Denemek ALTIN - Özgür
कोहली का कैच छोड़ना किंग्स को पड़ा भारी
Dainik Jagran
|May 10, 2024
आरसीबी ने पंजाब को 60 रन से हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर विराट ने खेली 92 रनों की शानदार पारी
क्रिकेट में कहा जाता है कि कैचेज विन मैचेज यानी कैच पकड़ो और मैच जीतो। अगर आप विराट कोहली जैसे बल्लेबाज का कैच टपका दें तो टीम को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ती है और पंजाब किंग्स ने आइपीएल 2024 से बाहर होकर यह कीमत चुकाई। धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में गुरुवार को पंजाब किंग्स के क्षेत्ररक्षकों ने एक बार नहीं बल्कि दो बार विराट का कैच छोड़ा और जीवनदान का लाभ उठाते हुए कोहली ने 47 गेंदों में सात चौके और छह छक्के जड़ते हुए 92 रनों की पारी खेली। कोहली के अलावा रजत पाटीदार (55) का कैच भी पहली ही गेंद पर छोड़ दिया था और उन्होंने अर्धशतक जड़ा, जिससे आरसीबी ने 241 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर डाला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम 17 ओवर में 181 रन ही बना सकी और आरसीबी ने 60 रन के बड़े अंतर से यह मैच अपने नाम किया। 12 मैचों में पंजाब की यह आठवीं हार थी और इसके साथ ही वह टूर्नामेंट से बाहर होने वाली मुंबई इंडियंस के बाद दूसरी टीम बन गई। वहीं, लगातार चौथी जीत के बाद आरसीबी ने प्लेआफ में पहुंचने की अपनी धुंधली उम्मीदों को बचाए रखा है।
Bu hikaye Dainik Jagran dergisinin May 10, 2024 baskısından alınmıştır.
Binlerce özenle seçilmiş premium hikayeye ve 9.000'den fazla dergi ve gazeteye erişmek için Magzter GOLD'a abone olun.
Zaten abone misiniz? Oturum aç
Dainik Jagran'den DAHA FAZLA HİKAYE
Dainik Jagran
पारिवारिक विवाद में अस्पताल में खुली सरेआम, चार गिरफ्तार
तुर्कमान गेट स्थित शारदा मेडिकल सेंटर में पत्नी को भर्ती कराने को लेकर हुए विवाद में युवक वसीम ने अपने दोस्तों को अस्पताल बुलाकर ससुर व साला समेत साले के मामा पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया।
2 mins
March 02, 2026
Dainik Jagran
पारस्परिक हितों पर टिका रहा खामेनेई से भारत का रिश्ता
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के साथ भारत के संबंध मुख्यतः पारस्परिक हितों पर आधारित रहे हैं।
2 mins
March 02, 2026
Dainik Jagran
सप्तरंग रेणु के उपन्यासों में पलायन की पीर
प्राचीन भारत भूमि की छाती और 'गान्ही महतमा' के भरोसे को चीरकर दो देश बने हैं, और फिर एक झटके में अपने पुरखों की माटी के लिए बेगाने हो गए पाकिस्तानी हिंदू भागकर भारत आए हैं।
3 mins
March 02, 2026
Dainik Jagran
सजे बाजार, बैटरी चालित पिचकारियों की बढी मांग
युवाओं में रंग-बिरंगे नकली बाल और फंकी टोपियों का क्रेज
1 mins
March 02, 2026
Dainik Jagran
टैंपो से मिली 353 कार्टन शराब, चालक गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच ने मंडोली जेल के पास खड़े एक टैंपो से 353 कार्टन देसी शराब बरामद कर चालक दयालपुर निवासी असलम खान को गिरफ्तार कर लिया है।
1 min
March 02, 2026
Dainik Jagran
कल लगेगा खंड चंद्रग्रहण, होली का रंगोत्सव चार मार्च को
रंग पर्व होली इस बार चंद्रग्रहण के कारण एक दिन आगे बढ़ गई है।
1 mins
March 02, 2026
Dainik Jagran
सटीक खुफिया इनपुट मिलते ही खामेनेई बने इजरायल का सबसे पहला निशाना
अमेरिका और इजरायल द्वारा शनिवार को ईरान के खिलाफ शुरू किए गए संयुक्त सैन्य हमलों का सबसे पहला निशाना सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ही थे।
2 mins
March 02, 2026
Dainik Jagran
बारबांकी के गांव से जुड़े हैं खोमैनी-खामेनेई के सूत्र
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई की अमेरिका-इजरायल के हमले में मौत के साथ बाराबंकी का एक गांव चर्चा में आ गया है।
2 mins
March 02, 2026
Dainik Jagran
पश्चिमी एशिया में महासंग्राम से दिल्ली के व्यापारियों की बढ़ गई है चिंता
5000 करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही
2 mins
March 02, 2026
Dainik Jagran
न्याय वितरण प्रणाली में बार व बेंच एक-दूसरे के पूरकः सीजेआइ
तिरुपति में जिला अदालत परिसर की आधारशिला रखते हुए सीजेआइ सूर्यकांत ने न्याय प्रणाली में बार (वकीलों) की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।
1 min
March 02, 2026
Listen
Translate
Change font size

