Denemek ALTIN - Özgür
मध्य-पूर्व की शांति आगामी तूफानों का संकेत देती है
Dainik Bhaskar Singrouli
|July 29, 2025
मध्य-पूर्व आज एक भ्रमित कर देने वाली शांति की स्थिति में है। गाजा में हमास, लेबनान में हिजबुल्ला जैसे उग्रवादी समूहों और सीरिया में असद शासन के पतन ने इस क्षेत्र के चिरस्थायी तूफानों में क्षणिक विराम ला दिया है।
जिन छद्म युद्धों का दायरा तेहरान से बगदाद और दमिश्क होते हुए भूमध्य सागर तक फैला था, वो अब बिखरा हुआ मालूम होता है। यमन के हूती आज इकलौती ऐसी विघटनकारी शक्ति बने हुए हैं, जो लाल सागर और अरब सागर में अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों के लिए खतरा बने हुए हैं, लेकिन उस क्षेत्रीय मोमेंटम के बिना जो कभी ईरान समर्थित रणनीतिक महत्वाकांक्षाओं को परिभाषित करता था।
और इसके बावजूद इस स्थिरता के स्थायी रहने की संभावना नहीं है। उलटे यह एक और बड़े, विनाशकारी तूफान का केंद्र हो सकता है। संघर्ष के फिर से उभरने की स्थितियां न केवल बरकरार हैं, बल्कि और बढ़ गई हैं- खासकर इजराइली फौजों द्वारा गाजा में अभूतपूर्व हिंसा और विनाश के बाद। दुनिया ने देखा कि गाजा पर व्यवस्थित रूप से हमला किया गया, रहवासी बस्तियों को तहस-नहस किया गया और हजारों नागरिक मारे गए। इजराइल ने इसके लिए चाहे जिस राजनीतिक या सैन्य उद्देश्य का दावा किया हो, लेकिन जो तस्वीरें और नैरेटिव सामने आए, उन्होंने फिलिस्तीनियों, व्यापक अरब-जगत और मुस्लिम आबादी के बीच क्रोध, निराशा और पीड़ित होने की भावना को जन्म दिया है।
Bu hikaye Dainik Bhaskar Singrouli dergisinin July 29, 2025 baskısından alınmıştır.
Binlerce özenle seçilmiş premium hikayeye ve 9.000'den fazla dergi ve gazeteye erişmek için Magzter GOLD'a abone olun.
Zaten abone misiniz? Oturum aç
Dainik Bhaskar Singrouli'den DAHA FAZLA HİKAYE
Dainik Bhaskar Singrouli
हुनर पर हावी होती संकीर्णता का परिणाम सोचें
14 वर्ष के बदलाव और वनवास के अतीत के किस्से याद आने पर हम गौरव महसूस करते हैं।
3 mins
January 08, 2026
Dainik Bhaskar Singrouli
टीचर के थप्पड़ से फर्श पर गिरी छात्रा, हाथ में फ्रैक्चर
प्राइवेट स्कूल में यूकेजी की छात्रा को होमवर्क नहीं करने पर महिला शिक्षक ने इतनी जोर से तमाचा मारा कि वह फर्श पर गिरी और उसका बायां हाथ फैक्चर हो गया।
1 min
January 08, 2026
Dainik Bhaskar Singrouli
फंसे कर्ज घटाने में भारत दुनिया में सबसे आगे
भारतीय बैंकिंग सेक्टर ने पिछले एक दशक में सुधार की सबसे बड़ी मिसाल पेश की है।
1 min
January 08, 2026
Dainik Bhaskar Singrouli
विमेंस प्रीमियर लीग कल से; शुरुआती सीजन के बाद पहली बार डबल हेडर की वापसी
महिला क्रिकेट का सबसे बड़ा घरेलू टूर्नामेंट विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) एक बार फिर सुर्खियों में है।
2 mins
January 08, 2026
Dainik Bhaskar Singrouli
राहत • जून तक क्रूड 20% घटकर 50 डॉलर पर आ सकता है: एसबीआई सस्ते तेल से महंगाई 3.5% से नीचे विकास दर 7.45% तक पहुंचेगी
इस साल माह दर माह आम आदमी, बाजार, अर्थव्यवस्था और सरकार सभी के लिए हालात अभी के मुकाबले बेहतर होते जाएंगे।
2 mins
January 07, 2026
Dainik Bhaskar Singrouli
देश की दिशा बदलने वाला दशक
एक युवा और विकासशील गणतंत्र का हर दशक सबसे महत्वपूर्ण होने का दावा कर सकता है।
4 mins
January 07, 2026
Dainik Bhaskar Singrouli
आयकर छूट बढ़ी... फिर भी टैक्स देने वाले 4 साल में 50% बढ़ गए
आयकर में छूट का दायरा बढ़ने के बावजूद देश में टैक्स चुकाने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
2 mins
January 07, 2026
Dainik Bhaskar Singrouli
भास्कर खास काम के बाद भी मेल-मैसेज देखने का दबाव, रिकवरी पैराडॉक्स तनाव ऑफ ड्यूटी भी दिमाग ऑन है... एक्सपर्ट बोले- ‘रोज ‘एंड ऑफ वर्क रिचुअल’ बनाएं, यही मन को संकेत देगा कि अब आराम का वक्त है
भास्कर न्यूज | लंदन मर्लिन मुनरो ने कभी कहा था- करियर शानदार चीज है, पर सर्द रात में आप उससे लिपटकर सो नहीं सकते।
2 mins
January 07, 2026
Dainik Bhaskar Singrouli
विजय हजारेः पडिक्कल तीन सीजन में 600+ रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज
कर्नाटक के बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया है।
1 min
January 07, 2026
Dainik Bhaskar Singrouli
नजरिया • जरूरी है कि हम भी हार्ड पावर बढ़ाएं हम ताकत और दमखम के युग में प्रवेश कर चुके हैं
देखते ही देखते अमेरिका वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो को उठाकर ले आया और अब उन पर नार्को-टेररिज्म समेत दूसरे कथित अपराधों के लिए मुकदमे चलाए जाएंगे।
2 mins
January 07, 2026
Listen
Translate
Change font size
