Facebook Pixel खेती और खाद सुरक्षा की नई चुनौतियां | Jansatta Lucknow - newspaper - Bu hikayeyi Magzter.com'da okuyun

Denemek ALTIN - Özgür

खेती और खाद सुरक्षा की नई चुनौतियां

Jansatta Lucknow

|

February 17, 2026

भारत जैसे विशाल आबादी वाले देश में अनाज उत्पादन में थोड़ी-सी भी कमी व्यापक प्रभाव डाल सकती है। इसलिए यूरिया जैसी बुनियादी कृषि सामग्री को लेकर तय की गई किसी भी नीति का मूल्यांकन केवल बजट संतुलन के नजरिए से नहीं किया जाना चाहिए।

- देवेंद्रराज सुथार

भारतीय कृषि व्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले यूरिया उर्वरक को लेकर केंद्र सरकार के हालिया निर्णय ने एक नई बहस को जन्म दे दिया है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के आदेश के तहत यूरिया की बोरी का वजन 50 किलो से घटा कर 40 किलोग्राम कर दिया गया है।

इसके साथ ही यूरिया में नाइट्रोजन की मात्रा भी 46 से घटा कर 36 फीसद कर दी गई है। सरकार इसे सुधारात्मक कदम के रूप में पेश कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि इस निर्णय ने किसानों की लागत बढ़ा दी है और कृषि उत्पादन तथा देश की खाद्य सुरक्षा पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं।

यूरिया खेती में सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाला नाइट्रोजन उर्वरक है। गेहूं, धान और मक्का जैसी उच्च उत्पादकता वाली फसलों की उपज काफी हद तक नाइट्रोजन की उपलब्धता पर निर्भर करती है। यह पौधों की बढ़वार, पत्तियों के विकास और दाने भरने की प्रक्रिया के लिए अनिवार्य तत्त्व है। ऐसे में यूरिया के स्वरूप में किया गया कोई भी बदलाव सीधे तौर पर फसलों की पैदावार, किसानों की आय और अंततः उपभोक्ताओं की खाद्य सुरक्षा को प्रभावित करता है। सरकार के नए फैसले के बाद यूरिया की एक बोरी में उपलब्ध नाइट्रोजन की मात्रा में भारी गिरावट आई है। पहले 50 किलो की बोरी में 46 फीसद नाइट्रोजन के हिसाब से लगभग 23 किलो नाइट्रोजन उपलब्ध होती थी। अब 40 किलो की बोरी में 36 फीसद नाइट्रोजन के साथ यह मात्रा घट कर केवल 14.4 किलो रह गई है। इसका सीधा अर्थ यह है कि किसान को उतनी ही नाइट्रोजन प्राप्त करने के लिए पहले की तुलना में कहीं अधिक यूरिया खरीदना पड़ेगा।

Jansatta Lucknow'den DAHA FAZLA HİKAYE

Jansatta Lucknow

भारतीय खेल प्राधिकरण की मंजूरी, 40 खिलाड़ी राष्ट्रीय शिविर से बाहर

भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) द्वारा राष्ट्रीय शिविर के लिए जारी स्वीकृति पत्र से बाहर किए जाने के बाद लगभग 40 मुक्केबाजों के भविष्य पर अनिश्चितता के बादल मंडराने लग गए हैं और उनके इस साल होने वाले राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेलों के चयन ट्रायल में भाग लेने को लेकर आशंका बन गई है।

time to read

1 min

May 03, 2026

Jansatta Lucknow

ज्ञान की यात्रा

ज्ञान की दुनिया हमेशा गतिशील रही है।

time to read

4 mins

May 03, 2026

Jansatta Lucknow

‘राजनीतिक प्रतिशोध के लिए स्वतंत्रता खत्म नहीं कर सकते’

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने शनिवार को कहा कि उच्चतम न्यायालय से उन्हें अग्रिम जमानत मिलना इस बात का द्योतक है कि राजनीतिक प्रतिशोध के लिए निजी स्वतंत्रता को खत्म नहीं किया जा सकता।

time to read

1 min

May 03, 2026

Jansatta Lucknow

जीत की हैट्रिक लगाने की कोशिश करेगा गुजरात, पंजाब से मैच आज

पिछले मैच में पंजाब का जीत का सिलसिला टूट गया, वह लगातार तीसरी जीत हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध गुजरात के खिलाफ रविवार को यहां होने वाले आइपीएल के मैच में अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश करेगा।

time to read

1 min

May 03, 2026

Jansatta Lucknow

क्योंकि भाजपा कभी सोती नहीं...

श्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त होने से पहले ही, भाजपा ने उत्तर प्रदेश और गुजरात सहित सात राज्यों में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है।

time to read

2 mins

May 03, 2026

Jansatta Lucknow

सुमि को मिले घुंघरू

सु मि गिलहरी बहुत मेहनती है।

time to read

3 mins

May 03, 2026

Jansatta Lucknow

चार सगे भाई-बहनों की हत्या, पुलिस को मां पर अंदेशा

आंबेडकरनगर में अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरादाबाद उर्फ मीरानपुर मोहल्ले में एक ही परिवार के चार नाबालिग बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

time to read

1 min

May 03, 2026

Jansatta Lucknow

'टीमों को अनुशासन में रखना होगा ताकि आइपीएल की छवि पर बुरा असर नहीं पड़े'

भारतीय क्रिकेट बोर्ड सचिव देवजीत सैकिया ने शनिवार को कहा कि खिलाड़ियों और अधिकारियों को इंडियन प्रीमियर लीग की छवि बनाए रखने के लिए तय अनुशासन का पालन करना चाहिए और संचालन संस्था नियमों का उल्लंघन करने वाली पक्षों पर 'लगाम कसने' के लिए और भी कड़े उपायों पर विचार कर रही है।

time to read

1 min

May 03, 2026

Jansatta Lucknow

गुजरात : समाजशास्त्र पाठ्यक्रम में मोदी तत्व व आरएसएस शामिल

गुजरात के वडोदरा स्थित एक विश्वविद्यालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'करिश्माई नेतृत्व' पर आधारित पाठ 'मोदी तत्व' और आरएसएस के इतिहास संबंधी पाठ को अपने समाजशास्त्र के पाठ्यक्रम में शामिल किया है, ताकि समाज पर उनके प्रभाव का अध्ययन किया जा सके।

time to read

1 min

May 03, 2026

Jansatta Lucknow

विरोधाभास से टूटती भरोसे की कड़ियां

जब बच्चों को अपने माता-पिता पर पूरा विश्वास होता है कि उनकी बातों और भावनाओं को सुना एवं समझा जाएगा, तो वे बिना किसी हिचक के अपनी बातें साझा करते हैं।

time to read

2 mins

May 03, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size