Denemek ALTIN - Özgür
कोरिया से 50 अरब डॉलर पहुंचेगा व्यापार
Business Standard - Hindi
|April 21, 2026
दक्षिण कोरिया और भारत के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर, पोत निर्माण सहित कई क्षेत्रों में करेंगे सहयोग
पश्चिम एशिया में छिड़े संघर्ष समेत हालिया वैश्विक घटनाक्रम से उत्पन्न अनिश्चितता का सामना करते हुए दक्षिण कोरिया और भारत ने सोमवार को अपने द्विपक्षीय व्यापार को लगभग दोगुना कर 2030 तक 50 अरब डॉलर तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई।
इसमें मौजूदा द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर दोबारा बातचीत शामिल होगी। इसके अलावा दोनों देशों ने रणनीतिक उद्योगों, विशेषकर जहाज निर्माण में सहयोग को गहरा करने का संकल्प जताया है।
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्यांग अपने मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और व्यापारिक नेताओं वाले एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ रविवार को तीन दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की और दोनों पक्षों के व्यापारिक नेताओं के साथ दोपहर भोज भी किया।
दोनों पक्षों ने 25 नतीजों की सूची सामने रखी। यह भी कहा गया कि दोनों देश आर्टिफिशल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर, महत्त्वपूर्ण खनिज, रक्षा, आपूर्ति श्रृंखला के लचीलेपन और नागरिक परमाणु ऊर्जा, विशेष रूप से छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर (एसएमआर) के विकास और अगली पीढ़ी की बैटरियों के विकास में सहयोग बढ़ाएंगे। भारत भी दक्षिण कोरिया को इस्पात निर्यात बढ़ाने का इच्छुक है और इसके लिए संवाद स्थापित किया गया है। रक्षा क्षेत्र में, भारत एंटी-एयरक्राफ्ट गन और मिसाइल प्रणालियों सहित अन्य रक्षा उपकरणों के आयात और संयुक्त उत्पादन पर विचार कर रहा है। रक्षा स्टार्ट-अप्स को समर्थन देने के लिए एक दक्षिण कोरिया-भारत डिफेंस एक्सिलरेटर स्थापित किया गया है।
Bu hikaye Business Standard - Hindi dergisinin April 21, 2026 baskısından alınmıştır.
Binlerce özenle seçilmiş premium hikayeye ve 9.000'den fazla dergi ve gazeteye erişmek için Magzter GOLD'a abone olun.
Zaten abone misiniz? Oturum aç
Business Standard - Hindi'den DAHA FAZLA HİKAYE
Business Standard - Hindi
कंपनी जगत के अधिग्रहण बड़े पर शेयरधारकों को लाभ छोटे
पिछले दो दशक में भारतीय कंपनियों द्वारा किए गए बड़े अधिग्रहण से शेयरधारकों को कोई खास लाभ नहीं हुआ है।
3 mins
May 02, 2026
Business Standard - Hindi
अप्रैल में फंडों की खरीद कम, बचाए रखी रकम
ऐसा लगता है कि म्युचुअल फंडों (एमएफ) ने अप्रैल में शेयर बाजार में सोच-समझकर कदम उठाया है।
2 mins
May 02, 2026
Business Standard - Hindi
जीएसटी संग्रह रिकॉर्ड 2.43 लाख करोड़ रु.
अप्रैल में शुद्ध जीएसटी संग्रह 7.3 फीसदी बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये रहा
3 mins
May 02, 2026
Business Standard - Hindi
‘वोडाफोन को राहत बेहद सकारात्मक’
वोडाफोन आइडिया (वीआई) के समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) बकाये में 27 फीसदी की कमी कर, इसे 64,046 करोड़ रुपये करने का केंद्र सरकार का फैसला, वोडाफोन आइडिया के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।
1 min
May 02, 2026
Business Standard - Hindi
साप्ताहिक नुकसान की ओर बढ़ा सोना
सोने की कीमतों में शुक्रवार को करीब 1 फीसदी की गिरावट आई और यह हफ्ते भर में भी लगभग इतनी ही गिरावट की ओर बढ़ रहा है।
1 mins
May 02, 2026
Business Standard - Hindi
डेरिवेटिव वॉल्यूम पर एसटीटी की चोट से अमेरिकी शेयर बाजार है भारतीय शेयर बाजार संकेंद्रित
अप्रैल में ट्रेडिंग गतिविधियों में बड़ा अंतर देखने को मिला।
3 mins
May 02, 2026
Business Standard - Hindi
इस माह ज्यादा दिन तक सताएगी लू
अप्रैल में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने के बाद मई में गर्मी खूब सताएगी और लोगों को अधिक समय तक लू का सामना करना पड़ सकता है।
1 mins
May 02, 2026
Business Standard - Hindi
पॉश कानून कड़े मगर कंपनियों की ढिलाई से महिलाओं के दुख बढ़े
बिज़नेस स्टैंडर्ड के डेटा विश्लेषण से पता चलता है कि पिछले कुछ वर्षों में भारतीय कंपनियां यौन उत्पीड़न संबंधी कानूनी दिशा-निर्देशों को प्रभावी ढंग से लागू करने में किस प्रकार पिछड़ गई हैं
4 mins
May 02, 2026
Business Standard - Hindi
जीएसटी वृद्धि 5 साल के निचले स्तर पर पहुंची
क्षतिपूर्ति उपकर सहित वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) राजस्व के विश्लेषण से पता चलता है कि वित्त वर्ष 2025-26 में वृद्धि घटकर 5 साल के निचले स्तर 5.57 प्रतिशत पर आ गई।
1 mins
May 02, 2026
Business Standard - Hindi
'7.5% से अधिक वृद्धि संभव'
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की डिप्टी गवर्नर पूनम गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि महंगाई दर बढ़ाए बगैर भारत 7.5 प्रतिशत से अधिक आर्थिक वृद्धि दर बनाए रख सकता है।
2 mins
May 02, 2026
Listen
Translate
Change font size
