Denemek ALTIN - Özgür
सफेदपोश
Jansatta
|November 16, 2025
दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार शाम हुए विस्फोट के कई ऐसे बिंदु हैं, जो खुफिया एवं सुरक्षा एजेंसियों की चूक की ओर इशारा करते हैं। साफ है कि सफेदपोश संदिग्ध आतंकी तंत्र ने महीनों तक तैयारी की और आतंकी हमले को तब अंजाम दिया, जब आपरेशन सिंदूर को लेकर देश भर में उच्च सुरक्षा बरती जा रही थी। धमाके में 13 लोगों की जान गई। इस विस्फोट की कड़ी फरीदाबाद से बरामद विस्फोटकों से जुड़ी। इन्हीं विस्फोटकों को कश्मीर के नौगाम ले जाया गया क्योंकि यह मामला वहीं दर्ज था। जब शुक्रवार को नौगाम थाने में विस्फोटकों की जांच की जा रही थी, तो उनमें हुए धमाके से नौ लोगों की मौत हो गई और 32 घायल हो गए। विस्फोटकों की बरामदगी और दिल्ली में धमाके का सबसे चिंताजनक पहलू है, इसमें शामिल लोगों का चिकित्सा पेशे से जुड़ा होना। इन्हें सफेदपोश आतंकवादी कहा गया है। ये अपने मूल काम की आड़ में आतंकी गतिविधियों में संलिप्त रहते हैं। साल 2018 में कश्मीर में ऐसे लोगों को 'हाइब्रिड' आतंकी का नाम दिया गया था। दिल्ली में हुए विस्फोट ने आतंक के इस खतरनाक स्वरूप को उघाड़ने के साथ ही सुरक्षा एजेंसियों की नाकामी को भी सामने ला दिया। सरोकार की एक निगाह...
-
फरीदाबाद में विस्फोटक जुटा कर रखने वाले सफेदपोशों की पाकिस्तान में संदिग्ध नंबरों पर बात होती रही, लेकिन खुफिया एजेंसियों को भनक नहीं लगी। धमाके के बाद कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। यहां सवाल है कि कई स्तरों पर हुई चूक की जवाबदेही कौन लेगा, जबकि केंद्र का दावा है कि आपरेशन सिंदूर जारी है और खुफिया विभाग और सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े विभाग सतर्क हैं। ऐसे में दिल्ली के लाल किले के पास विस्फोट करने में संदिग्ध कैसे कामयाब हो गए।
सीसीटीवी फुटेज से साफ है कि धमाके वाले दिन मुख्य संदिग्ध डाक्टर उमर नबी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के रास्ते हरियाणा से दिल्ली आया। सोमवार सुबह करीब 8:13 बजे बदरपुर टोल प्लाजा पार किया और दिल्ली में प्रवेश किया। वहां से उमर ने ओखला और औद्योगिक क्षेत्र सहित दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों से होते हुए, कनाट प्लेस पार किया और फिर उसे पूर्वी दिल्ली और बाद में मध्य दिल्ली के रिंग रोड के पास देखा गया। उमर ने जानबूझ कर मुख्य सड़कों से परहेज किया और भीड़-भाड़ वाले इलाकों से बार-बार रास्ते बदलता रहा। हैरान करने वाली बात यह है कि देश की राजधानी में सड़कों पर उमर विस्फोटक लेकर घूमता रहा और आखिरकार लाल किले के पास पार्किंग में पहुंचा, जहां करीब तीन घंटे तक कार में बैठा रहा। बाद में उसने खुद को कार के साथ उड़ा लिया।
सवाल उठता है कि लाल किले की पार्किंग में उमर विस्फोटक के साथ था, पर इसकी भनक सुरक्षाकर्मियों को नहीं लगी। कहा जा रहा है कि लाल किला धमाके के चार संदिग्ध डाक्टर मुजम्मिल गनई, डाक्टर अदील अहमद राथर, डाक्टर शाहीन सईद और डाक्टर उमर नबी पिछले कुछ समय से पाकिस्तान में बैठे आकाओं के संपर्क में थे। आखिरकार कहां चूक हुई और सुरक्षा एजेंसियां इन चारों की बातचीत क्यों नहीं पकड़ पाईं?
Bu hikaye Jansatta dergisinin November 16, 2025 baskısından alınmıştır.
Binlerce özenle seçilmiş premium hikayeye ve 9.000'den fazla dergi ve gazeteye erişmek için Magzter GOLD'a abone olun.
Zaten abone misiniz? Oturum aç
Jansatta'den DAHA FAZLA HİKAYE
Jansatta Delhi
चीन के दिए मनगढ़ंत नामों को भारत ने किया खारिज
भारत ने रविवार को कहा कि चीन द्वारा भारतीय क्षेत्र को 'काल्पनिक नाम' देना और 'निराधार विमर्श' गढ़ना वास्तविकता को नहीं बदल सकता, लेकिन इससे द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाने के प्रयासों पर असर जरूर पड़ सकता है।
1 min
April 13, 2026
Jansatta Delhi
आंबेडकर की सोच और संविधान को खत्म करना ही भाजपा-संघ का लक्ष्य : राहुल
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर की सोच और हिंदुस्तान के संविधान को खत्म करना ही भाजपा- संघ का एकमात्र लक्ष्य है, क्योंकि वो नहीं चाहते हैं कि देश के सभी लोगों को एक समान माना जाए।
1 min
April 13, 2026
Jansatta Delhi
होर्मुज को तत्काल प्रभाव से खोले ईरान, नहीं तो अमेरिकी नाकेबंदी
इक्कीस घंटे तक वार्ता में अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता नहीं हो सका।
3 mins
April 13, 2026
Jansatta Delhi
गोवा में आइपीएल सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़
पुलिस ने दक्षिण गोवा के एक घर से संचालित हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़ किया है और चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
1 min
April 13, 2026
Jansatta Delhi
'कानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती'
प्रधान न्यायाधीश (सीजेआइ) न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने रविवार को कहा कि देश की कानूनी व्यवस्था के सामने सबसे बड़ी चुनौती कानूनों का अभाव नहीं, बल्कि आम नागरिकों की उन तक सीमित पहुंच है।
1 min
April 13, 2026
Jansatta Delhi
परमाणु कार्यक्रम को लेकर तेहरान का अड़ियल रवैया : जेडी वेंस
इस्लामाबाद में हुई वार्ता में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि शांति समझौता नहीं होने का मुख्य कारण तेहरान द्वारा अपने परमाणु कार्यक्रम को नहीं छोड़ना था।
1 min
April 13, 2026
Jansatta Delhi
बिहार में भाजपा विधायक दल का नेता चुनने का मामला शिवराज सिंह चौहान बने केंद्रीय पर्यवेक्षक
बिहार में रविवार को राजनीतिक परिवर्तन की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ता दिखा क्योंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है।
1 min
April 13, 2026
Jansatta Delhi
तेल कीमतें, महंगाई के आंकड़े तय करेंगे शेयर बाजार की दिशा
ईरान और अमेरिका के बीच पाकिस्तान में हुई वार्ता बेनतीजा समाप्त होने से सोमवार को शेयर बाजार खुलने पर निवेशकों की धारणा पर असर पड़ सकता है।
1 min
April 13, 2026
Jansatta Delhi
दिल्ली सरकार की घोषणा वजीराबाद से डीएनडी तक 19 किलोमीटर लंबा गलियारा बनेगा
दिल्ली सरकार वजीराबाद से डीएनडी तक यमुना के किनारे 19.2 किलोमीटर लंबा उपरिगामी गलियारा बनाएगी। प्रस्तावित गलियारा तीन चरणों में बनाया जाएगा,
1 min
April 13, 2026
Jansatta Delhi
साल्ट, कोहली और पाटीदार की पारी से आरसीबी ने दर्ज की जीत
रदरफोर्ड के अर्धशतक के बावजूद लगातार तीसरी बार हारी मुंबई इंडियंस
1 mins
April 13, 2026
Listen
Translate
Change font size
