Denemek ALTIN - Özgür
असुरक्षित सड़कों पर हादसों का सफर
Jansatta Lucknow
|December 10, 2025
देश में सड़क पर सुरक्षा का मसला अब गंभीर चिंता का विषय बन गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग हों, एक्सप्रेस-वे हों या फिर संपर्क मार्ग, हर जगह रोजाना बड़ी संख्या में लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। इन हादसों को रोकने के लिए कोई भी उपाय अभी तक कारगर साबित नहीं हुआ है।
देश में सड़कों पर सुरक्षा का मसला अब गंभीर चिंता का विषय बन गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग हों, एक्सप्रेसवे हों या फिर संपर्क मार्ग, हर जगह रोजाना बड़ी संख्या में लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। यह आशंका हमेशा बनी रहती है कि पता नहीं कब, किस मार्ग पर किसके साथ हादसा हो जाए।
सवाल है कि तमाम सड़कों पर वाहनों में या पैदल यात्रा करना अब इतना जोखिम भरा और खतरनाक क्यों होता जा रहा है? बड़े वाहन हो या फिर दो पहिया, किसी पर भी यात्रा करना अब सुरक्षित नहीं रह गया है? सबसे ज्यादा खतरा पैदल यात्रियों को सताने लगा है। सड़क की इस हकीकत से सरकार और प्रशासनिक अमला सभी भली-भांति वाकिफ हैं। मगर हादसों को रोकने के लिए कोई भी उपाय अभी तक कारगर साबित नहीं हुआ है।
भारत में सड़क सुरक्षा की स्थिति बेहद चिंताजनक है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2023 में देशभर में 4.61 लाख सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं, जिसमें से 1.72 लाख से ज्यादा लोगों की असमय मौत हो गई। यह तब है, जब देश में सड़क तंत्र का महज दो फीसद हिस्सा राष्ट्रीय राजमार्ग हैं, जो 30-35 फीसद मौतों के लिए जिम्मेदार है। यह आंकड़ा दर्शाता है कि देश भर में सभी तरह की सड़क दुर्घटनाओं में होने मौतों में सबसे ज्यादा भूमिका राष्ट्रीय राजमार्गों की है। चिंता की बात यह है कि तमाम सुरक्षात्मक नियमों, कानूनों और जागरूकता अभियानों के बावजूद राजमार्गों पर हो रही दुर्घटनाओं में कमी आने के बजाय इनकी संख्या लगातार बढ़ रही हैं। जिन कारणों से सड़क हादसों में तेजी आई है, उनमें खराब सड़क अभियांत्रिकी भी है, जिसमें अंधे मोड़, तिरछे-आड़े मोड़ और जरूरी सुरक्षा संकेतों की कमी शामिल है। इसके अलावा सीमा से अधिक गति, चालकों की थकान और ध्यान विचलन भी एक बड़ी वजह है। कमजोर प्रवर्तन भी राजमार्ग पर हादसों का एक कारण है, जिसमें यातायात प्रबंधन की कमी और सीमित गति कैमरों के कारण नियमों का पालन न हो पाना है। इसके साथ ही सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के दिशा-निर्देशों की अनदेखी, पर्याप्त रोशनी का अभाव, कोहरा, लापरवाही से वाहन चलाना और अचानक ब्रेक फेल हो जाना भी हादसों की वजह बन रहा है।
Bu hikaye Jansatta Lucknow dergisinin December 10, 2025 baskısından alınmıştır.
Binlerce özenle seçilmiş premium hikayeye ve 9.000'den fazla dergi ve gazeteye erişmek için Magzter GOLD'a abone olun.
Zaten abone misiniz? Oturum aç
Jansatta Lucknow'den DAHA FAZLA HİKAYE
Jansatta Lucknow
एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय टीम की अगुआई करेंगे तूर
एशियाई खेलों में दो बार के स्वर्ण पदक विजेता गोला फेंक (शाट-पुट) खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर छह से आठ फरवरी तक चीन के तियानजिन में होने वाली 12वीं एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 18 सदस्यीय भारतीय टीम की अगुवाई करेंगे।
1 min
January 09, 2026
Jansatta Lucknow
रेलवे में सुरक्षा और तकनीक पर जोर : अश्विनी वैष्णव
भारतीय रेलवे 52 सप्ताह में 52 सुधार करेगा।
1 min
January 09, 2026
Jansatta Lucknow
भारत की दस साल की पदक रणनीति का अनावरण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वीकृत महत्वाकांक्षी पदक रणनीति का अनावरण शुक्रवार को अहमदाबाद में आयोजित खेल प्रशासन सम्मेलन में खेल मंत्रालय द्वारा किया जाएगा।
1 min
January 09, 2026
Jansatta Lucknow
सड़कों से हर कुत्ते को हटाने का निर्देश नहीं दिया
उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को कहा कि उसने सड़कों से हर कुत्ते को हटाने का निर्देश नहीं दिया है और उसका निर्देश पशु जन्म नियंत्रण (एबीसी) नियमों के तहत इन आवारा कुत्तों से निपटने से संबंधित था।
2 mins
January 09, 2026
Jansatta Lucknow
वेदांता समूह के संस्थापक के बेटे का निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक
वेदांता समूह के संस्थापक अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश का अमेरिका में निधन हो गया।
1 min
January 09, 2026
Jansatta Lucknow
इंदौर की घटना ने हर घर जल योजना की पोल खोली
इंदौर में गंदे पानी की पूर्ति आपूर्ति से हुई मौतों के लिए कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है।
1 min
January 09, 2026
Jansatta Lucknow
विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद आज से दस विभिन्न विषयों पर दो हजार से अधिक युवा लेंगे भाग
भारत मंडपम में दस विभिन्न विषयों पर आज से आयोजित संवाद में देश भर के दो हजार से अधिक युवा भाग लेंगे।
1 min
January 09, 2026
Jansatta Lucknow
मलेशिया ओपन : सात्विक-चिराग और पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में
पुरुष एकल में लक्ष्य सेन और आयुष शेट्टी प्री-क्वार्टर फाइनल में हारे
2 mins
January 09, 2026
Jansatta Lucknow
ट्रंप शुल्क की आशंका में सूचकांक 780 अंक लुढ़का
वैश्विक बाजारों में व्यापक बिकवाली और अमेरिकी शुल्क बढ़ाए जाने की आशंका के बीच गुरुवार को घरेलू शेयर बाजारों में लगातार चौथे दिन गिरावट आई।
1 min
January 09, 2026
Jansatta Lucknow
वैश्विक परिवेश में व्यवसाय की सुगमता
देश के तेज आर्थिक विकास के लिए व्यवसाय सुगमता जरूरी है। इसलिए कारोबार शुरू करने, चलाने और बंद करने की प्रक्रियाओं को सरल और कुशल बनाया जाना चाहिए, ताकि प्रशासनिक जटिलताओं और बाधाओं को कम किया जा सके।
4 mins
January 09, 2026
Listen
Translate
Change font size
