Denemek ALTIN - Özgür

इस्लामी राजनीति की केंद्रीय समस्या

Dainik Jagran

|

October 14, 2025

'आई लव मोहम्मद' और 'आई लव मोदी' को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने जो तुलना की, वह त्रुटिपूर्ण है और भटकाने वाली भी

- अवधेश राजपूत

इस्लामी राजनीति की केंद्रीय समस्या

मुस्लिम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि 'इस देश में 'आई लव मोदी' तो बोल सकते हैं, पर 'आई लव मोहम्मद' नहीं।' उनकी यह बात सही है कि मोदी ही नहीं, बल्कि मोहम्मद के प्रति भी प्रेम व्यक्त करने की वही स्वतंत्रता होनी चाहिए, किंतु तुलना के लिए दिया गया उदाहरण अनुपयुक्त है। ओवैसी भूल जाते हैं कि जब तसलीमा नसरीन जैसा कोई मोहम्मद के प्रति उदासीनता दिखाता है तो उसका क्या हश्र होता है। जब तसलीमा अपनी पुस्तक विमोचन में हैदराबाद गई थीं, तब ओवैसी की पार्टी के कार्यकर्ताओं और छोटे ओवैसी यानी अकबरुद्दीन ने उन पर जानलेवा हमला किया था और कहा था कि 'अगली बार वे जिंदा बचकर नहीं जाएंगी।' क्या तसलीमा का हैदराबाद जाना, वहां अपनी पुस्तक के समारोह में भाग लेना अथवा अपने जीवन के अनुभवों और अध्ययन के निष्कर्ष लिखना गैर-कानूनी था?

ओवैसी के रुख से लगता है कि जो वे चाहें, वही होना चाहिए। एक बौद्धिक नेता होने के कारण ओवैसी यह बखूबी समझते हैं कि ऐसी मनमानी या दोहरापन किसी भी समाज के लिए अहितकर है। इससे सामुदायिक सद्भाव और मेल-जोल खंडित होता है। वे अपने लोकसभा क्षेत्र के मुसलमानों ही नहीं, हिंदुओं के भी प्रतिनिधि हैं। तब चुन-चुन कर कानून की दुहाई देना उन्हें विश्वसनीय नहीं बना सकता। 'आई लव मोहम्मद' के मामले में कानूनी आधार को लाने पर उचित प्रतिरूप मोदी नहीं, बल्कि तसलीमा नसरीन हो सकती हैं। एक आत्म-कथात्मक निबंध में तसलीमा ने कई उदाहरण देकर यह कहा था कि उन्हें मोहम्मद के दावों पर विश्वास नहीं हुआ। इसलिए उन्होंने मोहम्मद के प्रति उदासीनता व्यक्त की। यदि किसी को मोहम्मद से मोहब्बत करने का अधिकार है, तो उनसे असहमत होने का भी अधिकार मिलना चाहिए।

Dainik Jagran'den DAHA FAZLA HİKAYE

Dainik Jagran

आवारा कुत्तों की समस्या पर एमसीडी की है कछुआ चाल

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी राजधानी में आवारा कुत्तों की समस्या से समाधान के नाम पर एमसीडी कछुआ चाल चल रहा है।

time to read

1 min

January 09, 2026

Dainik Jagran

Dainik Jagran

कबाड़ के गोदाम में लगी आग से दुग्गियां चपेट में आईं

दक्षिण पश्चिम जिले में स्थित कापसहेड़ा एक्सटेंशन में स्थित कबाड़ के गोदाम और झुग्गियों में बृहस्पतिवार तड़के आग लग गई।

time to read

1 mins

January 09, 2026

Dainik Jagran

Dainik Jagran

सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे ई-रिक्शा

2.5 लाख से अधिक ई-रिक्शा, उसमें से आधे का पंजीयन नहीं

time to read

2 mins

January 09, 2026

Dainik Jagran

हथियार तस्करी में नाम बताने पर हुई थी दो भाइयों की हत्या

जाफराबाद के चौहान बांगर में 16 दिसंबर को हथियार सप्लायर नदीम व फजील की 50 गोलियां मारकर हत्या कर देने के मामले में क्राइम ब्रांच ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

time to read

1 mins

January 09, 2026

Dainik Jagran

Dainik Jagran

लाल डोरा क्षेत्र में हाउस टैक्स माफ की मांग पर होगा विचार : राजा इकबाल सिंह

दिल्ली देहात के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल पालम 360 गांव के प्रधान चौधरी सुरेंद्र सोलंकी के नेतृत्व में दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह से मिला।

time to read

1 min

January 09, 2026

Dainik Jagran

आगरा नहर में कूदे युवक को बचाया

पत्नी से कहासुनी के बाद बुधवार देर रात एक युवक आत्महत्या करने के लिए आगरा नहर में कूद गया।

time to read

1 min

January 09, 2026

Dainik Jagran

Dainik Jagran

आईआईटी में दिखा डिजाइन फार भारत-2047' का विजन

देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में युवाओं की रचनात्मक भागीदारी को मंच देते हुए आइआइटी दिल्ली में राष्ट्रीय डिजाइन चैलेंज 'डिजाइन फार भारत-यूथ इनोवेशन चैलेंज 2026' के तहत डिजाइन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

time to read

1 min

January 09, 2026

Dainik Jagran

महिला टी-20 का रोमांच आज से

महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के रोमांच की शुरुआत शुक्रवार से होने जा रही है, जो अगले 20 दिनों तक क्रिकेट प्रेमियों को बांधे रखेगा।

time to read

1 min

January 09, 2026

Dainik Jagran

सौ करोड़ की बात कही है

अंकित सखिया निर्देशित लालो कृष्ण सदा सहायते पहली गुजराती फिल्म है, जिसने सौ करोड़ रुपये से अधिक कमाई की।

time to read

2 mins

January 09, 2026

Dainik Jagran

चोरों ने ज्वेलर्स की दुकान से चुराई 10 किलो चांदी, व्यापारियों में रोष

चोरों की नजर बदरपुर गांव के सर्राफा कारोबारियों पर टिकी है।

time to read

1 min

January 09, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size