Denemek ALTIN - Özgür
किशोर मन पर आक्रामकता की छाया
Jansatta Lucknow
|July 24, 2025
तकनीकी प्रगति ने जहां एक ओर ज्ञान और संचार के द्वार खोले हैं, वहीं इसने किशोरों के लिए एक खतरनाक मायाजाल भी बिछा दिया है। सोशल मीडिया पर ऐसी सामग्री की भरमार है, जो बिना किसी प्रभावी नियंत्रण के आसानी से उपलब्ध है। इससे किशोरों का कोमल मन प्रभावित होता है।
हमारा देश आज एक सामाजिक चुनौती का सामना कर रहा है, वह है खासी संख्या में किशोरों में बढ़ती हिंसक और आपराधिक प्रवृत्ति। यह समस्या न केवल समाज की शांति और सुरक्षा के लिए तात्कालिक खतरा है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के नैतिक और सामाजिक ताने-बाने पर भी गहरा असर डाल रही है। किशोरावस्था 13 से 19 वर्ष की आयु तक की अवधि है। यह समय व्यक्ति के जीवन का अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील दौर होता है। इस दौरान किशोर शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक परिवर्तनों से गुजरते हैं। यह पहचान बनाने, मूल्यों को आत्मसात करने और भविष्य की नींव रखने का समय होता है। इस नाजुक दौर में उन्हें सही मार्गदर्शन, भावनात्मक समर्थन और सकारात्मक एवं सुरक्षित माहौल की आवश्यकता होती है। दुर्भाग्यवश, आज के जटिल सामाजिक-आर्थिक परिदृश्य में ऐसे कई नकारात्मक कारक सक्रिय हैं, जो इन युवाओं को रचनात्मकता और विकास के मार्ग से भटका कर हिंसा और अपराध के अंधकारमय गलियारों की ओर धकेल रहे हैं।
किशोरों में हिंसा और अपराध की बढ़ती प्रवृत्ति किसी एक कारण का परिणाम नहीं है, बल्कि यह कई परस्पर जुड़े हुए कारकों का जटिल जाल है, जो एक-दूसरे को प्रभावित करते हैं। परिवार किसी भी बच्चे की पहली पाठशाला होता है, जहां उसके चरित्र और मूल्यों की नींव रखी जाती है। भारतीय समाज में पारंपरिक रूप से संयुक्त परिवारों की एक सुदृढ़ व्यवस्था थी, जहां बच्चे दादा-दादी और अन्य बड़ों के स्नेह एवं मार्गदर्शन में पलते थे। यह संरचना एक प्राकृतिक सुरक्षा कवच का काम करती थी। मगर शहरीकरण और आधुनिकीकरण की लहर ने इस व्यवस्था को कमजोर किया है और एकल परिवारों का प्रचलन बढ़ा है। इन छोटे परिवारों में अक्सर माता-पिता दोनों ही आर्थिक दबावों और करिअर की महत्त्वाकांक्षाओं के कारण काम में व्यस्त रहते हैं। इसका परिणाम यह होता है कि किशोरों को पर्याप्त समय व भावनात्मक सहारा नहीं मिल पाता और वे अकेलेपन एवं उपेक्षा का शिकार हो जाते हैं।
Bu hikaye Jansatta Lucknow dergisinin July 24, 2025 baskısından alınmıştır.
Binlerce özenle seçilmiş premium hikayeye ve 9.000'den fazla dergi ve gazeteye erişmek için Magzter GOLD'a abone olun.
Zaten abone misiniz? Oturum aç
Jansatta Lucknow'den DAHA FAZLA HİKAYE
Jansatta Lucknow
विश्वनाथ ने जीता सोना, भारत को कुल पांच स्वर्ण
भारत ने शुक्रवार को यहां एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप के अपने यादगार अभियान का समापन पुरुषों के 50 किलोग्राम वर्ग में विश्वनाथ सुरेश के स्वर्ण पदक के साथ किया।
1 min
April 11, 2026
Jansatta Lucknow
इसरो ने दूसरा एकीकृत ‘एअर ड्राप’ परीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न किया
अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष स्टेशन पर आगामी गगनयान मिशन के लिए दूसरा एकीकृत एअर ड्राप परीक्षण (आइएडीटी-02) सफलतापूर्वक आयोजित किया।
1 min
April 11, 2026
Jansatta Lucknow
आर प्रज्ञानानंद खिताबी दौड़ से बाहर, वैशाली पर निगाहें
आर प्रज्ञानानंद के खिताबी दौड़ से बाहर होने के बाद सबका ध्यान उनकी बहन आर वैशाली पर लगा हुआ है जो एकल बढ़त बनाए हैं और विश्राम के बाद शनिवार को महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के 11वें दौर में रूस की अलेक्जेंड्रा गोर्याचकिना का सामना करेंगी।
1 min
April 11, 2026
Jansatta Lucknow
मिसरी और रुबियो के बीच व्यापार व क्वाड को लेकर हुई बाचतीत
विदेश सचिव विक्रम मिसरी और अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने सार्थक बैठक कर व्यापार और ‘क्वाड' (चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद) सहित कई मुद्दों पर चर्चा की।
1 min
April 11, 2026
Jansatta Lucknow
मथुरा में पंजाब के श्रद्धालुओं से भरी नाव यमुना में पलटी, 10 की मौत
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में शुक्रवार को एक हादसे में पंजाब से आए श्रद्धालुओं से भरी नाव यमुना नदी में पलट गई, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लापता हैं।
1 mins
April 11, 2026
Jansatta Lucknow
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा बेमौसम बारिश से 2.49 लाख हेक्टेयर फसलों को नुकसान
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से अब तक 2.49 लाख हेक्टेयर में खड़ी रबी फसलों को नुकसान पहुंचा है, जिसमें सबसे अधिक गेहूं और सरसों की खेती प्रभावित हुई है।
1 mins
April 11, 2026
Jansatta Lucknow
सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस कंपनी ओएनजीसी के अध्यक्ष ने कहा भारत ऊर्जा के लिए पश्चिम एशिया पर निर्भरता को लेकर सतर्क रहे
सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस कंपनी ओएनजीसी के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अरुण कुमार सिंह ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम एशिया संकट से उत्पन्न ऊर्जा गतिरोध के बाद भारत को तेल एवं गैस की आपूर्ति के पारंपरिक स्रोतों पर निर्भरता को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।
1 mins
April 11, 2026
Jansatta Lucknow
रूस में फंसे भारतीयों पर सख्त सुप्रीम कोर्ट, केंद्र सरकार से मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने रूस में कथित रूप से फंसे 26 भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी से जुड़ी बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर शुक्रवार को केंद्र सरकार से जवाब तलब किया।
1 min
April 11, 2026
Jansatta Lucknow
विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 697.12 अरब डालर पर पहुंचा : आरबीआइ
देश का विदेशी मुद्रा भंडार तीन अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 9.06 अरब डालर बढ़कर 697.12 अरब डालर हो गया।
1 min
April 11, 2026
Jansatta Lucknow
हुमायूं कबीर की पार्टी से ओवैसी की दूरी बदलेगी समीकरण
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से चंद दिन पहले एआइएमआइएम का हुमायूं कबीर की पार्टी (आम जनता उन्नयन पार्टी) गठबंधन से अलग होने से एक बार फिर सियासी समीकरण तेजी से बदलने के आसार बढ़ने लगे हैं।
1 min
April 11, 2026
Listen
Translate
Change font size
