Denemek ALTIN - Özgür

'दुनिया की छत' पर चीन की हरकतें सबके लिए खतरनाक

Dainik Bhaskar Singrouli

|

June 05, 2025

तिब्बत के पठार पर विशाल ग्लेशियल-रिजर्व्स हैं, जो दुनिया में ताजे पानी के सबसे बड़े भंडारों में से एक हैं।

- ब्रह्मा चेलानी पॉलिसी फॉर सेंटर रिसर्च के प्रोफेसर एमेरिटस

यह दस प्रमुख एशियाई नदी-प्रणालियों का उद्गम भी है- जिनमें चीन की येलो और यांग्त्से, दक्षिण-पूर्व एशिया की मेकांग, साल्विन और इरावदी और भारत की सिंधु और ब्रह्मपुत्र नदियां शामिल हैं। ये वैश्विक आबादी के लगभग 20% हिस्से को पानी की आपूर्ति करती हैं। लेकिन आज यही पठार एक आसन्न पर्यावरणीय संकट का साक्षी बन रहा है, जो पूरे एशियाई महाद्वीप की जल सुरक्षा, पारिस्थितिक संतुलन और भू-राजनीतिक स्थिरता को खतरे में डाल सकता है।

पिछले दो दशकों से चीन तिब्बती पठार पर केंद्रित एक आक्रामक बांध निर्माण अभियान में लगा हुआ है। चीन की सरकार ने इसके निचले हिस्से के किसी भी देश के साथ जल-साझाकरण संधि पर बातचीत करने से इनकार कर दिया है। इससे इन देशों को चीन की सनक के परिणाम भुगतने होंगे। पठार की सीमा के पास चीन द्वारा निर्मित भीमकाय-बांधों ने पहले ही मेकांग नदी में पानी के स्तर को अभूतपूर्व रूप से कम कर दिया है, जिसका कंबोडिया, लाओस, थाईलैंड और वियतनाम में मत्स्य-पालन और आजीविका पर विनाशकारी प्रभाव पड़ा है। जैसे-जैसे दक्षिणी वियतनाम में मेकांग डेल्टा पीछे हट रहा है, चावल के किसानों को पारंपरिक आजीविका छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

Dainik Bhaskar Singrouli'den DAHA FAZLA HİKAYE

Dainik Bhaskar Singrouli

टेस्ट इतिहास की सबसे तेज सीरीज बनी एशेज; पहली बार रन रेट 4 से ज्यादा रहा

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच हाल ही में समाप्त हुई एशेज सीरीज ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मौजूदा दौर में टेस्ट क्रिकेट खेलने का तरीका पूरी तरह बदल चुका है।

time to read

2 mins

January 10, 2026

Dainik Bhaskar Singrouli

आईआईसीआई लोम्बार्ड ने बुखार के इलाज का क्लेम देने से कर दिया इनकार

इलाज के दौरान 24 घंटे सेवा देने का दावा करने वाली बीमा कंपनी पहले कैशलेस से इनकार करती है और उसके बाद अचानक नो क्लेम कर दिया जाता है।

time to read

1 min

January 10, 2026

Dainik Bhaskar Singrouli

इक्विटी फंड्स में निवेश 6% घटा, पर एसआईपी रिकॉर्ड स्तर पर; गोल्ड ईटीएफ में भी 3 गुना आया

बाजार का उतार-चढ़ाव अब निवेशकों को लंबे समय के लक्ष्यों नहीं भटका रहा।

time to read

1 min

January 10, 2026

Dainik Bhaskar Singrouli

ईडी व दीदी; कोर्टरूम में भीड़ उग्र जज सुनवाई किए बिना ही चली गईं

प. बंगाल में राजनीतिक परामर्श संस्था आई-पैक के दफ्तर पर ईडी की छापेमारी और ममता बनर्जी के हस्तक्षेप को लेकर पैदा हुए विवाद से शुक्रवार को दूसरे दिन भी सियासत गरमाई रही।

time to read

1 min

January 10, 2026

Dainik Bhaskar Singrouli

एआई घाटे का या फायदे का सौदा रहेगा? इस साल से पता चलने लगेगा

एआई से वित्तीय फायदे होंगे या नुकसान होगा या सामाजिक प्रतिक्रिया होगी?

time to read

1 mins

January 10, 2026

Dainik Bhaskar Singrouli

जी राम जी; सारे फैसले केंद्र के हाथ, भेदभाव की आशंका, राज्यों पर भी 4 गुना तक बोझ

मनरेगा में बदलाव के विरोध में मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस का शनिवार से 45 दिनी देशव्यापी आंदोलन शुरू होने जा रहा है।

time to read

2 mins

January 10, 2026

Dainik Bhaskar Singrouli

ट्रम्प के मनमाने फैसले चलते रहेंगे, चीन का प्रभाव बढ़ेगा

साल 2025 दुनियाभर के लिए कई तनावों व अशांति से भरा रहा है।

time to read

3 mins

January 10, 2026

Dainik Bhaskar Singrouli

ट्रम्प की नजर में रिश्ते भी बैलेंस शीट हैं

एक आदमी ने अपने बेटे का नाम अमेरिका रख लिया।

time to read

2 mins

January 10, 2026

Dainik Bhaskar Singrouli

हिमाचल में हादसाः बस 150 मी. गहरी खाई में गिरी, 66 यात्री थे... 14 की मौत

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के हरिपुरधार इलाके में शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे एक निजी बस लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

time to read

1 min

January 10, 2026

Dainik Bhaskar Singrouli

फिल्म 'धुरंधर' की तूफानी कामयाबी का राज क्या है?

डिफरेंट एंगल • बड़े परदे का सिनेमाई अनुभव देती है यह

time to read

3 mins

January 10, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size