Denemek ALTIN - Özgür
संचार साथी ऐप: अपेक्षा है निजता बनाम सुरक्षा के बीच संतुलन की
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
|December 06, 2025
भारत की लोकतांत्रिक राजनीति में एक विचित्र प्रवृत्ति विकसित होती दिख रही है, जहाँ सत्ता द्वारा उठाए गए प्रत्येक कदम को विपक्ष संदेह की दृष्टि से देखता है।
संचार साथी ऐप को लेकर इन दिनों इसी प्रकार का विवाद एवं विरोध का वातावरण बना हुआ है। केंद्र सरकार की यह सोच कि हर नए स्मार्टफोन में इस ऐप को अनिवार्य किया जाए, विपक्ष ने इसे निजता एवं व्यक्तिगत स्वतंत्रता का उल्लंघन बताते हुए कठोर शब्दों में चुनौती दी और संसद के शीतकालीन सत्र में इसे बड़ा मुद्दा बना दिया है और इससे व्यक्ति के जीवन में सरकारी हस्तक्षेप बढ़ने की आशंकाएं व्यक्त की है। विपक्ष ने इसे संवैधानिक अधिकारों का अतिक्रमण व नागरिकों की निगरानी करने वाला टूल बताया। इस बहस के बीच विपक्ष को नया मुद्दा मिलते देख केंद्र सरकार ने अनिवार्य तौर पर ऐप प्री-इंस्टॉल करने का अपना फैसला वापस ले लिया। सरकार ने स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए फिलहाल इसे स्वैच्छिक बना दिया है अर्थात जो चाहे ऐप को रखे, जो चाहे उसे हटाए। परंतु इस विवाद ने एक महत्वपूर्ण प्रश्न उठा दिया है कि क्या हम केवल विरोध की राजनीति में वास्तविक चुनौतियों और आवश्यकताओं को भुला रहे हैं?
वास्तविकता यह है कि डिजिटल युग आज अवसरों के साथ-साथ अभूतपूर्व संकटों का भी युग है। साइबर अपराध, चोरी, जासूसी, डेटा हेरफेर, गलत सूचना, आतंकवादी नेटवर्किंग-इन सबने सुरक्षा की चुनौतियों का नया स्वरूप निर्मित किया है। संयुक्त राष्ट्र तक यह स्वीकार कर चुका है कि अगला विश्वयुद्ध यदि हुआ, तो वह साइबर मोर्चे पर भी लड़ा जाएगा। ऐसे समय में क्या किसी राष्ट्र की सरकार को निष्क्रिय खड़ा रहना चाहिए? निश्चित रूप से नहीं। इसलिए संचार साथी ऐप मात्र निगरानी का यंत्र नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा, नागरिक संरक्षण एवं डिजिटल अपराध नियंत्रण की रणनीतिक आवश्यकता के रूप में उभरा है। सरकार का सही कहना था कि डिजिटल होती दुनिया में लगातार बढ़ते साइबर अपराधों से नागरिकों को सुरक्षा देने के मकसद से यह पहल की गई थी। उसका कहना था कि लगातार जटिल होते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिये ऐसी पहल अपरिहार्य है।
Bu hikaye Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru dergisinin December 06, 2025 baskısından alınmıştır.
Binlerce özenle seçilmiş premium hikayeye ve 9.000'den fazla dergi ve gazeteye erişmek için Magzter GOLD'a abone olun.
Zaten abone misiniz? Oturum aç
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru'den DAHA FAZLA HİKAYE
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
आस्था के साए में अपराध : पैरोल ने फिर जगाए विवाद
क्या न्याय सचमुच अंधा है, या वह अब प्रभाव, संख्या और आस्था को पहचानने लगा है।
4 mins
January 07, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
भारतीय महिलाओं को भविष्य में हराना मुश्किल होगा : एश्ले गार्डनर
मुंबई/भाषा।
1 mins
January 07, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
सायला में निःशुल्क पशु शल्य चिकित्सा शिविर में 1945 पशुओं का हुआ उपचार
जिले के सायला उपखंड खल पर नवीन बस स्टेंड स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय में गुरुवार को संघवी स्व. सुमटीबाई भबूतमल भंडारी परिवार एवं पशुपालन विभाग जालोर के सुंक्त तत्वावधान तीन दिवसी द्वितीय निःशुल्क पशु शल्य चिकित्सा एवं बांझपन निवारण शिविर का आयोजन हुआ।
1 min
January 07, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
मैने कभी भी किसी पूर्वग्रह के साथ क्रिकेट नहीं खेली : डीकॉक
संन्यास से वापसी करने के बाद दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया है और उन्होंने इसका श्रेय किसी तरह के पूर्वाग्रह के साथ नहीं खेलने और किसी भी चुनौती के लिए मानसिक रूप से तैयार रहने को दिया।
1 min
January 07, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
वह दिन दूर नहीं जब लद्दाख एकीकृत जम्मू- कश्मीर का हिस्सा बन जाएगा : जावेद राणा
जम्मू-कश्मीर के मंत्री जावेद राणा ने मंगलवार को कहा कि वह दिन दूर नहीं जब लद्दाख एक बार फिर एकीकृत जम्मू-कश्मीर का हिस्सा बन जाएगा, क्योंकि केंद्र के पास कोई अन्य विकल्प नहीं है।
1 min
January 07, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
मोदी मुझसे ज्यादा खुश नहीं हैं : ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि रूसी तेल खरीदने पर अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए शुल्क (टैरिफ) के कारण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनसे 'ज्यादा खुश नहीं हैं।
1 min
January 07, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
प्रदेश में स्टार्टअप के लिए बेहतर ईको सिस्टम विकसित कर रही हमारी सरकार : भजनलाल
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वर्तमान सदी में मानवता के लिए एक नया कोड-एक नई भाषा लिख रहा है।
3 mins
January 07, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
राजनीतिक दलों से पैसे ले लीजिए, शौचालय बनाने पर खर्च कर दीजिए : ओवैसी
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को कहा कि अगर मतदाताओं को लगता है कि चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों द्वारा वितरित किया जा रहा पैसा अनैतिक है, तो वे इसे स्वीकार कर शौचालय निर्माण पर खर्च कर सकते हैं।
1 min
January 07, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में गिरजाघर में लूटपाट, संदिग्ध गिरफ्तार
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मुस्लिम पुरुषों के एक समूह ने एक गिरजाघर पर हमला करके कथित तौर पर लूटपाट की और बाइबिल को अपवित्र कर दिया।
1 min
January 07, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
'राहु केतु' का ट्रेलर आज होगा रिलीज
राहु केतु को लेकर उत्साह अब अपने चरम पर पहुँच चुका है, क्योंकि बहुप्रतीक्षित ट्रेलर कल रिलीज़ होने जा रहा है।
2 mins
January 07, 2026
Listen
Translate
Change font size
