Denemek ALTIN - Özgür
शव को फ्लैट में छिपा स्वजन के सामने भागा आरोपित
Dainik Jagran
|June 09, 2025
नेहरू विहार में नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला, आरोपित पकड़ से दूर
-
देश की राजधानी में नौ साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। दयालपुर थाना क्षेत्र के नेहरू विहार इलाके में शनिवार रात हुई यह वारदात दिल को झकझोर देती है।
बच्ची के साथ वारदात पांच मंजिला मकान के दूसरे तल के फ्लैट में हुई थी, जो उसके घर से 50 मीटर की दूरी पर है। आरोपित की पहचान हो गई है। आरोपित ने बच्ची के शव को सूटकेस में डालकर फ्लैट में ताला लगा दिया था। बच्ची के गायब होने पर स्वजन उसे ढूंढने लगे। पड़ोस की महिला से स्वजन को पता चला कि आरोपित ने उनकी बच्ची को अपने फ्लैट का गेट खोलने के लिए ऊपर बुलाया था। इस पर स्वजन जब आरोपित के फ्लैट पर पहुंचे तो वह गेट पर खड़ा था। चाबी भाई के पास होने और उसे लाने का बहाना बनाकर वह चकमा देकर भाग गया।
घटना से लोगों में गुस्सा है, उन्होंने रविवार को करावल नगर मेन रोड की पुलिया पर प्रदर्शन कर जल्द आरोपित को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस की छह टीमें आरोपित की तलाश में जुटी हैं। हापुड़ के पिलखुवा स्थित सद्दीकपुरा मोहल्ले में उसकी बहन और नगर कोतवाली क्षेत्र के सरावा गांव में उसके परिचित के घर पर भी पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। आरोपित के एक भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जीटीबी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को दे दिया। पुलिस मान रही है कि आरोपित ने बच्ची का मुंह दबा दिया होगा, जिससे उसकी मौत हुई, लेकिन सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही पता चलेगी। क्षेत्र में तनाव के चलते भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
Bu hikaye Dainik Jagran dergisinin June 09, 2025 baskısından alınmıştır.
Binlerce özenle seçilmiş premium hikayeye ve 9.000'den fazla dergi ve gazeteye erişmek için Magzter GOLD'a abone olun.
Zaten abone misiniz? Oturum aç
Dainik Jagran'den DAHA FAZLA HİKAYE
Dainik Jagran
सीवर लाइन में उतरे सुपरवाइजर और सफाई कर्मचारी की दम घुटने से मौत
ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-85 में पुरी प्राणायाम सोसाइटी के सामने सीवरेज लाइन की सफाई के दौरान दम घुटने से बीपीटीपी बिल्डर के सुपरवाइजर और एक सफाईकर्मी की मौत हो गई।
1 mins
May 04, 2026
Dainik Jagran
पूर्वोत्तर में विकास पर खास ध्यान दे रही मोदी सरकार : प्रवेश वाही
पूर्वोत्तर के साथ देश के अन्य राज्यों के लोगों में आत्मीयता को बढ़ावा देने के लिए हर वर्ष आयोजित होने वाले फुटबाल फेटरनिटी कप में खिलाड़ियों में अलग ही उत्साह देखने को मिला।
1 min
May 04, 2026
Dainik Jagran
351 सड़कों को व्यावसायिक श्रेणी में रखने की उठी मांग
आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियों का सर्वेक्षण करने के आदेश से चिंतित व्यापारियों ने सीएम के समक्ष उठाई मांग
1 min
May 04, 2026
Dainik Jagran
मित्तल परिवार ने आरआर में खरीदी 75% हिस्सेदारी
भारतीय मूल के दिग्गज उद्योगपति और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी स्टील व माइनिंग कंपनी आर्सेलर मित्तल के मालिक लक्ष्मी निवास मित्तल और उनके बेटे आदित्य मित्तल ने सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला के साथ मिलकर लगभग 15,600 करोड़ रुपये (1.65 अरब डालर) की बोली लगाकर आइपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रायल्स में सबसे बड़ी हिस्सेदारी हासिल कर ली है।
1 mins
May 04, 2026
Dainik Jagran
बिहार के युवक की हत्या के विरोध में हल्ला बोल
दिल्ली के जाफरपुर गांव में बिहार के एक युवक की गोली मार कर हत्या करने की घटना को लेकर रविवार को आम आदमी पार्टी के पूर्वांचल प्रकोष्ठ ने सीएम रेखा गुप्ता के आवास के पास विरोध प्रदर्शन किया।
1 mins
May 04, 2026
Dainik Jagran
एम्स की नई स्पाइन सर्जरी तकनीक से गंभीर विकृतियों वाले मरीजों को मिलेगा नया जीवन
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नई दिल्ली में गंभीर व जटिल रीढ़ विकृतियों से जूझ रहे मरीजों का आपरेशन करने के लिए उन्नत सर्जिकल तकनीक विकसित की है।
1 min
May 04, 2026
Dainik Jagran
विस चुनाव प्रक्रिया खत्म होते ही बनेगी नवीन की नई टीम
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरे होते ही नितिन नवीन की नई टीम का एलान हो जाएगा।
1 mins
May 04, 2026
Dainik Jagran
'आज' की यात्रा : ब्रह्मा से बकरे तक!
संस्कृत के विशाल शब्द भंडार में प्रत्येक पर्याय भिन्न अर्थ देता है।
2 mins
May 04, 2026
Dainik Jagran
सुवेंदु ने कुछ अधिकारियों पर मतगणना ड्यूटी लीक करने का लगाया आरोप
मतगणना से एक दिन पहले भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि कुछ अधिकारी अपनी ड्यूटी, स्थान और जिम्मेदारियों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी विभागीय संगठनों और संघों के साथ साझा कर रहे हैं।
1 min
May 04, 2026
Dainik Jagran
चीन की दर्जनो कंपनियां भारत में जल्द करेंगी निवेश
इलेक्ट्रानिक्स कंपोनेंट्स, कैपिटल गुड्स, सोलर, एडवांस बैट्री, क्रिटिकल मिनरल्स प्रोसेसिंग क्षेत्र में आएगा निवेश
2 mins
May 04, 2026
Listen
Translate
Change font size
