Facebook Pixel बालों में शान से सजे सफेदी | Hindustan Times Hindi - newspaper - Bu hikayeyi Magzter.com'da okuyun

Denemek ALTIN - Özgür

बालों में शान से सजे सफेदी

Hindustan Times Hindi

|

August 17, 2025

क्या होता है जब बाल सफेद हो जाते हैं? उम्र की चुगली करते इन बालों को बहुत से लोग छुपाने की जुगत में लग जाते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी हैं, जो सफेद बालों से अपनी नई पहचान गढ़ते हैं। वे अपने सफेद बाल छुपाते नहीं, दिखाते हैं और वे दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। बता रही हैं स्वाति गौड़

बालों में शान से सजे सफेदी

कभी उम्र बढ़ने की निशानी माने जाने वाले सफेद बाल अब आत्मविश्वास, आकर्षण और सदाबहार स्टाइल का प्रतीक बन गए हैं। ऐसा इसलिए कि कुछ सेलिब्रिटीज अपने बालों को रंगने के बजाय अपने प्राकृतिक सफेद बालों को अपना रहे हैं, जिसमें शामिल हैं मिलिंद सोमन, सुनील शेट्टी, सेलिना जेटली, करण जौहर जैसे सेलेब्स। मगर यह क्रेज सिर्फ बॉलीवुड सेलेब्स तक ही सीमित नहीं है, बल्कि कुछ ऐसी शख्सीयतें भी हैं, जो खुशी-खुशी अपने सफेद बालों को अपना रहे हैं और आम लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। सफेद बालों को अपनाने के पीछे की क्या है उनकी कहानी, आइए जानें-

हकीकत से मुंह क्यों मोड़ना

बरसों से अपने बाल डाई कर रहीं साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ ज्योत्सना राजीव ने अपना चालीसवां जन्मदिन आते-आते खुद से एक सवाल पूछना शुरू कर दिया कि क्या अब उन्हें अपने बाल रंगने बंद कर देना चाहिए? 45 वर्षीय ज्योत्सना कहती हैं, 'अपने बाल रंगने के तीसरे हफ्ते में मैं बाहर निकलने से हिचकने लगती थी, क्योंकि तब तक जड़ों से निकले सफेद बाल मेरे डाई किए बालों के बीच में से झांकने लगते थे और सिर में डाई की वजह से जलन भी होती थी। अंततः मैंने अपने दिल की सुनी और बाल ना रंगने का फैसला ले लिया।' ज्योत्सना ने बकायदा इंस्टाग्राम पर पेज बनाकर अपने सफेद होते बालों के हर पड़ाव को दुनिया के साथ साझा करना शुरू किया और आज उन्हें 40 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। इस घटना का जिक्र इसलिए महत्वपूर्ण है कि आज भी समाज में 20, 30 और 40 की उम्र में सफेद बालों को बहुत अजीब नजरों से देखा जाता है।

इसलिए महिलाएं मेहंदी या डाई के पीछे अपने बालों की सफेदी छिपाने को मजबूर हो जाती हैं। अब समय बदल रहा है और महिलाएं बिना किसी दबाव के अपने सफेद होते बालों के साथ सहज महसूस करने लगी हैं।

सोशल मीडिया का साथ

Hindustan Times Hindi'den DAHA FAZLA HİKAYE

Hindustan Times Hindi

Hindustan Times Hindi

सही कॉलेज चुनने का यही मौका

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2026 के परिणाम आ चुके हैं। अब यूजी अभ्यर्थियों के लिए काउंसलिंग और विश्वविद्यालयों में आवेदन का चरण शुरू होगा। इस दौरान सही कोर्स और संस्थान का चयन, पात्रता की जांच और समय पर आवेदन करना बेहद महत्वपूर्ण है। काउंसलिंग के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और आगे की प्रक्रिया क्या होगी, बता रहे हैं करियर सलाहकार आशीष आदर्श

time to read

3 mins

July 02, 2026

Hindustan Times Hindi

Hindustan Times Hindi

वैष्णो देवी से लौट रही बस आग का गोला बनी, आठ श्रद्धालु जिंदा जले

राजस्थान के दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक से जा भिड़ी बस, 24 लोग घायल

time to read

1 mins

July 02, 2026

Hindustan Times Hindi

सोना आयात लाइसेंस की वैधता बढ़ी

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान भारत- यूएई मुक्त व्यापार समझौते के तहत सोना आयात करने के लिए शुल्क दर कोटा के लिए अधिकृत आयातकों को जारी लाइसेंस का इस्तेमाल करने के लिए 30 सितंबर तक का और समय दिया है।

time to read

1 min

July 02, 2026

Hindustan Times Hindi

खराब मौसम में भी उड़ सकेंगे चॉपर

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने देश की पहली प्राइवेट पॉइंट-इन-स्पेस (पिनएस) इंस्ट्रूमेंट एप्रोच प्रक्रिया को हेलीकॉप्टर संचालन के लिए मंजूरी दे दी है।

time to read

1 min

July 02, 2026

Hindustan Times Hindi

क्रिप्टो कारोबार से अरबों डॉलर कमाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वर्ष 2025 में पारिवारिक क्रिप्टो कारोबार से 1.4 अरब डॉलर से अधिक की कमाई की है।

time to read

1 min

July 02, 2026

Hindustan Times Hindi

बेहतर भविष्य देंगे डाटा साइंस के कोर्स

मैंने इग्नू से एमसीए किया है और एक सरकारी विभाग में संविदा पर कंप्यूटर प्रोफेशनल हूं। मैं एआई और डाटा साइंस से संबंधित ऑनलाइन या ऑफलाइन शॉर्ट टर्म कोर्स करना चाहता हूं, ताकि अपने को अपडेट रख सकूं। - राजेश कुमार

time to read

1 mins

July 02, 2026

Hindustan Times Hindi

Hindustan Times Hindi

अमेरिका के मध्य-पश्चिम में लू से लाखों लोग बेहाल

अमेरिका के मध्य-पश्चिम एवं ग्रेट लेक्स क्षेत्र के राज्यों में लाखों लोग मंगलवार को भीषण गर्मी से परेशान रहे।

time to read

1 min

July 02, 2026

Hindustan Times Hindi

Hindustan Times Hindi

'ईरान के परमाणु अधिकार पर समझौता नहीं'

ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गालिबाफ ने कहा कि उनके देश के परमाणु अधिकार और उसकी सीमाओं पर कोई समझौता नहीं करेगा।

time to read

1 min

July 02, 2026

Hindustan Times Hindi

रेड्डी का अहंकार जनता तोड़ेगी: भाजपा

भाजपा ने पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन को लेकर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की कथित अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की कड़ी आलोचना की है।

time to read

1 mins

July 02, 2026

Hindustan Times Hindi

डे-केयर में बच्चों के साथ हैवानियत

पुलिस ने बुधवार को बताया कि यहां एक आईटी कंपनी कैंपस के अंदर बने डे-केयर सेंटर की पांच महिला कर्मचारियों के खिलाफ छोटे बच्चों के साथ कथित तौर पर मारपीट और बुरा बर्ताव करने का मामला दर्ज किया गया है।

time to read

1 min

July 02, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size