Facebook Pixel तबाही अभी बाकी है | Outlook Hindi - news - Bu hikayeyi Magzter.com'da okuyun

Denemek ALTIN - Özgür

तबाही अभी बाकी है

Outlook Hindi

|

November 27, 2023

गाजा में इजरायली हमले की तबाही भयावह मगर दो हिस्सों में बंटी दुनिया में से अनिश्चित भविष्य की आशंका

- जोनाथन स्पायर

तबाही अभी बाकी है

दक्षिण-पश्चिम इजरायल में इजरायली समुदायों पर हमास के हमले ने एक ही झटके में पश्चिम एशिया की रणनीतिक तस्वीर बदल दी। बीते 7 अक्टूबर, 2023 तक यह क्षेत्र एक असहज स्थिरता की ओर बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा था। 2010-19 के दौर का उथल-पुथल कम होने लगा था, जिसे शुरू में 'अरब स्प्रिंग' कहा गया। उसका मुख्य नतीजा यह दिखा कि कई अरब देशों में शासन का विखंडन और आंशिक पतन हुआ। यमन, इराक और सीरिया उनमें सबसे खास थे। एक नतीजा यह भी हुआ लगता है कि इस्लामिक स्टेट और दूसरी खतरनाक राज्येतर ताकतों का उभार काफी हद तक कम हो गया।

इस क्षेत्र में जाने-पहचाने दो व्यापक ताकतवर गुट मौजूद थे। इसमें सबसे पहले इस्लामी गणतंत्र ईरान के नेतृत्व वाले क्षेत्रीय गुट थे। पश्चिम-विरोधी और स्थिरता-विरोधी ताकतों के इस समूह में ईरान, लेबनान में उसका समर्थक हिजबुल्ला संगठन, सीरिया में बशर असद शासन, यमन में हौथिस या अंसार अल्लाह आंदोलन, इराक के शिया मिलिशिया (जो मौजूदा इराकी सरकार के खिलाफ हैं), और फलस्तीन में इस्लामिक जिहादी और हमास हैं।

मोटे तौर पर एकजुट इस गुट का सामना करने के लिए पश्चिम समर्थक गुट के साथ पहचाने जाने वाले देशों का एक ढीलाढाला सा समूह था। इस समूह में इजरायल, संयुक्त अरब अमीरात, मिस्र, सऊदी अरब, मोरक्को और बहरीन मुख्य घटक के रूप में शामिल हैं। इसके अलावा इराक और सीरिया में कुर्द स्वायत्त क्षेत्र जैसी कई राज्येतर ताकतें भी शामिल हैं। ईरान समर्थक समूह के अधिकांश हिस्‍से में एक निश्चित वैचारिक आग्रह (राजनीतिक इस्लाम) और राजकाज (अधिनायकवाद) के मामले में एक साझा नजरिया है, जबकि पश्चिम समर्थक समूह की साझा चिंताएं ईरानी समूह के इरादों और राजनीतिक इस्लाम को लेकर हैं।

कई विश्लेषक हाल के महीनों में इस निष्कर्ष पर पहुंचे थे कि इन गुटों के घटकों (सबसे अहम इजरायल और ईरान के बीच) के बीच तीखे मतभेदों के बावजूद यह क्षेत्र एक निश्चित संतुलन की ओर बढ़ रहा है। चीन ने ईरान और सऊदी अरब के बीच मेल-मिलाप कराया था जिससे दोनों देशों के बीच पूर्ण राजनयिक संबंधों की बहाली तय हुई थी। एक दशक के तनाव के बाद, इजरायल ने तुर्की के साथ पूर्ण राजनयिक संबंध फिर से शुरू किए थे। धीमी कूटनीतिक प्रगति के इस दायरे से इजरायल-ईरान तनाव बाहर था।

Outlook Hindi'den DAHA FAZLA HİKAYE

Outlook Hindi

Outlook Hindi

कविता सियासत के मायने

पारिवारिक विवाद और पिता से मतभेद के बीच कविता राजनीति में पैर जमाने को तत्पर

time to read

4 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

परदादा की विरासत

ऋषि कपूर की मौजूदगी ने परदे पर मुहब्बत की नई परिभाषा गढ़ी, जिसने चॉकलेटी हीरो की सीमा से बाहर निकल कर नायिकाओं के साथ प्यार को परदे पर भी कमाई का साधन बना दिया

time to read

8 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

सन्नाटा क्यों है भाई?

टूर्नामेंट शुरू होने में दो महीने से भी कम समय लेकिन भारत के मीडिया अधिकार की बोली अभी तक नहीं लगी, जबकि 2022 में यह टूर्नामेंट 40 अरब मिनट देखा गया था

time to read

4 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

छोटे शहर लाइव

ऑरेंज इकोनॉमी महानगरों से आगे छोटे शहरों में ज्यादा दिलचस्पी पैदा कर रही और खूब कमाई कर रही

time to read

6 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

अभिशप्त अस्तित्व कथा

यथास्थिति को भी रंग बदलते देखा है...।

time to read

3 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

साइबर सुरक्षा उपाय

सबके लिए इंटरनेट की सुलभता और व्यापक पहुंच ने मानव जीवन को तीव्रगामी और आधुनिक बनाया है, वहीं दूसरी ओर गोपनीयता और सुरक्षा संबंधी तमाम चिंताएं भी बढ़ाई हैं।

time to read

2 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

हैट्रिक का दमखम

भाजपा गठजोड़ की लगातार तीसरी बड़ी जीत से हिमंता और मजबूत, पार्टी की पूर्वोत्तर में राजनैतिक पकड़ के लिए अहम

time to read

5 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

जब कैमरा बोला करता था...

रघु राय का कैमरा बोलता था।

time to read

4 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

रंगास्वामी लौटे

राजनीति के उस्ताद खिलाड़ी को दोबारा गद्दी, कांग्रेस के साथ इंडिया ब्लॉक की उलझन उसे ले डूबी

time to read

2 mins

May 25, 2026

Outlook Hindi

Outlook Hindi

साहस कथा की हीरा

आज जब हमें एप्स्टीन फाइल में बच्चियों और किशोरियों के यौन-उत्पीड़न की जानकारियां विचलित कर रही हैं, तब रुचिरा गुप्ता के उपन्यास को पढ़ना और भी जरूरी हो जाता है।

time to read

2 mins

May 25, 2026

Translate

Share

-
+

Change font size