Denemek ALTIN - Özgür
कांग्रेस में प्रतिबद्धता भी आवश्यक
Hari Bhoomi
|April 16, 2025
राहुल गांधी से कांग्रेस के कायाकल्प की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन एक दशक से भी अधिक समय से वह वैसा करने का साहस नहीं जुटा पाये हैं, जबकि इसी अवधि में भाजपा पूरी तरह बदल चुकी है।
पिछले दशक के शुरू में चर्चित 'टीम राहुल' इस बीच बिखरती गयी है तो पार्टी की दुर्गति के लिए जिम्मेदार कांग्रेसियों को बाहर का रास्ता दिखाने के बजाय राहुल ने खुद अध्यक्ष पद छोड़ दिया। मोदी सरकार का यह तीसरा कार्यकाल है। सत्ता विरोधी भावना की वास्तविकता से कोई भी सरकार या दल अनिश्चितकाल तक नहीं बच सकता, पर क्या कांग्रेस बेहतर विकल्प होने का वैसा विश्वास जनता में जगा सकती है, जैसा 2013-2014 में भाजपा जगाने में सफल रही?
नरेंद्र मोदी की भाजपा को उनके गृह राज्य गुजरात में ही हराकर अपने पुनरुत्थान के साहसिक सपने के साथ अहमदाबाद में कांग्रेस का अधिवेशन तो हो गया, पर असली चुनौतियां आंतरिक हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में ही मोदी की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनी। विकास के गुजरात मॉडल के सहारे ही, दस साल बाद, 2014 में भाजपा ने केंद्रीय सत्ता में जोरदार वापसी की। गुजरात को भाजपा की हिंदुत्ववादी राजनीति की प्रयोगशाला भी माना जाता है, जहां उसे तीन दशक से कांग्रेस सत्ता से हिला तक नहीं पायी है। सच यह भी है कि दशकों तक गुजरात पर शासन करने वाली कांग्रेस का ग्राफ वहां लगातार गिरता गया है। पिछले तीन दशकों में कांग्रेस सिर्फ 2017 में ही भाजपा को चुनौती देती दिखी, जब उसने 182 सदस्यीय विधानसभा में 77 सीटें जीत लीं, पर 2022 के चुनाव में वह 17 सीटों पर लुढ़क गयी।
बेशक उस शर्मनाक प्रदर्शन में निर्णायक भूमिका आम आदमी पार्टी की रही, जिसने सीटें तो पांच ही जीतीं, पर 14 प्रतिशत वोट लेकर कांग्रेस को पस्त कर दिया। विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के बैनर तले डेढ़ साल की दोस्ती के बाद कांग्रेस-आप फिर आमने-सामने हैं। ऐसे में नरेंद्र मोदी-अमित शाह की भाजपा से 2027 के चुनाव में कांग्रेस गुजरात की सत्ता कैसे छीन पायेगी? गुजरात में कांग्रेस की कमान राहुल गांधी के विश्वस्त शक्ति सिंह गोहिल के हाथों में है, लेकिन हार्दिक पटेल और अल्पेश ठाकोर जैसे युवा नेता भी भाजपाई बन गये, जिनके सहारे कांग्रेस अपने पुनरुत्थान की आस लगा रही थी।
Bu hikaye Hari Bhoomi dergisinin April 16, 2025 baskısından alınmıştır.
Binlerce özenle seçilmiş premium hikayeye ve 9.000'den fazla dergi ve gazeteye erişmek için Magzter GOLD'a abone olun.
Zaten abone misiniz? Oturum aç
Hari Bhoomi'den DAHA FAZLA HİKAYE
Hari Bhoomi
छाल के जंगलों में बाघ की धमक से दहशत, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट
जिले में हाथियों के बाद अब बाघ की धमक से लोगों में दहशत का माहौल है। धरमजयगढ़ वन मंडल द्वारा गांव वालों को अलर्ट करते हुए जिस जगह बाघ आने की सूचना मिली है, आसपास के जंगलों में सर्चिंग की जा रही है।
1 min
August 04, 2025
Hari Bhoomi
कोलंबिया को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराया ब्राजील ने जीता कोपा अमेरिका फेमिनिना खिताब
छह बार विश्व की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रही मार्टा के शानदार प्रदर्शन की मदद से ब्राजील की महिला फुटबॉल टीम ने तीन बार पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए कोलंबिया को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराकर नौवां कोपा अमेरिका फेमिनिना खिताब जीता।
1 min
August 04, 2025
Hari Bhoomi
पतंजलि चिकित्सालय में एम्स, टाटा कैंसर सर गंगा राम के साथ मिलकर उपचार : रामदेव
हरिद्वार। पतंजलि विश्वविद्यालय, पतंजलि अनुसंधान संस्थान और केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय अनामयम अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।
1 min
August 04, 2025
Hari Bhoomi
डिग्रियां अब जरूरी नहीं, कौशल मेहनत हो तो कमा सकते हैं करोड़ों
एमबीए जैसी डिग्रियां सिर्फ चोचलेबाजी है। वर्तमान में यू- ट्यूबर भी करोड़ों कमा लेते हैं।
1 min
August 04, 2025
Hari Bhoomi
कुली के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे आमिर रजनीकांत के छुए पैर
रजनीकांत की फिल्म कुली का ट्रेलर लॉन्च इवेंट हुआ।
1 min
August 04, 2025
Hari Bhoomi
रेवन्ना अब कैदी नंबर-15528, रोते हुए कटी जेल में पहली रात
बलात्कार के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के एक दिन बाद जनता दल (सेक्युलर) के नेता प्रज्वल रेवन्ना को बेंगलुरु के परप्पना अग्रहारा केंद्रीय कारागार में कैदी नंबर 15528 दिया गया।
1 mins
August 04, 2025
Hari Bhoomi
2000-500 की गड्डियों का ढेर, पैसा गिनते दिखे पूर्व विधायक के खास
आंध्र प्रदेश शराब घोटाला मामले में पैसों की गड्डियां का ढेर सामने आया है।
1 mins
August 04, 2025
Hari Bhoomi
पत्नी ने पति की करवाई हत्या : बेटी ने भी साथ दिया
असम के डिब्रूगढ़ जिले में पत्नी ने बेटी की मदद से पति की हत्या करवा दी।
1 min
August 04, 2025
Hari Bhoomi
ओवल टेस्टः कृष्णा ने झटके तीन विकेट, सिराज के खाते में आए दो रोमांचक मोड़ पर मैच, इंग्लैंड जीत से 35 रन दूर, भारत को 4 विकेट की दरकार
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की श्रृंखला का रोमांचक पांचवें टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल रविवार को खराब रोशनी और फिर बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका।
2 mins
August 04, 2025
Hari Bhoomi
विपक्षी एकता पर भारी कांग्रेस-आप टकराव
सं सद के मानसून सत्र से ठीक पहले आप का 'इंडिया' गठबंधन से अलगाव बताता है कि भाजपानीत राजग के चुनावी मुकाबले के बड़े लक्ष्य के साथ हुई विपक्षी एकता परस्पर दलगत हितों के टकराव के ग्रहण से नहीं बच पा रही।
4 mins
August 04, 2025
Listen
Translate
Change font size
