Denemek ALTIN - Özgür
अफ्रीका की जीत में हमारे लिए कई सबक
Dainik Bhaskar Narsinghpur
|June 16, 2025
अफ्रीका की डब्ल्यूटीसी जीत में लीडरशिप और खिलाड़ियों की मैच जिताऊ क्षमता के अतुलनीय उदाहरण
दक्षिण अफ्रीका ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर इतिहास रचा।
अफ्रीका ने अपना पहला विश्व खिताब और 27 साल बाद कोई आईसीसी टाइटल जीता। डब्ल्यूटीसी के शुरुआती दो फाइनल में जगह बनाने में असफल रहने के बाद अफ्रीकी टीम ने ऐसे साइकल में खिताब जीता, जिसकी शुरुआत 'सामान्य' नहीं रही थी। टीम के पास तेंबा बवूमा के रूप में एक नया और अश्वेत कप्तान था, जो अक्सर नस्लवाद और आलोचनाओं का शिकार होता रहा था। पिछले एक दशक में टीम के सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाज डीन एल्गर ने संन्यास ले लिया था। टीम ने दिसंबर 2023-जनवरी 2024 में भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज 1-1 से ड्रॉ खेलकर साइकल की शुरुआत की। इसके बाद फरवरी में न्यूजीलैंड दौरे पर अफ्रीकी बोर्ड ने घरेलू टी20 लीग एसए 20 को प्राथमिकता दी और कमजोर टीम भेजी। उस 14 सदस्यीय टीम में केवल सात खिलाड़ियों के पास इंटरनेशनल अनुभव था। छह खिलाड़ियों ने डेब्यू किया और टीम 0-2 से क्लीन स्वीप हो गई। वह हार बड़ा झटका थी, लेकिन इसके बाद टीम ने 8 में से 7 मैच जीते और अंततः ट्रॉफी अपने नाम की। टीम ने 69.44% अंक हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। उसने फाइनल के लिए खुद को अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर नहीं होने दिया।
Bu hikaye Dainik Bhaskar Narsinghpur dergisinin June 16, 2025 baskısından alınmıştır.
Binlerce özenle seçilmiş premium hikayeye ve 9.000'den fazla dergi ve gazeteye erişmek için Magzter GOLD'a abone olun.
Zaten abone misiniz? Oturum aç
Dainik Bhaskar Narsinghpur'den DAHA FAZLA HİKAYE
Dainik Bhaskar Narsinghpur
शूटिंग: एशियन चैम्पियनशिप में मनु भाकर दो इवेंट में हिस्सा लेंगी
दो बार की ओलिंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर को कजाखस्तान में 16 से 30 अगस्त तक होने वाली 16वीं एशियन शूटिंग चैम्पियनशिप के लिए घोषित 35 सदस्यीय भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
1 min
July 08, 2025
Dainik Bhaskar Narsinghpur
टेनिस: अल्कारेज की लगातार 22वीं जीत
अल्कारेज पिछले 10 ग्रैंड स्लैम में 9वीं बार अंतिम-8 में
1 min
July 08, 2025
Dainik Bhaskar Narsinghpur
शिवाजी मैदान में दशहरा और दंगल पर भी लगेगा किराया
कैंट बोर्ड ने शिवाजी मैदान में दशहरा और दंगल के धार्मिक आयोजन का किराया 50 हजार रुपए प्रतिदिन कर दिया है।
1 mins
July 08, 2025
Dainik Bhaskar Narsinghpur
26/11 • आईएसआई के साथ साजिश में शामिल था तहव्वुर राणा ने कबूला- 'मैं पाक आर्मी का एजेंट, हमले के वक्त मुंबई में ही था'
26/11 मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ता तहव्वुर हुसैन राणा (64) ने एनआईए की हिरासत में पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
3 mins
July 08, 2025
Dainik Bhaskar Narsinghpur
उर्वरक के लिए नहीं भटकें किसान, सोसायटी न बरते लापरवाही
भास्कर न्यूज, बालाघाट. सोमवार को कलेक्टर मृणाल मीना ने टीएल बैठक में विभिन्न विभागों के समय सीमा संबंधी प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
1 min
July 08, 2025
Dainik Bhaskar Narsinghpur
तकनीक • नागरिकों की सुविधा के लिए पोर्टल भी जनगणना के नतीजे 9 माह में आ सकते हैं, लोग खुद भर सकेंगे डेटा
जनगणना महापंजीयक कार्यालय ने दुनिया की सबसे बड़ी प्रशासनिक कवायद जनगणना 2027 की तस्वीर पेश की है।
1 min
July 08, 2025
Dainik Bhaskar Narsinghpur
मछली पालने के टैंक में घुसे दो मगरमच्छ
खमरिया से लगे मटामर गांव में बने मछली पालन टैंक में दो बड़े मगरमच्छ घुस गए।
1 min
July 08, 2025
Dainik Bhaskar Narsinghpur
अमेरिका से जहाज में चीन जा रहा ईथेन अंबानी ने खरीदा
चीन-अमेरिका के बढ़ते तनाव के बीच मुकेश अंबानी ने बड़ा दांव खेला हैं। एशिया में सबसे अमीर अंबानी अमेरिका के उस कार्गो का स्वागत करने जा रहे हैं, जो चीन के लिए था और टैरिफ युद्ध के चलते समुद्र में खड़ा था।
1 min
July 08, 2025
Dainik Bhaskar Narsinghpur
भालू के हमले में पिता-पुत्र और पड़ोसी की मौत, ग्रामीणों ने भालू को पीटकर मार डाला
संजय टाइगर रिजर्व के मड़वास बफर जोन में सोमवार सुबह 5 बजे एक भालू के हमले से 3 ग्रामीणों की मौत हो गई।
1 min
July 08, 2025
Dainik Bhaskar Narsinghpur
पंजाब के उद्योगपति मप्र में 15606 करोड़ लगाने को तैयार, 20 हजार लोगों को मिल सकेगा रोजगार
पंजाब के लुधियाना में सोमवार को सीएम डॉ. मोहन यादव के समक्ष मप्र में निवेश के लिए 15,606 करोड़ के प्रस्ताव आए।
1 min
July 08, 2025
Listen
Translate
Change font size

