Denemek ALTIN - Özgür

सियासी यतीम !

Jansatta Lucknow

|

January 03, 2026

लगी है संघ के सांगठनिक ढांचे की तारीफ करने की।

इसके बाद उन नेताओं को दक्षिणपंथी मानसिकता का करार देकर इसे पार्टी की सफाई का अवसर बता दिया जाता है। नए साल की राजनीतिक लड़ाई में विपक्ष के लिए हम सड़क का ही शब्द 'रीस' दे रहे हैं। सत्ता को शक्तिशाली होते देख जलने से अच्छा है, जोश में मुकाबला करना। मुकाबला आप अपनी राजनीतिक विचारधारा के तहत ही करें। मुकाबले के बिना आप सियासी यतीम हो जाएंगे। नए साल में विपक्ष की चुनौतियों पर चर्चा करता बेबाक बोल।

वर्ष 2025 दो विपरीत राजनीतिक विचारधाराओं के सांस्थानिक जन्म का शताब्दी वर्ष था। पहली संस्था है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और दूसरी संस्था है, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी।

जब संघ अपनी स्थापना के सौ साल मना रहा है, तब भारतीय जनता पार्टी 2014 के बाद से लगातार सत्ता में है। सत्ता, यानी शक्ति। इस ब्रह्मांड में सबसे ज्यादा आकर्षण शक्ति के प्रति होता है। मौजूदा शक्तिशाली से कोई कितनी भी नफरत कर ले, लेकिन उसका अंतिम उद्देश्य शक्तिशाली बनना ही होता है। मानव अस्तित्व का संघर्ष ही अशक्त से सशक्त बनने का रहा है।

एक ही समय में दो विचारधाराओं का शताब्दी वर्ष, लेकिन पूरी सियासी जमात का आकर्षण सिर्फ उस संस्था की तरफ हो रहा है, जिसे मौजूदा सत्ता की पितृ-संस्था कहा जाता है। उसकी चमक और धमक के आगे अन्य राजनीतिक शक्तियां धूमिल सी हो गई हैं।

दक्षिण और वाम, इन दो विचारधाराओं के मध्य में तीसरी विचारधारा भी है, जो देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी है। 2014 के बाद से ही कांग्रेस अपने राजनीतिक अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। राजनीति के मैदान में एक बार शक्तिहीन होने के बाद आपका आकर्षण खत्म हो जाता है। आकर्षण सिर्फ इसलिए खत्म नहीं हुआ, क्योंकि आप सत्ता पक्ष में नहीं हैं। आकर्षण इसलिए भी खत्म हो रहा है कि विपक्ष के रूप में आपकी मौजूदगी शक्तिशाली नहीं है। यह सत्ता पक्ष की रणनीति रही कि वह विपक्ष के लिए कोई जगह ही नहीं छोड़े। कांग्रेस ने इस स्थिति को झुक कर कबूल, कबूल, कबूल कर भी लिया कि उसे नकारात्मकता का प्रतीक बना दिया गया है।

Jansatta Lucknow'den DAHA FAZLA HİKAYE

Jansatta Lucknow

गणतंत्र दिवस पर कराएगा दुबई की सैर

भारतीय रेलवे के उपक्रम इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आइआरसीटीसी) ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर दुबई के लिए एक विशेष टूर पैकेज की घोषणा की है।

time to read

1 mins

January 05, 2026

Jansatta Lucknow

ओलंपिक मेजबानी की तैयारी कर रहा भारत

वाराणसी, 4 जनवरी (जनसत्ता)।

time to read

2 mins

January 05, 2026

Jansatta Lucknow

मनहट्टन ले जाए गए निकोलस मादुरो

अमेरिका की सुरक्षा एजेंसियां वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को मनहट्टन लेकर गई हैं।

time to read

1 mins

January 05, 2026

Jansatta Lucknow

समानुभूति की संवेदना

स मकालीन समाज तेजी से बदल रहा है।

time to read

2 mins

January 05, 2026

Jansatta Lucknow

'मादुरो व उनकी पत्नी को तुरंत रिहा करें'

चीन ने रविवार को अमेरिका से वेनेजुएला के अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को तुरंत रिहा करने तथा संवाद व बातचीत के माध्यम से मुद्दों को हल करने का आह्वान किया।

time to read

1 min

January 05, 2026

Jansatta Lucknow

कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम के लिए गठित की विशेष समिति

देश में जल्द ही शुरू होने वाले मनरेगा बचाओ संग्राम के लिए कांग्रेस पार्टी ने एक विशेष समिति का गठन किया है।

time to read

1 min

January 05, 2026

Jansatta Lucknow

बेल्लारी : बैनर विवाद से जुड़ी झडपों में 26 लोग गिरफ्तार

कर्नाटक के बेल्लारी में बैनर एवं सजावटी झंडियों को लेकर हुए विवादों से जुड़ी हिंसा की कई घटनाओं के सिलसिले में 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

time to read

1 min

January 05, 2026

Jansatta Lucknow

प्रतियोगिता में विलंब, खिलाड़ियों को करना पड़ा घंटों इंतजार

मुक्केबाजी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के पहले दिन रविवार को तैयारियों में हुई देरी से कई राज्यों से आए खिलाड़ियों को अपने मुकाबले के लिए इंतजार करना पड़ा।

time to read

1 min

January 05, 2026

Jansatta Lucknow

सकट चतुर्थी : तिल, गुड़ और मेवा के भोग से प्रसन्न होते हैं श्री गणेश

स नातन धर्म में हर त्योहार ऋतुओं और कृषि से जुड़े हुए हैं क्योंकि भारत एक कृषि प्रधान देश रहा है और भारत में हर ऋतुओं में कोई ना कोई त्यौहार विशेष रूप से पड़ता है, जिसका एक ओर आध्यात्मिक महत्व है, वहीं दूसरी ओर उसका वैज्ञानिक महत्व भी है।

time to read

2 mins

January 05, 2026

Jansatta Lucknow

संभल : सरकारी जमीन से हटाए गए अवैध मस्जिद और मदरसे

जिले में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाए गए मस्जिद-मदरसे को मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा स्वयं ध्वस्त किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने मलबा हटवाकर इन जमीनों के पट्टे 20 गरीब लोगों को आवंटित कर दिए हैं।

time to read

1 min

January 05, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size