Denemek ALTIN - Özgür

बारिश ने थाम ली दिल्ली की धड़कन, जगह-जगह जाम

Jansatta

|

September 03, 2025

हिमाचल, उत्तराखंड में भारी बरसात से जनजीवन अस्त-व्यस्त

- जनसत्ता ब्यूरो

राजधानी दिल्ली में लगातार हो रही बारिश ने दिल्ली की धड़कन थाम ली, लोगों की मुसीबतें बढ़ाकर रख दी।

मंगलवार सुबह से ही दिल्ली और एनसीआर में जोरदार बारिश हुई, जिसके बाद से इसका असर यातायात व्यवस्था पर देखने को मिला। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वजीराबाद और हथिनीकुंड बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण, दिल्ली में यमुना नदी इस वर्ष पहली बार खतरे के निशान को पार कर गई। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मंगलवार को भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। राज्य में बारिश से संबंधित दुर्घटनाओं में दो महिलाओं की मौत हो गई। उत्तराखंड में अधिकांश नदियां उफान पर हैं। पानी छोड़े जाने से दिल्ली में यमुना के किनारे के कई निचले इलाकों में पानी घुस गया और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। भारी बारिश का असर स्कूलों पर भी पड़ा है। कई स्कूलों को बंद करने पड़े हैं, कुछेक ने ऑनाइन कक्षओं का एलान किया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि ने कहा कि सरकार स्थिति से निपटने को तैयार है ।

अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार शाम चार बजे दिल्ली के पुराने रेलवे पुल (ओआरबी) पर जलस्तर 206.03 मीटर दर्ज किया गया। इस पुल को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। इससे पहले, सुबह छह बजे यमुना नदी खतरे के निशान 205.33 मीटर से काफी ऊपर 205.68 मीटर के स्तर पर पहुंच गई थी ।

Jansatta'den DAHA FAZLA HİKAYE

Jansatta

न भूमि, न अनुमति फिर भी बना दिए नए पैदल पुलों के प्रस्ताव

राजधानी में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से प्रस्तावित नए उपरिगामी पैदल पारपथों (एफओबी) के निर्माण पर अब अड़चनें आ गई हैं।

time to read

1 mins

February 05, 2026

Jansatta Delhi

सदन में विपक्ष के भारी हंगामे के कारण प्रधानमंत्री का जवाब स्थगित

मिलने और आठ विपक्षी सदस्यों के निलंबन के मुद्दे पर गतिरोध की स्थिति बनी हुई है।

time to read

2 mins

February 05, 2026

Jansatta Delhi

तीन बार की उपविजेता दिल्ली आरसीबी की निगाह दूसरी बार खिताब जीतने पर

लीग चरण में खेल के प्रत्येक विभाग में अच्छा प्रदर्शन करके उत्साह से लबरेज रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम गुरुवार को होने वाले महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के फाइनल में दूसरा खिताब जीतने की कोशिश करेगी जबकि पिछले तीन बार की उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स की टीम खिताबी मुकाबले में हार के मिथक को तोड़ने के लिए अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

time to read

1 mins

February 05, 2026

Jansatta Delhi

खिलाड़ियों का भविष्य दांव पर

हाल के वर्षों में भारतीय खेल संघों में आंतरिक कलह और राजनीतिक दखलंदाजी इतनी बढ़ गई है कि खिलाड़ियों का भविष्य दांव पर लग गया है।

time to read

3 mins

February 05, 2026

Jansatta Delhi

फाइनल में भारत का बांग्लादेश से होगा सामना

भारत की अंडर-17 महिला टीम ने बुधवार को सैफ अंडर-19 महिला चैंपियनशिप के अपने अंतिम राउंड-राबिन मैच में भूटान को 8-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया जिसमें उसका सामना बांग्लादेश से होगा।

time to read

1 min

February 05, 2026

Jansatta Delhi

तुर्की एअरलाइंस का विमान आपात स्थिति में उतरा

तुर्की एअरलाइंस के एक विमान के इंजन में खराबी आने के बाद विमान ने कोलकाता हवाई अड्डे पर आपात परिस्थितियों में उतरा।

time to read

1 min

February 05, 2026

Jansatta Delhi

सिर्फ नाम का ही नहीं, प्रतिनिधित्व का भी है विश्व कप

पता ही नहीं चला और आइसीसी पुरुष टी20 विश्व कप की शुरुआत के लगभग दो दशक पूरे करने के करीब आ पहुंचे हैं।

time to read

3 mins

February 05, 2026

Jansatta Delhi

पुनरीक्षण में काटे जा रहे हैं मतदाताओं के नाम

सीट पर बैठ गईं।

time to read

3 mins

February 05, 2026

Jansatta Delhi

कारोबारी से 3.76 करोड़ की ठगी, छह गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की विशेष प्रकोष्ठ ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर संपत्ति कारोबारी से करोड़ों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

time to read

1 mins

February 05, 2026

Jansatta Delhi

फल और सब्जियों पर शुल्क को शून्य करेगा भारत : यूएसटीआर

भारत व्यापार समझौते के तहत अमेरिकी औद्योगिक एवं कृषि उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला जैसे कि 'फल' और 'सब्जियों' पर शुल्क को घटाकर शून्य फीसद कर देगा।

time to read

1 min

February 05, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size