होता है तो डरने की जरूरत नहीं है। आप आसानी से कंसीव कर सकती हैं।
मोनोपॉज
आजकल बहुत जल्दी मोनोपॉज होने लगा है। जबकि हमारी माएं और दादी-नानी 50 से 55 साल तक एक्टिव रहती थीं। इसका कारण उनका लाइफस्टाइल और नियमित मासिक धर्म था। वहीं आजकल 35 से 40 के बीच ही मोनोपॉज हो जाता है।
माइग्रेन
माइग्रेन की समस्या महिलाओं में सबसे ज्यादा देखी गई है। दरअसल, मोनोपॉज के बाद से ही महिलाओं में शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक बदलाव आने लगते हैं। इसका कारण उनके शरीर में एस्ट्रोजन की कमी को माना जाता है।
هذه القصة من طبعة January 2026 من Sadhana Path.
اشترك في Magzter GOLD للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة، وأكثر من 9000 مجلة وصحيفة.
هل أنت مشترك بالفعل؟ تسجيل الدخول
المزيد من القصص من Sadhana Path
Sadhana Path
ध्यान के लिए धैर्य जरूरी है
जीवन एक कला है। वहां विपरीत को मिलाने की क्षमता होनी चाहिए। ध्यान और धैर्य दो विपरीतताएं हैं। ध्यान और धैर्य के जोड़ का अर्थ है- पाना चाहता हूं अभी रुकने को राजी हूं-सदा के लिए। इसे समझ लेना । ध्यान और धैर्य जहां मिल जाते हैं, वहां जीवन का परम संगीत बजता है, वहां सत्व की धुन गूंजती है।
5 mins
January 2026
Sadhana Path
मानव की त्रयात्मक प्रकृति
सूक्ष्म प्राणी क्या हैं इसे अच्छी तरह समझने के लिए, हमें पहले यह समझना चाहिए कि हम क्या हैं।
2 mins
January 2026
Sadhana Path
व्यक्तित्व का दर्पण है हस्ताक्षर
व्यक्ति के हस्ताक्षर में उसके व्यक्तित्व की सभी बातें पूर्ण रूप से दिखाई देती हैं।
3 mins
January 2026
Sadhana Path
मकर संक्राति का अध्यात्मिक महत्त्व
यूं तो हम सभी के लिए त्योहारों का मतलब होता है हंसी, उल्लास और उमंग लेकिन सही मायनों में त्योहारों का महत्त्व उससे कहीं बढ़ कर और गूढ़ होता है।
5 mins
January 2026
Sadhana Path
सर्दियों में भी रखें वास्तु का ख्याल
सर्दी के इस मौसम में कुछ वास्तु उपाय करके आप सकारात्मक परिणाम प्राप्त कर सकते हैं कौन से हैं वो उपाय आइए लेख के माध्यम से जानें ?
4 mins
January 2026
Sadhana Path
भारतीय संस्कृति के कई रंग दिखाती मकर संक्रांति
हिन्दू धर्म संस्कृति में वर्ष का आरंभ ही होता है मकर संक्रांति जैसे बड़े पर्व से जिसकी केंद्र में है सूर्य की आराधना। इस दिन दान और स्नान का भी विशेष महत्त्व है। आराध्य देव सूर्य काल भेद से अनेक रूप धारण करते हैं।
8 mins
January 2026
Sadhana Path
चाय के कपसे जानिए अपना भविष्य
यह मुमकिन है कि हम चाय की बची हुई पत्ती द्वारा अपना भविष्य जान सकते हैं, उसके आकार और रूप की मदद से जो हमें चाय पी लेने के बाद कप में मिलते हैं।
4 mins
January 2026
Sadhana Path
विभिन्न राज्यों में मकर संक्रांति
भारत त्योहारों का देश है, यहां प्रत्येक त्योहार को हर्ष-उल्लास के साथ मनाया जाता है। उन्हीं में से एक त्योहार है मकर संक्रांति जिसे भारत के प्रत्येक राज्य के लोग अपनी परंपरा, संस्कृति के अनुसार मनाते हैं। कैसे मनाया जाता है भारत के विभिन्न राज्यों में मकर संक्राति का त्योहार आइए जानते हैं
4 mins
January 2026
Sadhana Path
स्फूर्ति की अभिव्यक्ति
जीवन स्फूर्तिमय है।
2 mins
January 2026
Sadhana Path
माधुर्य के देवता कृष्ण
कृष्ण का महत्त्व इस बात में नहीं है कि वह वाकई इस धरती पर पैदा हुए या नहीं, वह खुद अच्छे थे या बुरे। महत्त्वपूर्ण बात यह है कि उनका विचार मात्र ही इंसान को माधुर्य और प्रेम से भर देता है।
2 mins
January 2026
Listen
Translate
Change font size
