Denemek ALTIN - Özgür
सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के शिल्पी मोदी
Dainik Bhaskar Singrouli
|September 17, 2025
17 सितंबर का दिन कई कारणों से इतिहास में महत्वपूर्ण है। आज के दिन सभी शिल्पकार बंधु व कामगार हर्षोल्लास से विश्वकर्मा जयंती मनाते हैं। आज ही के दिन हैदराबाद को क्रूर निजाम और रजाकारों से मुक्ति मिली थी और आज के ही दिन एक ऐसे जनसेवक का भी जन्म हुआ, जिन्होंने अपना पूरा जीवन देश और देशवासियों को समर्पित कर दिया - हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
मोदी जी का यह जन्मदिन विशेष है, क्योंकि यह उनका 75वां जन्मदिन है। मैं 140 करोड़ देशवासियों की ओर से मोदी जी को मनपूर्वक जन्मदिन की बधाई देता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि भारत के मजबूत भविष्य के निमित्त लंबी आयु, ऊर्जा और स्वास्थ्य प्रदान करें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दशकों से कार्य करते हुए मैंने यह अनुभव किया है कि उनका व्यक्तित्व एक राजनेता से कहीं बढ़कर राष्ट्रहित को समर्पित एक ध्येयनिष्ठ नेतृत्वकर्ता का है। ऐसे नेतृत्वकर्ता, जिनके नेतृत्व के मूल में राष्ट्र का उत्थान और जनता का कल्याण ध्येयवाक्य की तरह विद्यमान है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व की विशेषता है कि वे अपने शासन में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने की दृष्टि रखते हैं। समाज का कोई भी वर्ग और व्यक्ति विकास से वंचित न रहे, इस उद्देश्य के साथ नीतियों के निर्माण और क्रियान्वयन पर उनका जोर रहता है। वे शासन को सत्ता का साधन नहीं, सेवा का माध्यम मानते हैं। यही कारण है कि उनकी सरकार में गरीब-कल्याण को केंद्र में रखकर अनेक योजनाएं न केवल शुरू हुईं, अपितु सफलता पूर्वक अपने लक्ष्यों को प्राप्त भी कर रही हैं। जनधन योजना ने पचास करोड़ से अधिक लोगों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ते हुए वित्तीय समावेशन की नई इबारत लिखी; उज्ज्वला योजना ने घर-घर तक धुएं से मुक्ति और सम्मानजनक जीवन का संदेश पहुंचाया; आयुष्मान भारत ने गरीबों को स्वास्थ्य की सुरक्षा दी, तो वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना ने गरीब वर्ग को अपने घर का सपना पूरा करने का अवसर दिया।
Bu hikaye Dainik Bhaskar Singrouli dergisinin September 17, 2025 baskısından alınmıştır.
Binlerce özenle seçilmiş premium hikayeye ve 9.000'den fazla dergi ve gazeteye erişmek için Magzter GOLD'a abone olun.
Zaten abone misiniz? Oturum aç
Dainik Bhaskar Singrouli'den DAHA FAZLA HİKAYE
Dainik Bhaskar Singrouli
सर्जरी का क्लेम देने से रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने किया इनकार
सड़क हादसे में बुरी तरह घायल होने वाले पॉलिसीधारकों को भी न्याससंगत क्लेम नहीं दिया जा रहा है।
1 min
January 13, 2026
Dainik Bhaskar Singrouli
अहमदाबाद• भारतीय छात्रों के लिए नए मौके जर्मनी से सेमीकंडक्टर, डिफेंस व टेक में सहमति, वीसा फ्री ट्रांजिट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मैर्स के बीच सोमवार को हुई वार्ता में कई अहम फैसले लिए गए।
1 min
January 13, 2026
Dainik Bhaskar Singrouli
दूरदृष्टि • देश से प्रतिभाओं का पलायन जारी है अच्छी विकास दर के बावजूद तेजी से नहीं बढ़ रहे हैं हम
ये सच है कि भारत अभी भी अच्छी आर्थिक वृद्धि दर दर्ज कर रहा है।
3 mins
January 13, 2026
Dainik Bhaskar Singrouli
आईसीसी ने दिए संकेत, बांग्लादेश को भारत में खेलना होगा टी20 वर्ल्ड कप
आईसीसी ने सोमवार को संकेत दिए कि भारत में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए बांग्लादेशी टीम को भारत आना होगा।
1 min
January 13, 2026
Dainik Bhaskar Singrouli
विरोध जारी • तेहरान में 23 साल की छात्रा को गोली मारी, आक्रोश और बढ़ा ईरानः इंटरनेट बंदी 84 घंटे पार, 650 की मौत, 12 हजार से ज्यादा गिरफ्तार हो चुके
ईरान में हिंसा को लेकर कट्टरपंथी सरकार और घिरती जा रही है।
2 mins
January 13, 2026
Dainik Bhaskar Singrouli
बंगाल के हल्दिया में नौसैनिक बेस बनाएगा भारत, इससे चीन-बांग्लादेश पर नजर रहेगी
पश्चिम बंगाल के हल्दिया में नया नौसैनिक बेस बनाने के भारत के फैसले ने दक्षिण एशिया की समुद्री राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।
2 mins
January 12, 2026
Dainik Bhaskar Singrouli
जॉब टाइटल से ज्यादा मायने रखता है बड़ी जिम्मेदारी लेना
के दौर में करियर टेक्नोलॉजी आज की ऐसी रफ्तार से बन रहे हैं, जो पहले कभी नहीं देखी गई।
1 min
January 12, 2026
Dainik Bhaskar Singrouli
बच्चे मातृभाषा भूलने लगे, इसलिए अमेरिका में खोल दिया मराठी स्कूल
अमेरिका में बसे भारतीयों के बच्चे अपनी मातृभाषा भूल रहे हैं।
2 mins
January 12, 2026
Dainik Bhaskar Singrouli
ईमानदारी और दृढ़ता बंद लगने वाले दरवाजों को भी खोल देती है
दिवस हमें याद दिलाता है कि हर पीढ़ी को बड़े सपने देखने का युवा साहस खोजना चाहिए।
1 min
January 12, 2026
Dainik Bhaskar Singrouli
कनाडा से सीखी सफाई; हरियाली शिक्षा व अनुशासन से बदला गांव
चारों ओर हरियाली ... साफ गलियां ... पार्क और अनुशासित जीवनशैली ... ये है रणसिंह कलां।
1 min
January 12, 2026
Listen
Translate
Change font size
