Facebook Pixel उच्च शिक्षा में जवाबदेही की मांग जायज | Hindustan Times Hindi - newspaper - Bu hikayeyi Magzter.com'da okuyun

Denemek ALTIN - Özgür

उच्च शिक्षा में जवाबदेही की मांग जायज

Hindustan Times Hindi

|

December 01, 2025

कभी-कभी कोई साधारण घटना मील का पत्थर बनकर युगांतरकारी बदलावों को जन्म देती है। एक निजी विश्वविद्यालय की छात्रा को अपने नाम-परिवर्तन को विश्वविद्यालय के रिकॉर्ड में दर्ज करवाने को लेकर जो तकलीफें झेलनी पड़ीं, उसे लेकर सर्वोच्च न्यायालय ने न केवल दोषी विश्वविद्यालय पर सख्त कार्रवाई की, बल्कि देश के सभी 603 निजी विश्वविद्यालयों के अब तक के कामकाज और उनके वित्तीय प्रबंधन की जांच के आदेश भी दिए हैं।

- हरिवंश चतुर्वेदी

उच्च शिक्षा में जवाबदेही की मांग जायज

इससे जुड़े कई सवाल अहम हैं। क्या सुप्रीम कोर्ट की यह सख्ती हमारी उच्च शिक्षा को उसकी मौजूदा चिंताजनक स्थिति से उबार पाएगी? क्या यह सख्ती राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 द्वारा सुझाए गए नियमन मॉडल को कूड़ेदान में डाल देगी, जिसमें हल्के नियमन और चुस्त प्रबंधन को अपनाने का सुझाव दिया गया है? संसद के शीतकालीन सत्र में उच्च शिक्षा के सबसे महत्वपूर्ण विषय प्रभावशाली नियमन को लेकर भारतीय उच्च शिक्षा आयोग (एचईसीआई) के गठन पर जिस बिल को पेश किया जाना है, क्या उस पर होने वाली बहस में मौजूदा नियामक संस्थाओं के क्रियाकलापों पर प्रश्नचिह्न लगाए जाएंगे ?

सुप्रीम कोर्ट की इस कार्रवाई से यह बहस भी उठेगी कि शिक्षा को व्यवसाय नहीं बनाया जा सकता। शिक्षण संस्थानों को हमारे संविधान ने 'नॉट फोर प्रॉफिट' (गैरलाभकारी) गतिविधि बताया है, जिसे सिर्फ ट्रस्ट और सोसाइटी ऐक्ट के अंतर्गत ही स्थापित किया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र व राज्य सरकारों से यह जानकारी भी मांगी है कि क्या निजी विश्वविद्यालय सिर्फ 'रीजनेबल सरप्लस' (जरूरत से थोड़ा सा ज्यादा ) कमाती हैं और क्या ये रकम इनके व्यक्तिगत हितों के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हैं ?

आजादी के बाद विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) 1956 में और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) 1987 में कानूनी तौर पर नियामक अंग बनाए गए थे। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकारों से जांच करके यह बताने को कहा है कि ये विश्वविद्यालय कब व कैसे अस्तित्व में आए और इनको क्या-क्या सुविधाएं सरकारों से मिलीं? इन विश्वविद्यालयों के संस्थापक सोसायटियों व ट्रस्टों की जांच भी की जाएगी और उनके सदस्यों की नियुक्ति की प्रक्रिया भी देखी जाएगा।

Hindustan Times Hindi'den DAHA FAZLA HİKAYE

Hindustan Times Hindi

Hindustan Times Hindi

रोजाना की डांट-फटकार बच्चों को बना रही बीमार

शोधकर्ताओं ने कहा, याददाश्त और सीखने की क्षमता भी प्रभावित

time to read

1 mins

May 12, 2026

Hindustan Times Hindi

केरलम से राजस्थान तक पहुंचा नीट का सैंपल पेपर

मेडिकल स्नातक दाखिले की नीट यूजी 2026 की परीक्षा का विवाद बढ़ सकता है।

time to read

1 min

May 12, 2026

Hindustan Times Hindi

इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश पांच प्रतिशत घटा

पश्चिम एशिया में तनाव, कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव और वैश्विक आर्थिक वृद्धि से जुड़ी चिंताओं के बीच इक्विटी म्यूचुअल फंड योजनाओं में अप्रैल माह के दौरान 38,440 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश आया, जो मार्च के मुकाबले करीब पांच प्रतिशत कम है।

time to read

1 min

May 12, 2026

Hindustan Times Hindi

Hindustan Times Hindi

मन-विचार को वश में करने वाला ही योगी

विचार एक बड़ी शक्ति है। विचार-शक्ति द्वारा अद्भुत कार्य हो सकते हैं। इस शक्ति का उपयोग करने की सही पद्धति जान लेना आवश्यक है। जिसने इस विचार की शक्ति को जान लिया और इसे वश में करना सीख लिया, वही योगी हो गया।

time to read

3 mins

May 12, 2026

Hindustan Times Hindi

एआईएडीएमके में अंदरूनी कलह शुरू

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के कारण एआईएडीएमके में अंदरूनी कलह पैदा हो गई है।

time to read

1 min

May 12, 2026

Hindustan Times Hindi

शिक्षा संस्थानों की निगरानी केंद्र से संपर्क के निर्देश

नई दिल्ली, एजेंसी। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को शिक्षा या धार्मिक शिक्षा देने वाले संस्थानों के अनिवार्य पंजीकरण और निगरानी की मांग वाली याचिका पर तत्काल हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया।

time to read

1 min

May 12, 2026

Hindustan Times Hindi

देशभर की अदालतों का डेटा एक ही जगह होगा उपलब्ध

नई दिल्ली, एजेंसी। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने न्यायिक डेटा एकीकरण को मजबूत करने और देश भर की अदालती सेवाओं तक जनता की पहुंच में सुधार लाने के उद्देश्य से सोमवार को एक बड़ी डिजिटल पहल की घोषणा की।

time to read

1 min

May 12, 2026

Hindustan Times Hindi

Hindustan Times Hindi

बाढ़ के लिए बीएसएफ को जल्द जमीन देंगे : शुभेंदु

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को पहली कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की।

time to read

1 min

May 12, 2026

Hindustan Times Hindi

Hindustan Times Hindi

सितारे के सामने सियासी चुनौतियां

बॉक्स ऑफिस पर कई हिट फिल्में दे चुके अभिनेता सी जोसेफ विजय ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर अपने सियासी सफर की शानदार शुरुआत की।

time to read

4 mins

May 12, 2026

Hindustan Times Hindi

हिमाचल के चंबा में खाई में गिरी कार, छह की मौत

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के ककिरा में सोमवार तड़के एक कार के गहरी खाई में गिर जाने से गुजरात के पांच पर्यटकों समेत छह लोगों की मौत हो गई।

time to read

1 min

May 12, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size