Denemek ALTIN - Özgür
धरा पर शुभ आगमन से हर्षित भारत का मन
Dainik Jagran
|July 16, 2025
शुभांशु समेत एक्सिओम 4 मिशन के चार सदस्यों के साथ कैलिफोर्निया तट पर उतरा ड्रैगन यान
-
शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आइएसएस) पर 18 दिन रहने के बाद मंगलवार को पृथ्वी पर लौट आए। शुभांशु समेत एक्सिओम-4 मिशन के चार सदस्यों को लेकर ड्रैगन यान कैलिफोर्निया तट पर उतरा। अंतरिक्षयात्रियों ने पृथ्वी पर लौटने के लिए साढ़े 22 घंटे की यात्रा की। ‘गगन जीतने' वाले शुभांशु जब प्रशांत महासागर में कैलिफोर्निया तट पर मुस्कुराते हुए और कैमरों की ओर हाथ हिलाते हुए अंतरिक्षयान से बाहर आए तो करोड़ों भारतीयों का मन हर्षित हुआ और देश का स्वाभिमान फिर सातवें आसमान पर पहुंच गया। लगभग सात दिनों के पुनर्वास कार्यक्रम से गुजरने के बाद शुभांशु 17 अगस्त तक भारत पहुंच सकते हैं।
शुभांशु और एक्सिओम-4 मिशन के तीन अन्य अंतरिक्षयात्री- मिशन कमांडर अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री पैगी व्हिटसन, पोलैंड के स्लावोस्ज उजनांस्की- विस्नीवस्की, हंगरी के टिबोर कापू भारतीय समयानुसार दोपहर 3:01 बजे प्रशांत महासागर में कैलिफोर्निया के सैन डिएगो तट के निकट उतरे। अमेरिका से हजारों मील दूर भारत के 140 करोड़ लोग आइएसएस पर पहली बार भारत का परचम लहराने वाले देश के यशस्वी सपूत का स्वागत करने के लिए पलक पांवड़े बिछाए थे।
लखनऊ के सिटी मांटेसरी स्कूल के आडिटोरियम में शुभांशु की वापसी के पलों को स्क्रीन पर देख रहे शुभांशु के पिता शंभू दयाल शुक्ला, मां आशा देवी की आंखों में खुशी के आंसू दिखे, जबकि उनकी बहन सुचि मिश्रा ने नम आंखों से धरती पर भाई की वापसी का स्वागत किया। पिता शंभू दयाल आडिटोरियम की स्क्रीन पर वापसी के पलों को निहारते रहे।
भारतीय वायुसेना में ग्रुप कैप्टन शुभांशु आइएसएस की यात्रा करने वाले पहले भारतीय हैं। वह पृथ्वी की कक्षा में सबसे लंबे समय तक (20 दिन) रहने वाले पहले भारतीय भी बन गए हैं। वह अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय हैं। इससे पहले राकेश शर्मा 1984 में सोवियत संघ के सोयूज अंतरिक्षयान से अंतरिक्ष स्टेशन सैल्यूट 7 पर गए थे। राकेश शर्मा 1984 में तत्कालीन सोवियत संघ के सैल्यूट-7 अंतरिक्ष स्टेशन के तहत कक्षा में आठ दिन रहे थे।Bu hikaye Dainik Jagran dergisinin July 16, 2025 baskısından alınmıştır.
Binlerce özenle seçilmiş premium hikayeye ve 9.000'den fazla dergi ve gazeteye erişmek için Magzter GOLD'a abone olun.
Zaten abone misiniz? Oturum aç
Dainik Jagran'den DAHA FAZLA HİKAYE
Dainik Jagran
भाजपा सरकार की नाकामी से राजधानी के लोग ले रहे जहरीली हवा में सांस: कांग्रेस
दिल्ली कांग्रेस के नेताओं ने बुधवार को मास्क पहनकर और ऑक्सीजन सिलिंडर हाथ में लेकर दिल्ली में गिरती वायु गुणवत्ता पर चिंता जताई।
1 min
November 27, 2025
Dainik Jagran
ताइवान चीन के खिलाफ रक्षा बजट में 40 अरब डालर अतिरिक्त खर्चेगा
ताइवान की राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने कहा कि ताइवान अब चीन से बढ़ते खतरे के मद्देनजर अपनी रक्षा को मजबूत करने के लिए 40 अरब डालर का अतिरिक्त रक्षा बजट पेश करने की योजना बनाई है।
1 min
November 27, 2025
Dainik Jagran
यमुना एक्सप्रेसवे पर असंतुलित होकर पलटी तेज रफ्तार डबल डेकर बस, 14 यात्री घायल
क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार रात एक बजे आगे चल रही बस को ओवरटेक करने के दौरान दिल्ली से वाराणसी जा रही डबल डेकर बस असंतुलित होकर पलट गई।
1 mins
November 27, 2025
Dainik Jagran
कालेजों में नशाखोरी से युवाओं को बचाएंगे 'नशा मुक्ति प्रहरी'
'नशे को कहो ना-जीवन को हां', 'हम सबका एक ही नारा-नशामुक्त हो देश हमारा...'। कैंपस में ये संदेश युवा छात्रों तक पहुंचाएंगे।
1 min
November 27, 2025
Dainik Jagran
राष्ट्रीयता की भावना जगाता है वंदे मातरम्ः सचदेवा
वंदे मातरम् भारत का राष्ट्र गीत है, जो हर भारतवासी के दिल में देशभक्ति और राष्ट्रीयता की भावना को जगाता है।
1 min
November 27, 2025
Dainik Jagran
सिरहौल बार्डर के पास डंपर ने पुलिसकर्मी को कुचला, मौत
दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर सिरहौल बार्डर के पास मंगलवार रात ट्रैफिक पुलिसकर्मी को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया।
1 min
November 27, 2025
Dainik Jagran
डीसीसीआई में सीईओ-सीएफओ के दखल से पदाधिकारी नाराज
दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) में सीईओ और सीएफओ के हस्तक्षेप को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।
1 mins
November 27, 2025
Dainik Jagran
टीटीई से विवाद के बाद ट्रेन से कूदी नेवी जवान की पत्नी, मौत
पटना से नई दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल जा रही सुपरफास्ट विशेष ट्रेन (ट्रेन संख्या 04089) में गलती से चढ़ने पर टीटीई से टिकट को लेकर विवाद के बाद महिला चलती ट्रेन से कूद गई।
1 min
November 27, 2025
Dainik Jagran
बाजार में गिरावट पर विराम, सेंसेक्स 1,022 अंक चढ़ा
स्थानीय शेयर बाजार में तीन कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर बुधवार को विराम लगा और चौतरफा लिवाली से बीएसई सेंसेक्स 1,000 अंक से अधिक चढ़ गया जबकि एनएसई निफ्टी ने फिर से 26,000 अंक के स्तर को प्राप्त कर लिया।
1 mins
November 27, 2025
Dainik Jagran
सोनीपत में पिलर से टकराई कार, दिल्ली के युवक की मौत
दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर गिवाना गांव के नजदीक बुधवार शाम को कार पिलर से टकराने के बाद रेलिंग तोड़ते हुए ग्रीनबेल्ट में उतर गई।
1 min
November 27, 2025
Listen
Translate
Change font size

