Denemek ALTIN - Özgür
कंपनियों में रोमांस: स्पष्ट नियम-कायदे पर बढ़ती सक्रियता
Business Standard - Hindi
|September 05, 2025
कंपनियां किसी को किसी के साथ रिश्ते में रहने से मना नहीं करती बशर्ते कि रिश्तों के बारे में उन्हें बताया जाए
नेस्ले ने 1 सितंबर को अपनी कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) लोरॉन फ्रीक्स को तत्काल प्रभाव से नौकरी से निकाल दिया। वजह यह थी कि उन्होंने अपने अधीन काम करने वाली एक कर्मचारी के साथ अपने अंतरंग संबंधों वाले रिश्ते को छिपाया था। कंपनी ने एक बयान में कहा, 'लोरॉन फ्रीक्स को इसलिए हटाया गया है क्योंकि जांच में पता चला कि उनका अपने अधीन काम करने वाली एक कर्मचारी के साथ अफेयर चल रहा था, जिसके बारे में उन्होंने कंपनी को नहीं बताया था। यह नेस्ले की कार्यप्रणाली में आचरण से जुड़े नियमों का उल्लंघन है।'
नेस्ले की तरह ही, कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों में भी बॉस और उसके अधीन काम करने वाले कर्मचारी के बीच रिपोर्टिंग के सीधे रिश्ते को लेकर आंतरिक स्तर पर आचरण से जुड़े नियम तय होते हैं क्योंकि इससे हितों का टकराव हो सकता है। ऐसी नीतियों के तहत कर्मचारियों से यह उम्मीद की जाती है कि वे अपने निजी संबंधों के बारे में कंपनी को बताएं, चाहे वो परिवार के सदस्य, जीवनसाथी, या रोमांटिक पार्टनर ही क्यों न हों ताकि कंपनी इसमें हस्तक्षेप कर सके और रिपोर्टिंग की व्यवस्था बदल सके। कई भारतीय कंपनियों में भी ऐसे ही सुरक्षा नियम लागू हैं, हालांकि जब उनसे उनकी इन आचरण संबंधी नीतियों के बारे में संपर्क किया गया तो बहुत कम कंपनियों ने इस पर खुलकर बात की। हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) कुछ उन चुनिंदा कंपनियों में से एक थी जिसने जवाब दिया। कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, 'एचयूएल में, हितों का टकराव पैदा होने वाली स्थिति को संभालने में हमारी 'व्यावसायिक सिद्धांतों की संहिता' मार्गदर्शन करती है। किसी भी संभावित टकराव का स्पष्ट रूप से खुलासा किया जाना चाहिए ताकि उसका प्रबंधन ठीक से किया जा सके।'
Bu hikaye Business Standard - Hindi dergisinin September 05, 2025 baskısından alınmıştır.
Binlerce özenle seçilmiş premium hikayeye ve 9.000'den fazla dergi ve gazeteye erişmek için Magzter GOLD'a abone olun.
Zaten abone misiniz? Oturum aç
Business Standard - Hindi'den DAHA FAZLA HİKAYE
Business Standard - Hindi
खत्म जंग तो ओएमसी पसंद
विश्लेषकों का मानना है कि अमेरिका-ईरान शांति समझौते से तनाव कम होने और घरेलू क्षेत्रों में कई सेक्टरों को लाभ होने की संभावना है।
2 mins
June 16, 2026
Business Standard - Hindi
ओडिशा में खेलों के विकास के लिए 5000 करोड़ रुपये झोंकेगी सरकार
सरकार ने एक बड़ी स्पोर्ट्स वैली के निर्माण के साथ ही राज्य के हर प्रखंड में स्टेडियम बनाने की योजना भी बनाई है
3 mins
June 16, 2026
Business Standard - Hindi
युवा कॉकरोचों से कौन डरता है?
कुछ समय पहले दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) द्वारा आयोजित रैली ने देश की राजनीति की अन्यथा उदासीन और कमोबेश निष्क्रिय हालत में थोड़ी हलचल पैदा कर दी है।
4 mins
June 16, 2026
Business Standard - Hindi
तीन साल में केवल 3% पुराने वाहन हुए स्क्रैप: नीति आयोग
देश की सड़कों पर अपना जीवन पूरा कर चुके पुराने वाहनों (ईएलवी) में से 3 प्रतिशत से भी कम वाहनों को अगस्त 2022 से जुलाई 2025 के दौरान अधिकृत चैनलों के माध्यम से कबाड़ में बदला गया।
2 mins
June 16, 2026
Business Standard - Hindi
मई में आयात तेजी से बढ़ा
वाणिज्य मंत्रालय के सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, मई में आयात में तेज बढ़ोतरी हुई और यह दूसरे सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गया जिससे भारत का व्यापार घाटा बढ़ गया और व्यापारिक वस्तु निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।
2 mins
June 16, 2026
Business Standard - Hindi
मई में थोक महंगाई बढ़कर 9.68%
भारत का थोक मूल्य सूचकांक मई में बढ़कर 9.68 प्रतिशत हो गया।
2 mins
June 16, 2026
Business Standard - Hindi
डिजिटल तकनीक, रक्षा व श्रम में साझेदारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के बीच बातचीत, 14 क्षेत्रों में हुए समझौते
3 mins
June 16, 2026
Business Standard - Hindi
यूरोप, ब्रिटेन के लिए बढ़ी सीटें
पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत से लोगों को दुनिया घुमाने की कमान यूरोप और ब्रिटेन की विमानन कंपनियों ने संभाली
2 mins
June 16, 2026
Business Standard - Hindi
खाड़ी में शांति की लहर, बाजार पर असर
सोमवार को वैश्विक बाजारों के साथ-साथ भारतीय शेयर बाजारों में भी तेजी देखी गई।
2 mins
June 16, 2026
Business Standard - Hindi
होर्मुज: आपूर्ति बहाल होने से भारत उत्साहित
अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म करने के लिए समझौते पर पहुंचने के साथ ही भारत होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते ईंधन की आपूर्ति बहाल होने के लिए काफी आशान्वित है।
3 mins
June 16, 2026
Listen
Translate
Change font size

