Denemek ALTIN - Özgür
सिनेमा का संतुलन साधने वाला शिल्पी
Dainik Jagran
|September 28, 2025
तपन सिन्हा का फिल्मी संसार सामाजिक सरोकार से जुड़े ड्रामे से लेकर हल्की-फुल्की कॉमेडी, साहित्यिक रूपांतरण से लेकर बच्चों की फिल्मों तक, घरेलू रिश्तों की आत्मीय कहानियों से लेकर साहसिक रोमांच तक फैला हुआ था। व्यावसायिक और कला सिनेमा में अद्भुत संगम करने वाले तपन सिन्हा की जन्मतिथि (2 अक्टूबर) पर संदीप भूतोड़िया का आलेख ...
भा रतीय सिनेमा, खासकर बांग्ला फिल्मों का इतिहास अक्सर तीन महान हस्तियों- सत्यजीत राय, मृणाल सेन और ऋत्विक घटक के इर्द-गिर्द देखा जाता है, लेकिन तपन सिन्हा ने भी लगभग 50 वर्षों (19242009) के अपने करियर में एक समृद्ध और विविध सिनेमाई यात्रा रची, जो अपनी मौलिकता और बहुविधता में अद्वितीय थी।
उनका फिल्मी संसार विषय और शैली, दोनों ही स्तरों पर व्यापक था। विविधता उनकी सबसे बड़ी पहचान बनी। सत्यजीत राय की तरह उन्होंने कोई शैली नहीं गढ़ी, न ही मृणाल सेन की तरह राजनीतिक सिनेमा में बंधे। वे व्यावहारिक रहे, हर विषय के अनुरूप संरचना गढ़ने को तैयार। उनका मानना था कि सिनेमा को सबसे बड़े दर्शकवर्ग से संवाद करना चाहिए, मगर अपनी ईमानदारी से समझौता किए बिना। उनकी फिल्मों ने समानांतर और व्यावसायिक सिनेमा के बीच मध्यमार्ग प्रस्तुत किया, जिससे वे सामाजिक रूप से जिम्मेदार और आम दर्शकों के लिए सुलभ बनीं।
साहित्यिक आधार पर गूंजा सिनेमा
तपन सिन्हा की शुरुआती फिल्मों ने ही उनके साहित्यिक रुझान को उजागर कर दिया था। रवींद्रनाथ टैगोर की कहानियों पर बनी 'काबुलीवाला' (1957) और ‘क्षुधित पाषाण' (1960) उनकी स्थायी कृतियों में गिनी जाती हैं। 'काबुलीवाला' बंगाल की सीमाओं से बहुत आगे गूंजी और 1961 में बलराज साहनी के साथ हिंदी में भी बनाई गई। तपन बार-बार टैगोर की रचनाओं की ओर लौटते रहे, साथ ही समकालीन बांग्ला साहित्यकारों की कृतियों को भी रूपांतरित करते। यही साहित्यिक आधार उनकी फिल्मों को विषय की गहराई और चरित्र की परतदार संवेदनशीलता देता था।
सामाजिक सरोकार और दूरदृष्टि
Bu hikaye Dainik Jagran dergisinin September 28, 2025 baskısından alınmıştır.
Binlerce özenle seçilmiş premium hikayeye ve 9.000'den fazla dergi ve gazeteye erişmek için Magzter GOLD'a abone olun.
Zaten abone misiniz? Oturum aç
Dainik Jagran'den DAHA FAZLA HİKAYE

Dainik Jagran
अब नहीं जाना पड़ेगा एमसीडी, आनलाइन मिलेगा संपत्तिकर जमा करने का सर्टिफिकेट
जागरण संवाददाता, नई दिल्लीः अगर दिल्ली में आपको संपत्ति बेचनी या खरीदनी है तो उस पर संपत्तिकर बकाया या जमा करने का सर्टिफिकेट लेने के लिए एमसीडी दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने होंगे।
1 mins
October 14, 2025
Dainik Jagran
बिगड़ी हवा, लग सकते हैं ग्रेप-एक के प्रतिबंध
दिल्ली में 10 क्षेत्रों का एक्यूआइ 200 से ऊपर, आनंद विहार में बहुत खराब श्रेणी में 300 से भी पार
2 mins
October 14, 2025

Dainik Jagran
पाक के मुरीदके में टीएलपी के साथ झड़प में पुलिस अधिकारी समेत पांच की मौत
अमेरिकी दूतावास तक निकाला था मार्च, पुलिस ने रोका तो मुरीदके में डाला डेरा
1 mins
October 14, 2025

Dainik Jagran
बीएएस-चार बसों पर नहीं लगाई जाए रोक : श्यामलाल गोला
दिल्ली इंटरस्टेट बस आपरेटर संघ के महामंत्री श्यामलाल गोला ने वायु प्रदूषण के नाम पर बीएस-चार बसों के संचालन पर प्रतिबंध लगाने से बचने का अनुरोध किया है।
1 min
October 14, 2025

Dainik Jagran
बिल्डथान-2025 में बच्चों ने दिखाए इनोवेशन
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली : तमिलनाडु, केरल और बंगाल भले ही नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के कुछ बिंदुओं के विरुद्ध हैं, लेकिन वे इनोवेशन से देश की नई पीढ़ी को जोड़ने की एनईपी की सिफारिश के साथ हैं।
1 min
October 14, 2025

Dainik Jagran
बाजारों में अव्यवस्था का जाम, सुरक्षा के नहीं इंतजाम
दीवाली की खरीदारी के लिए उमड़ रही भीड़, अवैध पार्किंग व अतिक्रमण से बाजारों में पैदल चलना भी मुश्किल
2 mins
October 14, 2025

Dainik Jagran
दक्षिण अफ्रीका ने लगाई जीत की हैटट्रिक
महिला वनडे विश्व कप में द. अफ्रीका ने बांग्लादेश को तीन विकेट से हराया
2 mins
October 14, 2025

Dainik Jagran
कमरे में लगी आग में जलकर मसाला कारोबारी की जान गई
तिलक नगर थाना क्षेत्र के चांद नगर में एक मकान में लगी आग से जलकर मसाला कारोबारी सुनील कुमार गिनोत्रा की मौत हो गई।
1 min
October 14, 2025
Dainik Jagran
गुजरात पुलिस व आप कार्यकर्ताओं में टकराव, 30 लोग हिरासत में
राज्य ब्यूरो, अहमदाबाद: गुजरात के बोटाड जिले में रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा आयोजित किसान महापंचायत के दौरान हिंसा भड़क गई।
1 min
October 14, 2025

Dainik Jagran
महिला वकील को जालसाजों ने ठगा, दो गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली : बहुराष्ट्रीय कंपनियों से जुड़ी महिला वकील को पैनल एडवोकेट की नौकरी दिलाने के नाम पर 39 हजार रुपये ठगने वाले गिरोह के दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
2 mins
October 14, 2025
Listen
Translate
Change font size