Denemek ALTIN - Özgür
बीस साल बाद संगम
Outlook Hindi
|August 04, 2025
ठाकरे बंधु आखिर एक मंच पर क्यों आए? क्या महज मराठी भाषा ही साझा मकसद है या आसन्न बृहन्मुंबई नगर निगम चुनाव में पैठ बढ़ाने का यह बहाना है? क्या यह टिकाऊ है या बस अपनी चुनावी ताकत वापस पाने भर का मामला
महाराष्ट्र या कहें मराठी राजनीति में एक नया घटनाक्रम 5 जुलाई को मुंबई के एनएससीआइ मैदान में देखा गया, जहां बाला साहेब ठाकरे की राजनीति की विरासत के झंडे तले बीस बरस बाद चचेरे भाई उद्धव और राज ठाकरे विशाल भीड़ के सामने मंच पर आए। प्रत्यक्ष मौका तो राज्य में प्राथमिक विद्यालयों में विवादास्पद त्रि-भाषा नीति को वापस लेने के महाराष्ट्र सरकार के फैसले का जश्न मनाने का था।
इस कदम को राज्य में हिंदी थोपे जाने की तरह देखा जा रहा था। मुंबई के वर्ली में इस 'विजय' रैली में उद्धव ने इशारा किया कि आगामी नगर निगम चुनाव साथ मिलकर लड़ा जा सकता है। भारी भीड़ के बीच उद्धव ने कहा, “हम साथ रहने के लिए साथ आए हैं। हम मिलकर मुंबई नगर निगम और महाराष्ट्र में सत्ता हासिल करेंगे। हमारी ताकत हमारी एकता में होनी चाहिए। जब भी कोई संकट आता है तो हम एक साथ आ जाते हैं।”
उद्धव शिवसेना संस्थापक बाला साहेब ठाकरे के पुत्र हैं और राज उनके भाई श्रीकांत ठाकरे के पुत्र हैं। ये दोनों आखिरी बार 2005 में मालवण विधानसभा सीट के लिए प्रचार के लिए एक मंच पर थे। उसके बाद दोनों के बीच मतभेद शिवसेना में बाला साहेब ठाकरे की विरासत को लेकर हुआ था। झगड़ा इतना बढ़ा कि 2005 में ही राज ठाकरे को पार्टी छोड़नी पड़ी। उन्होंने 2006 में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की स्थापना की और तब से दोनों पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ती रही हैं। लेकिन बीस साल बाद वे प्रत्यक्ष तौर पर महाराष्ट्र की भाषाई पहचान के मुद्दे के लिए एकजुट हुए हैं। लेकिन संकेत है कि वे आसन्न बृहन्मुंबई नगर निगम और महाराष्ट्र में अन्य चुनाव मिलकर लड़ सकते हैं।
महाराष्ट्र के राजनैतिक परिदृश्य में ठाकरे परिवार की लंबी विरासत है। यह विरासत केशव ठाकरे से जुड़ी है, जिन्हें प्रबोधनकर ठाकरे के नाम से जाना जाता है। वे संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन के प्रमुख नेता थे, जिसके कारण भाषाई आधार पर राज्य का निर्माण हुआ। दोनों भाइयों को विरासत तो जोड़ती है, लेकिन दोनों की सियासत अलग-अलग है।
Bu hikaye Outlook Hindi dergisinin August 04, 2025 baskısından alınmıştır.
Binlerce özenle seçilmiş premium hikayeye ve 9.000'den fazla dergi ve gazeteye erişmek için Magzter GOLD'a abone olun.
Zaten abone misiniz? Oturum aç
Outlook Hindi'den DAHA FAZLA HİKAYE
Outlook Hindi
शिवपुरी
खुद पधारे थे शिव - वह जमाना बीत गया, जब इसे सिपरी नाम से जाना जाता था। मध्य प्रदेश की यह ऐतिहासिक नगरी अब शिवपुरी नाम से जानी जाती है।
3 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
गूगल उस्ताद के शागिर्द
बस किसी शब्द, मीम या किसी चैलेंज के आने की देर रहती हैं, उसके बाद की पूरी जिम्मेदारी सर्च इंजन की होती है, जो है हर मर्ज की दवा
6 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
परीक्षा तो बाकी
वैभव यकीनन प्रतिभा संपन्न है लेकिन उसकी असली परीक्षा अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैचों में होनी है। उम्मीद है कि सोशल मीडिया के जमाने में भारी प्रशंसा और आकांक्षाओं के दबाव में वह नहीं आएगा और अपना मजबूत प्रदर्शन जारी रखेगा
3 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
नए हिंसक दौर के मायने
छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद फैली हिंसा और अशांति की आड़ में कट्टरपंथी ताकतें भारत विरोध को हवा देकर आसन्न चुनावों को बेमानी बनाने और अपना दबदबा कायम करने की कोशिश में
6 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
दोहन की कानूनी परिभाषा
केंद्र की 2019 की नई खनन नीति के मुताबिक अत्यधिक खनिज दोहन के लिए अरावली पहाड़ियों की नई परिभाषा की मंजूरी से उठे कई सवाल तो सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई
4 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
खोज का ट्रेंड
गूगल सर्च की तरह देश के लिए भी यह साल यादगार रहा। इस साल खेलों के प्रति अलग तरह का उत्साह दिखा, आइपीएल से लेकर महिला क्रिकेट तक।
4 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
नैतिकता और नियमों के बीच
केरल के एक सरकारी अस्पताल ने अंग प्रत्यारोपण की व्यवस्था में छिपी नैतिक दुविधा के बीच एक नेपाली युवती की जान बचाई
3 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
हिंदी की दीवार में यह खिड़की बनी रहेगी
विनोद कुमार शुक्ल नहीं रहे, यह वाक्य बीते कुछ दिनों से कुछ इस सघनता से गूंज रहा है कि हिंदी साहित्य में उनकी उपस्थिति हर ओर महसूस की जा रही है।
8 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
दहलते हुए बदली दुनिया
सदी का पच्चीसवां बरस दुनिया को ऐसे बदल गया कि पुराने राजनैतिक-आर्थिक समीकरण बेमानी हो गए, अलबत्ता, कुछ नई बयारें बहीं, अर्थव्यवस्था से लेकर खेल के मैदान तक में कुछ उम्मीद के बिरवे फूटे, जो 2026 में आशा लेकर पहुंचेंगे
10 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
'वैभव' खोज
एक खिलाड़ी, जिसे लोगों ने गूगल पर इतनी बार खोजा कि वह सबसे ज्यादा 'सर्च' किया जाने वाला भारतीय बन गया
4 mins
January 19, 2026
Listen
Translate
Change font size
