Denemek ALTIN - Özgür

प्रदूषण की परतें और किसानों की मुश्किल

Jansatta Lucknow

|

December 17, 2025

जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई एक वैश्विक प्रयास है, जिसमें समाज के सभी क्षेत्रों के सहयोग की आवश्यकता है। किसानों को कठघरे में खड़ा करने के बजाय हमें पर्यावरण और कृषि, दोनों जरूरतों को पूरा करने वाले समाधान खोजने की जरूरत है।

- केसी त्यागी बिशन नेहवाल

दिल्ली समेत आसपास के क्षेत्रों में प्रदूषण के बढ़ते स्तर के कारण हाहाकार मचा हुआ है। कभी दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआइ गंभीर श्रेणी को पार कर जाता है तो कभी दिन का उच्चतम तापमान सारे कीर्तिमान ध्वस्त कर देता है। वायु प्रदूषण के कारण बीमारियों में काफी वृद्धि हुई है। एक्यूआइ के लिए कई बार लोग पंजाब, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश के किसानों द्वारा जलाई जाने वाली पराली को लगभग एकतरफा तौर पर दोषी ठहराना शुरू कर देते है। राज्य सरकारों द्वारा भी आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो जाता है। जबकि सिर्फ दिल्ली में नहीं, बल्कि देश के कई अन्य शहरों में भी वायु प्रदूषण बहुत ज्यादा है।

यह समझना आवश्यक है कि ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन के लिए केवल किसानों को दोषी ठहराना एक अदूरदर्शी और अप्रभावी दृष्टिकोण है। हमें धुएं वाले खेतों से परे देखना चाहिए और उन आंकड़ों की जांच करनी चाहिए, जो हमारी जहरीली हवा के वास्तविक कारणों को रेखांकित करते हैं। विज्ञान एवं पर्यावरण केंद्र यानी सीएसई की एक रपट ने इस बात की पुष्टि की है कि दिल्ली के लगातार कोहरे के पीछे का असली कारण दूर की पराली नहीं, बल्कि सड़कों पर बेहिसाब वाहन और स्थानीय, अनियंत्रित कारक हैं। इसकी पुष्टि दिल्ली सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी एनसीआर में वायु प्रदूषण की स्थिति पर 2018 की संसदीय समिति की रपट से भी होती है, जिसने प्रदूषण में योगदान देने वाले प्रमुख कारकों का विस्तार से वर्णन किया था। इस रपट के अनुसार, भारी मात्रा में प्रदूषक दरअसल वाहन उत्सर्जन, निर्माण और औद्योगिक उत्सर्जन, कचरा जलाने से निकलने वाले धुएं और सड़क की धूल से निकलते हैं। यह अक्सर अनियंत्रित, शहरी और औद्योगिक विस्तार की पहचान हैं।

Jansatta Lucknow'den DAHA FAZLA HİKAYE

Jansatta Lucknow

एफटीए वार्ता में तेजी लाएं, लंबित मुद्दों को जल्द सुलझाएं

भारत और यूरोपीय संघ के व्यापार मंत्रियों ने अधिकारियों को प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को अंतिम रूप देने के लिए वार्ता में तेजी लाने और लंबित मुद्दों को जल्द सुलझाने का निर्देश दिया है।

time to read

1 min

January 11, 2026

Jansatta Lucknow

बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की हत्या

बांग्लादेश में एक और हिंदू व्यक्ति की हत्या किए जाने की खबरें सामने आई हैं।

time to read

1 min

January 11, 2026

Jansatta Lucknow

मलेशिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में वांग से हारी

भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु का शानदार सफर शनिवार को सत्र के पहले मलेशिया ओपन सुपर 1000 के महिला एकल सेमीफाइनल में चीन की वांग झियी से सीधे गेम में हार के साथ समाप्त हो गया।

time to read

1 min

January 11, 2026

Jansatta Lucknow

हर उम्र हो सकती है नई

रे टिकटिकी जी शांत हो जाइए... देखिए आप रोइए नहीं, आप रोएंगी तो हमें भी रोना आ जाएगा। अच्छा आपकी सासु मां भी आई हैं... आपको प्रणाम। टीवी के

time to read

2 mins

January 11, 2026

Jansatta Lucknow

आगरा में पकड़े गए 38 बांग्लादेशी नागरिकों को निर्वासित किया गया

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में अवैध रूप से प्रवास कर रहे 38 बांग्लादेशी नागरिकों को निर्वासित करके उनके देश वापस भेजने के लिए शनिवार को यहां से रवाना किया गया।

time to read

1 min

January 11, 2026

Jansatta Lucknow

भाजपा सरकार ने खत्म की पर्चाफोड़ संस्कृति

जनसत्ता ब्यूरो नई दिल्ली, 10 जनवरी।

time to read

2 mins

January 11, 2026

Jansatta Lucknow

ज्ञानार्जन के साथ चेतना जरूरी

आज के दौर में किताबी ज्ञान पर ज्यादा जोर दिया जाता है।

time to read

2 mins

January 11, 2026

Jansatta Lucknow

मुक्केबाजों को आवास खाली करने को कहा गया

अधिकारियों का दावा, उनके कमरों की बुकिंग की पुष्टि नहीं हुई

time to read

1 mins

January 11, 2026

Jansatta Lucknow

भारत के उच्चायुक्त प्रणय वर्मा बीएनपी अध्यक्ष तारिक से मिले

भारत के उच्चायुक्त प्रणय कुमार वर्मा ने बांग्लादेश नैशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यवाहक अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान से मुलाकात की।

time to read

1 min

January 11, 2026

Jansatta Lucknow

दिल्ली-एनसीआर में घर खरीदारों से धोखाधड़ी का मामला ईडी ने 585 करोड़ के भूखंड कुर्क किए

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को कहा कि उसने घर खरीदारों से धोखाधड़ी के आरोप में दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में स्थित रियल एस्टेट कंपनी के खिलाफ दर्ज धनशोधन मामले में हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 580 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की सैकड़ों एकड़ जमीन कुर्क की है।

time to read

1 mins

January 11, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size