Denemek ALTIN - Özgür

सोने और चांदी में आ सकती है और उछाल

Business Standard - Hindi

|

January 01, 2026

सोने और चांदी में निवेश करने वालों के लिए 2025 का साल 1979 के रिकॉर्ड मुनाफे के बाद सबसे अच्छा रहा है।

- राजेश भयानी मुंबई, 31 दिसंबर

सोने और चांदी में आ सकती है और उछाल

हालांकि इस सप्ताह कुछ मुनाफावसूली के कारण कीमती धातुओं में थोड़ी गिरावट देखी गई है। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि 2026 में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी जारी रह सकती है।

अमेरिकी डॉलर के लिहाज से साल 2025 में रिटर्न 1979 के बाद सबसे अधिक रहा है और रुपये के लिहाज से 1996 के बाद, जब से आंकड़े उपलब्ध हैं, सबसे ज्यादा रहा है। पिछले पांच दशकों में 1979 और 2011 में सोने और चांदी में सबसे तीव्र उछाल देखी गई। मगर इसके बाद तेजी से गिरावट आई।

2025 में डॉलर के लिहाज से सोने ने करीब 65 फीसदी और रुपये के लिहाज से 76.7 फीसदी रिटर्न दिया। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी से लगभग 150 फीसदी और भारत में लगभग 170 फीसदी रिटर्न मिला। उल्लेखनीय है कि 1979 में, जिस वर्ष हंट ब्रदर्स ने चांदी में भारी सटोरिया दांव लगाए थे, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमतों में 434.79 फीसदी और सोने के भावों में 126.55 फीसदी का इजाफा हुआ था।

हालांकि, पिछले दो दिनों यानी सोमवार और मंगलवार को दोनों धातुओं- विशेष रूप से चांदी- की कीमतों में व्यापक उतार-चढ़ाव देखा गया है, जिससे निकट भविष्य में अस्थिरता का संकेत मिलता है। विशेषज्ञ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं क्योंकि दोनों धातुओं की अत्यधिक खरीदारी हो चुकी है और इनमें गिरावट की संभावना है। उनका कहना है कि सोने और चांदी की कीमतों का उपयोग निवेश बढ़ाने के लिए किया जाना चाहिए।

Business Standard - Hindi'den DAHA FAZLA HİKAYE

Business Standard - Hindi

आगामी केंद्रीय बजट में खपत बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित हो

बजट 2026-27 अनिवार्य रूप से मांग और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को निरंतर वृद्धि देने वाला होना चाहिए।

time to read

2 mins

January 10, 2026

Business Standard - Hindi

खाद की खपत का 73% घरेलू उत्पादन

देश में उर्वरकों की कुल खपत का 73 प्रतिशत घरेलू उत्पादन से पूरा होता है।

time to read

2 mins

January 10, 2026

Business Standard - Hindi

सेंसेक्स-निफ्टी में 3 माह की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट

शेयर बाजार में शुक्रवार को करीब तीन महीने की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट दर्ज की गई।

time to read

1 mins

January 10, 2026

Business Standard - Hindi

वोडा को 10 साल की राहत

एजीआर बकाये पर सरकार से मदद

time to read

2 mins

January 10, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

मुनाफा कम मगर आय वृद्धि को दम

चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनियों की मुनाफा वृद्धि पर दिख सकता है दबाव

time to read

3 mins

January 10, 2026

Business Standard - Hindi

'शांति' कानून से परमाणु ऊर्जा में नहीं आ सकता बड़ा बदलाव

शांति अधिनियम परमाणु ऊर्जा को एक बार फिर सार्वजनिक चर्चा में ले आया है।

time to read

4 mins

January 10, 2026

Business Standard - Hindi

भारत के आसमान में 2030 तक दो कंपनियों के दबदबे के आसार

इंडिगो एयरलाइंस वाइड-बॉडी ए321 एक्सएलआर को शामिल करने वाली पहली भारतीय विमानन कंपनी बन गई है।

time to read

2 mins

January 10, 2026

Business Standard - Hindi

इक्विटी फंडों में निवेश घटा

निकासी 17 महीने के उच्चस्तर पर, साल 2025 में शुद्ध निवेश में भी आई गिरावट

time to read

2 mins

January 10, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

आलू का निकला दम, दाम हुए लागत से भी कम

सीजन की शुरुआत में ही आलू का दम निकल रहा है।

time to read

3 mins

January 10, 2026

Business Standard - Hindi

बीमा कमीशन ढांचे पर हो रहा विचार

बी मा क्षेत्र में वितरकों के लिए कमीशन के ढांचे में बदलाव पर नियामक और नीति के स्तर पर विचार चल रहा है।

time to read

3 mins

January 10, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size