Facebook Pixel अनिश्चितता का आलम | Outlook Hindi - news - Bu hikayeyi Magzter.com'da okuyun

Denemek ALTIN - Özgür

अनिश्चितता का आलम

Outlook Hindi

|

June 09, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति की संघर्ष विराम का श्रेय लेने की कोशिशों से किरकिरी, उस पर चुप्पी नहीं राष्ट्रीय हितों पर कड़ा रुख जरूरी, अमेरिका से व्यापार बातचीत में सावधानी बरतने की दरकार

- सीमा गुहा

अनिश्चितता का आलम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत और पाकिस्तान को "लड़ाई बंद करने" के लिए राजी करने का श्रेय लिया, न मानने पर दोनों देशों के साथ व्यापार बंद करने की धमकी दी। एक बार नहीं, बल्कि वाशिंगटन, रियाद और बाद में भी, नई दिल्ली सिर्फ दुस्साहस और बड़बोलेपन से ही नहीं चौंकी, बल्कि एक ही पलड़े पर तौले जाना सबसे हैरान करने वाला था। ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, "मैंने कहा, आओ, हम आप लोगों के साथ ढेर सारा व्यापार करने जा रहे हैं। इसे रोको, इसे रोको। रोकते हो, तो हम व्यापार करेंगे। नहीं रोकते, तो कोई व्यापार नहीं होगा।" फिर थोड़ा रुककर कहा, "और अचानक उन लोगों ने कहा, हम रोक रहे हैं।" ट्रम्प ने कबूल किया कि दूसरी वजहें भी थीं, "लेकिन व्यापार बड़ी वजह है।" पाकिस्तानी लीडरान ने संघर्ष विराम के लिए अमेरिका की तारीफ की और ट्रम्प का खुलकर शुक्रिया अदा किया। लेकिन भारत इससे खुश नहीं हुआ।

फिर, भारत को पाकिस्तान के साथ नत्थी कर दिया गया, एक पलड़े पर ला खड़ा किया गया था। यह नई दिल्ली के लिए शर्मनाक था। उससे दूरी बढ़ाने के लिए दो दशकों से अधिक समय तक भारी कूटनीतिक जद्दोजहद की गई थी। ऐसा लग रहा था कि भारत के हक में स्थितियां माकूल हैं, तभी ट्रम्प ने उस पर पानी फेर दिया। भारतीय नीति-नियंताओं के लिए यह बयान कूटनीतिक भूल-चूक से कहीं बड़ा था, यह गहरी समस्या का लक्षण था।

imageविशेषज्ञों और जानकारों की ओर से लगातार तीखे सवाल उठ रहे थे। भारतीय विदेश नीति में कहां गलती हुई? क्या भारत फिर से शुरुआती स्थिति में पहुंच गया है, और पाकिस्तान के साथ जोड़ दिया गया है? अमेरिका के साथ भारत की बड़े पैमाने की वैश्विक साझेदारी के क्या मायने हैं? तनाव फौरन घटाने की अपील तो साझीदार यूरोपीय देशों, पश्चिम एशिया और धरती के दक्षिण देशों के नेताओं ने भी की। लेकिन दबाव आया तो कुछ भी काम नहीं आया।

image

Outlook Hindi'den DAHA FAZLA HİKAYE

Outlook Hindi

Outlook Hindi

दिल अभी भरा नहीं...

साठ के दशक का शुरुआती दौर था।

time to read

9 mins

May 11, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

महेन्द्र तिवारी

गुजरात के कच्छ जिले में अरब सागर के किनारे बसा मांडवी सिर्फ एक तटीय नगर नहीं, बल्कि स्मृतियों की एक जीवंत किताब है।

time to read

3 mins

May 11, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

वंदन या नए सीमांकन की सियासत

ऐन चुनावों के वक्त परिसीमन और महिला आरक्षण पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के टकराव के क्या मायने और मौजूदा चुनावों के लिए क्या संकेत

time to read

9 mins

May 11, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

चाहा हक मिली हिरासत

पिछले दो महीनों में हरियाणा, गुजरात, बिहार और उत्तर प्रदेश के नोएडा में मजदूरी बढ़ाने और बेहतर कार्य स्थितियों के आंदोलन भारी आर्थिक तंगी का आईना, सख्त पुलिसिया कार्रवाई कोई उपाय नहीं

time to read

5 mins

May 11, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

परिसीमन विवाद से बदली फिजा

मुख्यमंत्री स्टालिन ने परिसीमन संबंधी प्रस्तावित बिल की प्रति जलाकर विरोध प्रदर्शन किया और नैरेटिव बदलने की कोशिश, ताकि चुनाव पूरी तरह तमिल अस्मिता के मुद्दे पर केंद्रीत हो जाए

time to read

5 mins

May 11, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

स्वाद की बिगड़ी सेहत

बिगड़ते जलवायु संतुलन ने अल्फांसो आम की मिठास तो कम की ही, काजू के स्वाद को भी खराब कर दिया, बीता और मौजूदा साल फसल उत्सवों के लिए नहीं, खाली बागों और बढ़ते कर्ज के लिए याद किया जाएगा

time to read

5 mins

May 11, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

पक्ष-विपक्ष सब्सिडी के सहारे

इन चुनावों में कल्याणकारी योजनाओं और लोगों के हाथ में तरह-तरह से पैसा पहुंचाने के वादे और कार्यक्रमों पर पहले से ज्यादा जोर, द्रमुक और अन्नाद्रमुक का प्रचार तो इसी के इर्दगिर्द, इन योजनाओं की खिल्ली उड़ाने वाली विजय की पार्टी ने भी वही राह पकड़ी

time to read

6 mins

May 11, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

भाजपा मिशन पूरा चुनौती बरकरार

आखिर नीतीश कुमार के हटने से भाजपा को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के रूप में अपना राज तो मिला, लेकिन भविष्य में सरकार नीतीश मॉडल पर नहीं चलती है, तो क्या नीतीश फिर पाला बदल सकते हैं?

time to read

11 mins

May 11, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

नीतीश के बाद चुनौतियां ढेर

मजबूत विरासत, अनेक अंतरविरोध, अवसरवाद, केंद्रीकरण को समेटे नीतीश कुमार की विदाई भाजपा को दे गई ऐतिहासिक मौका और बेहिसाब चुनौतियां

time to read

6 mins

May 11, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

एसआईआर गणित के बरक्स वोटर रुझान

चुनाव आयोग की प्रक्रिया से करीब 90 लाख नाम कटे, 27 लाख से ज्यादा लोगों के लोकतांत्रिक अधिकार मुअत्तल और प्रशासन मुट्ठी में लेने के बावजूद भाजपा का 'मिशन बंगाल' तृणमूल के गणित और लोगों के रुझान से मुकाबिल

time to read

9 mins

May 11, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size