Facebook Pixel ई-कचरे से उपजे संकट का बढ़ता दायरा | Jansatta - newspaper - Bu hikayeyi Magzter.com'da okuyun

Denemek ALTIN - Özgür

ई-कचरे से उपजे संकट का बढ़ता दायरा

Jansatta

|

November 17, 2025

अमेरिका से लाखों टन बेकार हो चुकी इलेक्ट्रानिक सामग्री कई देशों में ठिकाने लगाने के लिए भेजी जाती है। इनमें से अधिकांश दक्षिण पूर्व एशिया के विकासशील देश हैं। इन देशों में इस खतरनाक कचरे को सुरक्षित रूप से नष्ट करने का कोई उपाय नहीं है, इसलिए वे इसे लेने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं हैं।

- प्रमोद भार्गव

पर्यावरण पर वैश्विक निगरानी रखने वाली संस्था 'बासेल एक्शन नेटवर्क' (बीएएन) की ताजा रपट में जानकारी दी गई है कि अमेरिका से लाखों टन खराब इलेक्ट्रानिक सामग्री कई देशों में ठिकाने लगाने के लिए भेजी जा रही है। इनमें से अधिकांश दक्षिण पूर्व एशिया के विकासशील देश हैं। इन देशों में इस खतरनाक कचरे को सुरक्षित रूप से नष्ट करने का कोई उपाय नहीं है, इसलिए वे इसे लेने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं हैं।

बावजूद इसके अमेरिका की दस बहुराष्ट्रीय कंपनियां इस्तेमाल की अवधि समाप्त हो चुके इलेक्ट्रानिक्स सामानों को एशिया और पश्चिमी एशिया के गरीब देशों में ठिकाने लगा रही हैं। इस ई-कचरे से कई चुनौतियां पैदा होने वाली हैं।

बीएएन की रपट के अनुसार यह ई-कचरे की अदृश्य सुनामी है, क्योंकि विकासशील और गरीब देश इस कचरे का पुनर्चक्रण करने में समर्थ नहीं हैं। फिर भी कुछ ताकतवर देश इन देशों को अपने कचरे का ठिकाना बनाने में कोई संकोच नहीं कर रहे हैं। लिहाजा अब पर्यावरण को हानि पहुंचाने वाली संस्थाओं को यह आकलन करना कठिन हो रहा है कि घातक कचरा जिन देशों में फेंका जा रहा है, वहां का वायुमंडल किस हद तक प्रभावित और प्रदूषित होगा। इसका वहां के लोगों के स्वास्थ्य पर कितना असर पड़ेगा, यह अंदाजा कोई नहीं लगा पा रहा है। इस कचरे में कंप्यूटर, लैपटॉप, टैबलेट, मोबाइल और दूसरे उपकरण शामिल हैं। इनमें सीसा, कैडमियम और पारा जैसी सामग्रियां हैं, जो मूल्यवान होने के साथ विषाक्त हैं। जैसे-जैसे तकनीकी उपकरण नई विशेषताओं के साथ तेजी से बदले जा रहे हैं, वैसे-वैसे पुनर्चक्रित नहीं किए जाने वाला कचरा पांच गुना बढ़ता जा रहा है।

Jansatta'den DAHA FAZLA HİKAYE

Jansatta

देश में लोकतंत्र खत्म करने की ताकत किसी में नहीं

लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि किसी में भी इस देश से लोकतंत्र को खत्म करने की ताकत नहीं है।

time to read

2 mins

April 17, 2026

Jansatta

महाराष्ट्र विधान परिषद की नौ सीट के लिए चुनाव 12 मई को : निर्वाचन आयोग

भारत निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को घोषणा की कि महाराष्ट्र विधान परिषद (एमएलसी) की नौ सीट के लिए द्विवार्षिक चुनाव 12 मई को होंगे।

time to read

1 min

April 17, 2026

Jansatta

'भाजपा आई तो मछली खाने के लिए दिल्ली से लेनी होगी अनुमति'

पश्चिम बंगाल में जारी विधानसभा चुनाव के दौरान तृणमूल कांग्रेस सोशल मीडिया के सहारे भाजपा पर भावनात्मक प्रहार कर रही है।

time to read

1 min

April 17, 2026

Jansatta

हरिवंश के राज्यसभा का उपसभापति निर्विरोध चुने जाने की संभावना

मनोनीत सदस्य हरिवंश के राज्यसभा का उपसभापति निर्विरोध चुने जाने की संभावना है क्योंकि उनके पक्ष में पांच प्रस्ताव प्राप्त हुए वहीं विपक्ष ने अपने उम्मीदवार के संबंध में कोई प्रस्ताव नहीं दिया है।

time to read

1 min

April 17, 2026

Jansatta

गाजियाबाद से लापता आठ साल के बच्चे का शव नोएडा में हिंडन नदी में मिला

गाजियाबाद जिले के कनवानी गांव से लापता हुए आठ साल के एक बच्चे का शव गुरुवार सुबह नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में हिंडन नदी में मिला।

time to read

1 min

April 17, 2026

Jansatta

'पाक के सोशल मीडिया खातों से श्रमिकों को भड़काया गया था'

नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में हाल ही में हुई हिंसा और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

time to read

2 mins

April 17, 2026

Jansatta

कांग्रेस ने बनाई समिति, सात दिन में रपट मांगी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआइसीसी) ने इंदौर नगर निगम के एक हालिया सम्मेलन के दौरान राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' को लेकर हुए विवाद से उभरे घटनाक्रम और अन्य मसलों की जांच के लिए समिति गठित की है।

time to read

1 mins

April 17, 2026

Jansatta Delhi

दिल्ली के 457 सरकारी स्कूलों ने दसवीं में दिए 100% नतीजे

दिल्ली के 457 सरकारी स्कूलों के छात्रों ने सीबीएसई के 10वीं बोर्ड में शत फीसद नतीजे दिए हैं।

time to read

1 min

April 17, 2026

Jansatta

खरा बनाम खोटा

हसफल संस्था की रीढ़ ईमानदार और परिश्रमी लोगों से बनती है।

time to read

3 mins

April 17, 2026

Jansatta

न्यायाधिकरणों से मंजूरी पर मतदाता कर सकेंगे मतदान

बंगाल पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा

time to read

3 mins

April 17, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size