Denemek ALTIN - Özgür
हेल्थ वियरेबल्स से एंगेजिटी!
Dainik Jagran
|April 30, 2026
आज के समय में स्मार्टवाच, स्मार्ट रिंग, फिटनेस ट्रैकर जैसे अनेक वियरेबल्स केवल कदमों की संख्या ही नहीं बताते, बल्कि 'मिनी क्लीनिक' के तौर पर हर समय हमारी सेहत पर नजर भी रखते हैं।
-
आप कितने कदम चलते हैं, रात की नींद कैसी रही, ब्लड ऑक्सीजन, तनाव, रिकवरी, वर्कआउट और कार्डियो फिटनेस की स्थिति, सब कुछ इनसे जान सकते हैं। सेहत के प्रति जागरूक वयस्कों और क्रोनिक हेल्थ समस्याओं का सामना कर रहे लोगों के लिए ये भरोसेमंद मार्गदर्शक हैं, पर हर समय वियरेबल्स के डाटा पर नजर रखना, संभावित लक्षणों और उपचार को लेकर चिंता पालना भी एक मुसीबत है। जर्नल आफ द अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के एक अध्ययन के अनुसार इन आदतों के चलते लोग अब चिंता और अवसाद की गिरफ्त में भी आने लगे हैं।
इससे तनाव, थकावट और शारीरिक सेहत की समस्याएं बढ़ सकती हैं। कुछ लोग लक्षण नहीं महसूस होने पर भी दिन में कई बार हार्ट रेट चेक करते हैं, इससे एंग्जाइटी स्वाभाविक है। वियरेबल्स के डाटा के आधार पर कुछ लोग एआइ चैटबाट से सेहत के बारे में जानना चाहते हैं। ऐसे में क्या हेल्पफुल है, क्या हार्मफुल, इसके बीच भेद करना मुश्किल हो जाता है। बीएमजे के हालिया अध्ययन के अनुसार, चैटबाट की मेडिकल सलाह अक्सर 50 प्रतिशत तक गलत होती है।
बचें तनाव देने वाले अलर्ट्स से
वियरेबल्स के जिन फीचर्स से घबराहट होती है, उन्हें कम या टर्न-आफ कर सकते हैं। खासकर जिन्हें आट्रियल फिब्रिलेशन (अनियमित हृदय धड़कन) की समस्या है, उन्हें ऐसे फीचर के प्रयोग में सतर्क रहना चाहिए। चिकित्सकीय जरूरत नहीं होने पर भी ये अलर्ट्स आपको चिंता में डाल सकते हैं। यह भी ध्यान रखना चाहिए कि कुछ खास तरह की दवाओं के प्रयोग के कारण भी वियरेबल्स सेंसर की एक्यूरेसी प्रभावित हो सकती है, जिससे आपको गलत अलार्म मिल सकता है।
बार बार डाटा चेक करने से बचें
अगर हेल्थ डाटा के कारण तनाव महसूस होता है तो बेहतर होगा कि डिवाइस या ऐसे एप को देखना कम कर दें। सप्ताह में एक बार डाटा को चेक करके अपनी सेहत का अंदाजा लगा सकते हैं। इससे आप सिंगल डाटा प्वाइंट पर हाइपर फोकस होने से बच जाएंगे। इसी तरह सुबह सोकर उठने और रात में सोने से पहले हेल्थ डाटा को चेक करने की आदत आपको परेशानी में डाल सकती है। अतिरेक हमेशा नुकसानदेह होता है, डाटा के मामले में भी ऐसा ही है।
Bu hikaye Dainik Jagran dergisinin April 30, 2026 baskısından alınmıştır.
Binlerce özenle seçilmiş premium hikayeye ve 9.000'den fazla dergi ve gazeteye erişmek için Magzter GOLD'a abone olun.
Zaten abone misiniz? Oturum aç
Dainik Jagran'den DAHA FAZLA HİKAYE
Dainik Jagran
रेलवे लाइनों के नीचे अंडरपास बनाकर आवागमन की दूरी की जाएगी कम
रेलवे लाइनों के नीचे अंडरपास बनाकर राजधानी में आवागमन की दूरी कम करने पर दिल्ली सरकार विचार कर रही है।
2 mins
April 30, 2026
Dainik Jagran
सीबीएसई मई के तीसरे सप्ताह में घोषित कर सकता है 12वीं कक्षा का रिजल्ट
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कहा है कि 12वीं कक्षा का रिजल्ट मई के तीसरे सप्ताह में घोषित होने की उम्मीद है।
1 min
April 30, 2026
Dainik Jagran
लड़ी कानूनी लड़ाई, एनएमसी ने 20 वर्ष बाद दी इग्नू के पीजीडीसीसी को मान्यता
प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सेवा दे रहे चिकित्सकों की बढ़ेगी कार्यक्षमता
2 mins
April 30, 2026
Dainik Jagran
कम खर्च में जल्द और सटीक मिलेंगे उत्पाद में मिलावट व मात्रा की जानकारी
मसालों में मिलावट कर लोगों की सेहत से खूब खिलवाड़ किया जाता है।
2 mins
April 30, 2026
Dainik Jagran
गलत संगत में पड़कर जीवन कर रहा हूं समाप्त लिखकर दी जान
मैं गलत संगत में पड़ गया हूं जिसकी वजह से आनलाइन गेमिंग शुरू कर दी।
1 mins
April 30, 2026
Dainik Jagran
हेल्थ वियरेबल्स से एंगेजिटी!
आज के समय में स्मार्टवाच, स्मार्ट रिंग, फिटनेस ट्रैकर जैसे अनेक वियरेबल्स केवल कदमों की संख्या ही नहीं बताते, बल्कि 'मिनी क्लीनिक' के तौर पर हर समय हमारी सेहत पर नजर भी रखते हैं।
4 mins
April 30, 2026
Dainik Jagran
होम्योपैथी के विस्तार के लिए नवाचार जरूरी: पंकज सिंह
एकीकृत स्वास्थ्य सेवाओं में होम्योपैथी की भूमिका को सशक्त बनाने के लिए वैज्ञानिक शोध और नीति-स्तर पर समन्वय को बढ़ावा देने की जरूरत पर जोर दिया गया।
1 min
April 30, 2026
Dainik Jagran
रियान पर कार्रवाई कर सकता है बीसीसीआइ
राजस्थान रायल्स के कप्तान रियान पराग मंगलवार को पंजाब किंग्स विरुद्ध के मुकाबले के ड्रेसिंग रूम में 'वेपिंग' (ई-सिगरेट का इस्तेमाल करना) करते हुए टीवी कैमरों में कैद होने के बाद विवादों में घिर गए हैं।
1 min
April 30, 2026
Dainik Jagran
एम्स की सलाह: गर्मी में मसालेदार भोजन से रहें दूर, लें तरल पदार्थ
एम्स के चिकित्सकों ने भीषण गर्मी में मसालेदार भोजन से दूरी बनाए रखने और तरल व सादा आहार अपनाने की सलाह दी है।
1 min
April 30, 2026
Dainik Jagran
आधार कार्ड से नहीं चलेगा काम, सत्यापन भी जरूरी
कौन अपराधी है, कौन शरीफ, किसके मन में क्या चल रहा है।
2 mins
April 30, 2026
Listen
Translate
Change font size

