Denemek ALTIN - Özgür
अपने होनहार को सिखाएं अधिक से अधिक भाषाएं
Grehlakshmi
|May 2024
नए दौर के माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा ज्यादा से ज्यादा भाषाएं बोले क्योंकि भाषा आपके व्यक्तिगत विकास में सहायक होता है। लेकिन आपको तय करना है कि बच्चे कि पहली बोली कौन सी होनी चाहिए, उसकी मातृ भाषा, राजभाषा या फिर ग्लोबल भाषा।
बच्चे अक्सर वही सीखते हैं जो वह अपने माता-पिता को करते हुए। देखते हैं और वही बोलते हैं जिस भाषा में माता-पिता आपस में बातचीत करते हैं। सांकेतिक भाषा हो या मौखिक भाषा, बच्चे का व्यक्तिगत, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास करती है क्योंकि पहली भाषा का आपके जीवन में गहरा प्रभाव पड़ता है।
अभिभावक होने के नाते क्या कभी आपने यह सोचा है कि बच्चे को अधिक से अधिक भाषाएं क्यों सिखानी चाहिए ? दरअसल इससे बच्चे का शब्द भंडार बढ़ता है और उसका बौद्धिक विकास होता है। भविष्य में अधिक भाषाओं का ध्यान उसे उसके करियर में लाभ पहुंचाता है, यदि आपका बच्चा कला, साहित्य के क्षेत्र में जाना चाहता है तो भारतीय और विदेशी भाषाओं के साहित्य और कला को जानने में उसे मदद होगी। आइए एक बार भाषा के स्वरूप और उसकी आवश्यकता समझ लें ताकि आप बहुभाषी होने का महत्व भी जान पायें।
बच्चे के लिए जरूरी मातृ भाषा
भाषाएं इंसान की सबसे बड़ी जरूरत है। सोचिये अगर भाषा न होती तो समाज का विकास कैसे होता। एक व्यक्ति सबसे पहले अपनी मां की भाषा सीखता है। चूंकि बच्चा मां के सबसे करीब होता है ऐसे में जो मां की भाषा होती है वह बच्चे की भी भाषा होती है। यही कारण है कि हमें हमारी मातृभाषा अपनी मां की याद दिलाती है। मातृभाषा सिर्फ एक भाषा भर नहीं है वो इससे आगे भी बहुत कुछ है। मातृभाषा हमारे सांस्कृतिक और सामाजिक जीवन का आधार होती है। यह हमें हमारी जड़ों से जोड़ती है, विशेषकर हमारी मातृ भाषा। लेकिन आजकल मातृभाषा की जरूरत को नजरअंदाज किया जाता है। माता-पिता ये तो चाहते हैं कि उनका बच्चा अंग्रेजी बोले लेकिन वो मातृभाषा पर इतना बल नहीं देते हैं। मातृभाषा बोले तो ठीक नहीं बोले तो भी ठीक लेकिन वो इस सहूलियत में ये भूल जाते हैं कि मातृभाषा सिर्फ एक भाषा नहीं है बल्कि ये आपको आपकी जड़ों से जोड़े रखने का एक बेहतरीन माध्यम है। अन्य भाषाओं की भी आवश्यकता है ताकि हम कुछ नया सीख सकें लेकिन मातृभाषा की भी जरूरत है।
Bu hikaye Grehlakshmi dergisinin May 2024 baskısından alınmıştır.
Binlerce özenle seçilmiş premium hikayeye ve 9.000'den fazla dergi ve gazeteye erişmek için Magzter GOLD'a abone olun.
Zaten abone misiniz? Oturum aç
Grehlakshmi'den DAHA FAZLA HİKAYE
Grehlakshmi
डिजिटल बर्नआउटः महिलाओं की सेहत पर खतरा
डिजिटल बर्नआउट महिलाओं की मानसिक और शारीरिक सेहत पर गहरा असर डालता है, लेकिन कुछ सरल तरीके अपनाकर इससे बचा जा सकता है। संतुलित डिजिटल उपयोग और समय पर ब्रेक लेना इसकी रोकथाम में मदद करता है।
3 mins
January 2026
Grehlakshmi
गंगा स्नान से मिलता है स्वास्थ्य और आध्यात्मिक शुद्धि
मकर संक्रांति पर गंगा स्नान को मोक्ष, स्वास्थ्य और आत्मिक संतुलन से जोड़कर देखा जाता है। यह परंपरा हमें यह सिखाती है कि सच्ची शुद्धि आस्था, अनुशासन और सकारात्मक सोच से आती है- जो जीवन को नई दिशा देने का आधार बनती है।
2 mins
January 2026
Grehlakshmi
5 अनोखे अंदाज में गाजर हलवा घर पर बनाएं नया स्वाद
गाजर का हलवा हर घर की पहली पसंद होता है, लेकिन इस बार क्लासिक स्वाद में पांच नए फ्लेवर का ट्विस्ट लाकर इसे और मजेदार बनाएं। चॉकलेट, नारियल, गुड़ और खीर-स्टाइल जैसे यूनिक वेरिएशन हलवे को नया अनुभव दे देंगे।
2 mins
January 2026
Grehlakshmi
हेयर एक्सटेंशन बन रहा दुलहन का नंबर-1 ब्यूटी ट्रेंड
हेयर एक्सटेंशन काफी खूबसूरत होते हैं और यह आपके बालों में घुलमिल जाते हैं, इससे किसी को पता भी नहीं चलता कि आपने एक्सटेंशन लगाया है।
3 mins
January 2026
Grehlakshmi
जानिए रात में क्यों बार-बार टूटती है नींद
महिलाओं में स्लीप प्राइसिस वह स्थिति है जब लगातार नींद न आने, बार-बार नींद टूटने की समस्या बढ़ जाती है। इसका असर मूड, सेहत और रोजमर्रा की ऊर्जा पर साफ दिखाई देता है। समय रहते समझकर संभाला जाएं तो नींद और स्वास्थ्य- दोनों बेहतर बनाए जा सकते हैं।
4 mins
January 2026
Grehlakshmi
रुखी त्वचा के लिए अपनाएं घरेलू मॉइस्चराइजर
ठंडी हवा त्वचा की प्राकृतिक नमी छीन लेती है। ऐसे में प्राकृतिक उपाय त्वचा को अंदर से हाइड्रेट और मुलायम बनाए रखने में मदद करते हैं।
2 mins
January 2026
Grehlakshmi
गर्मियों की ड्रेसेज सर्दियों में भी दिखे स्टाइलिश
इस गुलाबी सर्दी में समर ड्रेसेज को अलविदा कहने की जरूरत नहीं है। कुछ स्मार्ट विंटर फैशन ट्रिक्स अपनाकर आप अपनी फ्लोरी, लाइटवेट समर आउटफिट्स को विंटर वियर के साथ स्टाइलिश तरीके से पहन सकती हैं।
3 mins
January 2026
Grehlakshmi
मजबूत दिल पाने के आसान उपाय
हमारे दिल तक खून पहुंचाने वाली आर्टरीज समय के साथ संकुचित हो जाती हैं, जिससे हार्ट अटैक और गंभीर कार्डियक समस्याएं हो सकती हैं।
3 mins
January 2026
Grehlakshmi
महिलाओं को होने वाली गंभीर बीमारी है एंडोमेट्रियोसिस
महिलाओं की अधिकतर बीमारियां गर्भाशय से जुड़ी होती हैं। यदि गर्भाशय में कहीं भी कोई दिक्कत पैदा होती है तो आगे जाकर एक गंभीर बीमारी का रूप ले सकती है। इनमें से एक एंडोमेट्रियोसिस है। आइए जानते हैं इस बीमारी के बारे में
4 mins
January 2026
Grehlakshmi
महिलाओं की सेहत में टेक्नोलॉजी का सहारा
स्मार्ट वेलनेस टेक उन तकनीकों और डिवाइसों को कहते हैं जो हमारी सेहत का ध्यान रखने में मदद करती हैं। यह इसलिए तेजी से लोकप्रिय हो रही है क्योंकि आज महिलाएं अपनी सेहत के प्रति ज्यादा जागरूक हैं।
3 mins
January 2026
Listen
Translate
Change font size
