Magzter GOLD ile Sınırsız Olun

Magzter GOLD ile Sınırsız Olun

Sadece 9.000'den fazla dergi, gazete ve Premium hikayeye sınırsız erişim elde edin

$149.99
 
$74.99/Yıl

Denemek ALTIN - Özgür

गाजा संकट पर मूकदर्शक मोदी सरकार

Dainik Jagran

|

July 29, 2025

पीएम मोदी स्पष्ट और साहसिक शब्दों में उस विरासत की ओर से जोरदार आवाज उठाएं, जिसका प्रतिनिधित्व भारत लंबे समय से करता आया है

- सोनिया गांधी

गाजा संकट पर मूकदर्शक मोदी सरकार

7 अक्टूबर, 2023 को इजरायल में निर्दोष पुरुषों, महिलाओं और बच्चों पर हमास द्वारा किए गए बर्बर हमलों या उसके बाद इजरायली लोगों को लगातार बंधक बनाए रखने को कोई भी उचित नहीं ठहरा सकता। इसकी बार-बार और बिना किसी शर्त निंदा की जानी चाहिए, लेकिन अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सदस्य और उससे भी बढ़कर एक इंसान होने के नाते यह स्वीकारना हमारी जिम्मेदारी है कि गाजा की जनता पर इजरायली सरकार की प्रतिक्रिया और प्रतिशोध न केवल उग्र रहा है, बल्कि यह पूरी तरह आपराधिक भी है। पिछले लगभग दो वर्षों में 55,000 से अधिक फलस्तीनी नागरिक मारे जा चुके हैं, जिनमें 17,000 बच्चे शामिल हैं। गाजा में अधिकांश आवासीय इमारतों को जानबूझकर लगातार हवाई बमबारी के जरिये पूरी तरह जमींदोज कर दिया गया है। इनमें अस्पताल भी शामिल हैं। वहां का सामाजिक ढांचा पूरी तरह बिखर चुका है। अक्टूबर 2023 से अब तक की घटनाएं परेशान करने वाली रही हैं। हाल के महीनों में स्थिति और हृदयविदारक हो गई है। हमने देखा है कि किस तरह मानवीय सहायता को भी एक नृशंस रणनीति के तहत हथियार बना दिया गया है। इजरायली रक्षा बलों ने गाजा की सैन्य नाकेबंदी कर वहां दवाओं, भोजन और ईंधन की आपूर्ति को क्रूर नीयत से बाधित किया है। वहां के बुनियादी ढांचे का अंधाधुंध विनाश और आम नागरिकों का बेरोकटोक नरसंहार एक मानव निर्मित त्रासदी को जन्म दे चुका है। नाकेबंदी ने इसे और भी भयावह बना दिया है। भूख से मरने को मजबूर करने की रणनीति निःसंदेह मानवता के खिलाफ अपराध है। इस तबाही के बीच इजरायल ने संयुक्त राष्ट्र और अन्य वैश्विक संगठनों से आने वाली मानवीय सहायता या तो सिरे से ठुकरा दी है या उसे रोक दिया है। इंसानियत के हर विचार को विकृत करते हुए इजरायली सैनिकों ने उन तमाम लोगों पर बेरहमी से गोलियां बरसाईं, जो परिवारों के लिए भोजन जुटाने की कोशिश कर रहे थे। खुद संयुक्त

Dainik Jagran'den DAHA FAZLA HİKAYE

Dainik Jagran

नाटक में चारों वेदों का सार समाहित है : गजेंद्र शेखावत

25वें भारत रंग महोत्सव (भारंगम) का मंगलवार को उद्घाटन करते हुए केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि यह क्षण बहुत ऐतिहासिक है।

time to read

1 min

January 28, 2026

Dainik Jagran

मर्ज से मिले डेनमार्क, ग्रीनलैंड के पीएम, समर्थन को पेरिस जाएंगे

डेनमार्क और ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्रियों ने बर्लिन में मंगलवार को जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से मुलाकात की।

time to read

1 min

January 28, 2026

Dainik Jagran

पर्यावरण सुरक्षा की जंग में मददगार

तेजी से बढ़ता पर्यावरणीय संकट, विशेषकर जल और वायु प्रदूषण, आज हमारे स्वास्थ्य, आजीविका और भविष्य-तीनों के लिए एक गंभीर चुनौती बनता जा रहा है।

time to read

2 mins

January 28, 2026

Dainik Jagran

आवारा आतंक के सामने ढाल हैं ये सेवक

पीड़ितों के इलाज संग टीकाकरण में करते हैं मदद, देशभर से लोग जुड़े

time to read

2 mins

January 28, 2026

Dainik Jagran

साहिल हत्याकांड का मुख्य आरोपित मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

राई के मल्हा-माजरा गांव के साहिल की हत्या के आरोपित पांच हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

time to read

1 min

January 28, 2026

Dainik Jagran

'आपरेशन सिंदूर ने दिखाया स्वदेशी हथियार प्रणालियां दे रहीं मजबूती'

रक्षा क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की अहम भूमिका को रेखांकित करते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि आपरेशन सिंदूर ने यह सिद्ध कर दिया है कि स्वदेशी हथियार प्रणालियां भारत की सैन्य आपरेशन तत्परता को मजबूती दे रही हैं।

time to read

1 min

January 28, 2026

Dainik Jagran

विकसित देशों की पसंद बना भारत

भारत और ईयू के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर सहमति इस बात को साफ जाहिर कर रही है कि भारत विकसित देशों की पसंद बनता जा रहा है।

time to read

1 min

January 28, 2026

Dainik Jagran

आइआइटी दिल्ली से निकले छात्र संवार रहे देश का भविष्य

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) दिल्ली ने मंगलवार को अपना 68 वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया।

time to read

1 mins

January 28, 2026

Dainik Jagran

अब फ्रांस में भी बच्चों के लिए लगेगा इंटरनेट मीडिया पर प्रतिबंध

इंटरनेट मीडिया के बढ़ते प्रभाव और किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले उसके असर के मद्देनजर एक बड़े वैश्विक बदलाव के संकेत के रूप में आस्ट्रेलिया के बाद अब फ्रांस की नेशनल असेंबली ने भी एक ऐतिहासिक विधेयक को मंजूरी दे दी है।

time to read

1 min

January 28, 2026

Dainik Jagran

मां-बेटे को जूतों की माला पहनाकर गांव में निकाला जुलूस

कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर चौधरी गांव में देवी- देवताओं पर अभद्र टिप्पणी के मामले में मां-बेटे को गांव में जूतों-चप्पलों की माला डालकर जुलूस निकालने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।

time to read

1 min

January 28, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size