Denemek ALTIN - Özgür
भारत को बढ़ानी होगी कूटनीतिक क्षमता
Business Standard - Hindi
|August 12, 2025
हमें एक और हेनरी किसिंजर की आवश्यकता नहीं है लेकिन हमें उन युद्धों पर सिर्फ बयानबाजी से आगे बढ़ना होगा जो दुनिया की शांति के लिए खतरा बन रहे हैं। बता रहे हैं आर जगन्नाथन
भारत एक ऐसा देश है जो जल्दी ही जापान को पछाड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है और शायद इस दशक के अंत तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था।
परंतु कूटनीति के मामले में हम अपनी क्षमता से कमतर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी को जहां दुनिया के उभरते नेता के रूप में देखा जा रहा है वहीं उन्हें सक्रिय कूटनीति के माध्यम से कुछ और हासिल करने के लिए प्रयास करने की आवश्यकता है।
वैश्विक नेताओं के साथ नजर आने वाले व्यक्तिगत रिश्ते देश को स्पष्ट लाभ दिलाने वाली कड़ी कूटनीति को अपनाने के लिए पर्याप्त आधार नहीं मुहैया कराते हैं। हमने यह हाल ही में देखा जब अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप से करीबी रिश्तों के बावजूद उन्होंने भारत को शर्मिंदा कर दिया। उनका दावा है कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम करवाया। इतना ही नहीं, उन्होंने भारत से अमेरिका को होने वाले निर्यात पर 25 फीसदी शुल्क लगाने की घोषणा की और चेतावनी दी कि रूस के साथ हमारे रिश्तों के चलते वह हम पर जुर्माना भी लगा सकते हैं। इससे पहले मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग का गुजरात और तमिलनाडु में व्यक्तिगत रूप से स्वागत किया था लेकिन इसके बाद हमें गलवान में झड़प और भारत-चीन सीमा पर सैनिकों के जमावड़े जैसे हालात का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन ने भारतीय हवाई तथा अन्य परिसंपत्तियों पर निशाना साधने में पाकिस्तान की पूरी मदद की। उसने पाकिस्तान को हथियारों के साथ खुफिया सहायता भी मुहैया कराई। यह सोचकर आश्चर्य होता है कि क्या आज की दुनिया के दो बड़े नेताओं को खिलाने-पिलाने की मोदी की कोशिशों को दोस्ती का हाथ बढ़ाने के बजाय कमजोरी की निशानी समझा गया। उनका गले लगने का खास अंदाज भारत के लोगों को भले ही पसंद आया हो लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि दुनिया के नेताओं ने इसे किस तरह लिया?
Bu hikaye Business Standard - Hindi dergisinin August 12, 2025 baskısından alınmıştır.
Binlerce özenle seçilmiş premium hikayeye ve 9.000'den fazla dergi ve gazeteye erişmek için Magzter GOLD'a abone olun.
Zaten abone misiniz? Oturum aç
Business Standard - Hindi'den DAHA FAZLA HİKAYE
Business Standard - Hindi
खत्म जंग तो ओएमसी पसंद
विश्लेषकों का मानना है कि अमेरिका-ईरान शांति समझौते से तनाव कम होने और घरेलू क्षेत्रों में कई सेक्टरों को लाभ होने की संभावना है।
2 mins
June 16, 2026
Business Standard - Hindi
ओडिशा में खेलों के विकास के लिए 5000 करोड़ रुपये झोंकेगी सरकार
सरकार ने एक बड़ी स्पोर्ट्स वैली के निर्माण के साथ ही राज्य के हर प्रखंड में स्टेडियम बनाने की योजना भी बनाई है
3 mins
June 16, 2026
Business Standard - Hindi
युवा कॉकरोचों से कौन डरता है?
कुछ समय पहले दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) द्वारा आयोजित रैली ने देश की राजनीति की अन्यथा उदासीन और कमोबेश निष्क्रिय हालत में थोड़ी हलचल पैदा कर दी है।
4 mins
June 16, 2026
Business Standard - Hindi
तीन साल में केवल 3% पुराने वाहन हुए स्क्रैप: नीति आयोग
देश की सड़कों पर अपना जीवन पूरा कर चुके पुराने वाहनों (ईएलवी) में से 3 प्रतिशत से भी कम वाहनों को अगस्त 2022 से जुलाई 2025 के दौरान अधिकृत चैनलों के माध्यम से कबाड़ में बदला गया।
2 mins
June 16, 2026
Business Standard - Hindi
मई में आयात तेजी से बढ़ा
वाणिज्य मंत्रालय के सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, मई में आयात में तेज बढ़ोतरी हुई और यह दूसरे सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गया जिससे भारत का व्यापार घाटा बढ़ गया और व्यापारिक वस्तु निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।
2 mins
June 16, 2026
Business Standard - Hindi
मई में थोक महंगाई बढ़कर 9.68%
भारत का थोक मूल्य सूचकांक मई में बढ़कर 9.68 प्रतिशत हो गया।
2 mins
June 16, 2026
Business Standard - Hindi
डिजिटल तकनीक, रक्षा व श्रम में साझेदारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के बीच बातचीत, 14 क्षेत्रों में हुए समझौते
3 mins
June 16, 2026
Business Standard - Hindi
यूरोप, ब्रिटेन के लिए बढ़ी सीटें
पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत से लोगों को दुनिया घुमाने की कमान यूरोप और ब्रिटेन की विमानन कंपनियों ने संभाली
2 mins
June 16, 2026
Business Standard - Hindi
खाड़ी में शांति की लहर, बाजार पर असर
सोमवार को वैश्विक बाजारों के साथ-साथ भारतीय शेयर बाजारों में भी तेजी देखी गई।
2 mins
June 16, 2026
Business Standard - Hindi
होर्मुज: आपूर्ति बहाल होने से भारत उत्साहित
अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म करने के लिए समझौते पर पहुंचने के साथ ही भारत होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते ईंधन की आपूर्ति बहाल होने के लिए काफी आशान्वित है।
3 mins
June 16, 2026
Listen
Translate
Change font size

