Denemek ALTIN - Özgür

प्रकृति से खिलवाड़ के खतरनाक नतीजे

Jansatta Lucknow

|

August 12, 2025

असल में समूचे हिमालय क्षेत्र में बीते एक दशक से पर्यटकों को सुविधाएं देने के लिए तथा जल विद्युत और रेल परियोजनाओं के लिए प्रकृति से छेड़छाड़ हो रही है। बिजली परियोजनाओं के लिए भी जो संयंत्र लग रहे हैं, उनके लिए हिमालय को खोखला किया जा रहा है।

- प्रमोद भार्गव

भारतीय दर्शन के अनुसार, मानव सभ्यता का विकास हिमालय और उसकी नदी-घाटियों से माना जाता है। आज विकास के तरीकों और जल्दबाजी से समूचे हिमालय के दरकने का सिलसिला जारी है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में धराली गांव समेत तीन स्थानों पर आई प्राकृतिक आपदा एक चेतावनी है कि प्रकृति से खिलवाड़ के नतीजे भयानक हो सकते हैं।

धराली और हर्षिल में बाढ़ के रूप में प्रकृति ने जो दृश्य दिखाए हैं, वे वास्तव में भयावह हैं। एक बार फिर चारधाम यात्रा से जुड़े इस मार्ग पर केदारनाथ आपदा की कहानी प्रकृति ने दोहराई है।

दरअसल, वर्तमान में समूचा हिमालयी क्षेत्र आधुनिक विकास और जलवायु परिवर्तन के खतरों से दो-चार हो रहा है। मौसम और प्राकृतिक आपदाओं की जानकारी देने वाले उपग्रह चाहे जितने आधुनिक तकनीक से जुड़े हों, वे अनियमित हो चुके मौसम के कारण बादलों के फटने, हिमनदों के टूटने और भारी बारिश होने की क्षेत्रवार सटीक जानकारी नहीं दे पाते हैं। वर्ष 2013 में केदारनाथ त्रासदी और 2014 में जम्मू-कश्मीर की नदियों में बाढ़ आने के संकेत भी उपग्रह से नहीं मिल पाए थे। इसी तरह वर्ष 2021 में नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान के निकट हिमनद के टूटने से तबाही मची थी। इससे धौलीगंगा नदी में अचानक बाढ़ आई और तपोवन पनबिजली परियोजना में काम कर रहे अनेक मजदूर काल के गाल में समा गए थे। हिमाचल प्रदेश में भी भू-स्खलन, बादल फटने और भारी बारिश से तबाही देखने में आ रही है।

Jansatta Lucknow'den DAHA FAZLA HİKAYE

Jansatta Lucknow

'सीबीआइ और ईडी अनिल अंबानी समूह के खिलाफ निष्पक्ष जांच करें'

सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआइ और ईडी से बुधवार को अनिल धीरूभाई अंबानी समूह (एडीएजी), अनिल अंबानी और समूह की कंपनियों से जुड़ी कथित 40,000 करोड़ रुपए की बैंकिंग एवं कारपोरेट धोखाधड़ी मामले में 'अकारण देरी' को लेकर नाराजगी जताई और इस संबंध में 'निष्पक्ष, त्वरित' जांच के निर्देश दिए।

time to read

1 min

February 05, 2026

Jansatta Lucknow

व्यापार समझौतों के जरिए पूंजी सृजन में तेजी आएगी

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के प्रमुख तुहिनकांत पांडेय ने बुधवार को कहा कि अमेरिका जैसे देशों के साथ व्यापार समझौतों के जरिए व्यापारिक तनाव खत्म होने से अनिश्चितताएं दूर होती हैं जिससे पूंजी सृजन में तेजी आने में मदद मिलती है।

time to read

1 mins

February 05, 2026

Jansatta Lucknow

नियम से निर्धारित होती है सदन में बोलने की अनुमति

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर इशारों-इशारों में पलटवार करते हुए कहा कि सदन में बोलने की अनुमति देना या नहीं देना नियम-पक्रिया से निर्धारित होता है।

time to read

1 mins

February 05, 2026

Jansatta Lucknow

पिस्टल निशानेबाज ईशा सिंह ने भारत को दिलाए दो स्वर्ण

सम्राट राणा ने कांस्य पदक जीता, सुरुचि सिंह चौथे स्थान पर रही

time to read

2 mins

February 05, 2026

Jansatta Lucknow

खेल-खेल में बारूद की पहचान करना सीखते हैं कुत्ते

पहचान करने में माहिर हो जाता है।

time to read

1 mins

February 05, 2026

Jansatta Lucknow

फल और सब्जियों पर शुल्क को शून्य करेगा भारत : यूएसटीआर

भारत व्यापार समझौते के तहत अमेरिकी औद्योगिक एवं कृषि उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला जैसे कि 'फल' और 'सब्जियों' पर शुल्क को घटाकर शून्य फीसद कर देगा।

time to read

1 min

February 05, 2026

Jansatta Lucknow

खिलाड़ियों का भविष्य दांव पर

हाल के वर्षों में भारतीय खेल संघों में आंतरिक कलह और राजनीतिक दखलंदाजी इतनी बढ़ गई है कि खिलाड़ियों का भविष्य दांव पर लग गया है।

time to read

3 mins

February 05, 2026

Jansatta Lucknow

नेता प्रतिपक्ष की पीर पंजाल संबंधी टिप्पणी का मामला जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हुआ हंगामा

जम्मू-कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही नेता प्रतिपक्ष की पीर पंजाल पर कथित टिप्पणी को लेकर हुए हंगामे के कारण बुधवार को संक्षिप्त अवधि के लिए स्थगित करनी पड़ी, हालांकि उपराज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा फिर से शुरू हुई।

time to read

1 min

February 05, 2026

Jansatta Lucknow

चांदी तीन लाख रुपए के करीब पहुंची, सोना 1.65 लाख पर

कीमती धातुओं ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन राष्ट्रीय राजधानी में अपनी तेजी को बरकरार रखा।

time to read

1 min

February 05, 2026

Jansatta Lucknow

सदन में विपक्ष के भारी हंगामे के कारण प्रधानमंत्री का जवाब स्थगित

मिलने और आठ विपक्षी सदस्यों के निलंबन के मुद्दे पर गतिरोध की स्थिति बनी हुई है।

time to read

2 mins

February 05, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size