Denemek ALTIN - Özgür
दैवी दुनिया पर ऊंचा दांव
India Today Hindi
|October 22, 2025
हिंदू आस्था अब पूरा एक नया संसार रचते हुए बॉलीवुड में बहार ला रही. दर्शकों में तेजी से बढ़ी धार्मिक-सांस्कृतिक जागरूकता की भी इसमें बड़ी भूमिका
अभी दोएक महीने पहले एक ऐसी फिल्म आई थी, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते थे. लेकिन जब दर्शकों ने उसे थिएटर में देखा तो कई लोग रो पड़े, हाथ जोड़कर श्रद्धा से खड़े हो गए. फिल्म का ऐक्शन इतना शानदार था कि बाहर निकलते वक्त दर्शकों को लगा जैसे उन्होंने किसी हॉलीवुड सुपरहीरो की फिल्म देखी हो. कहानी थी देवताओं और दानवों की, श्रद्धालुओं और विधर्मियों की, एक ऐसी कहानी जो इस समय की बेचैन दुनिया में लोगों के भीतर छिपी उस चाहत को छूती है कि कोई तो आए जो सब कुछ ठीक करे, कोई रक्षक, कोई मसीहा, कोई हीरो. फिल्म का नाम था महावतार नरसिंह. यह भगवान विष्णु के आधे नर और आधे सिंह वाले अवतार की कहानी है. इसमें वे एक ऐसे दानव को खत्म करने के लिए जन्म लेते हैं जो भगवान के भक्तों को सताता है. शुरुआत में फिल्म ने ज्यादा धमाल नहीं मचाया लेकिन सिर्फ हफ्ते भर में ही वह बॉक्स ऑफिस पर टॉप पर पहुंच गई और हिंदी डब वर्जन ने अकेले भारत में 170 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा लिए.
वैसे, यह सब यूं ही नहीं हो रहा है. हम ऐसे वक्त में जी रहे हैं जब हिंदू धर्म फिर से पॉप कल्चर का बड़ा हिस्सा बन गया है, कभी राजनैतिक वजहों से, तो कभी सिर्फ भावनाओं और जिज्ञासा से. फिल्ममेकर्स ने इसे जल्दी भांप लिया. नतीजा यह है कि हिंदू पुराणों पर आधारित फिल्मों की लंबी कतार लग गई है. महावतार नरसिंह इस चमकदार सिलसिले की ताजा कड़ी है. पहली बार फिल्म बना रहे अश्विन कुमार ने इसे सिर्फ 40 करोड़ रुपए (मार्केटिंग समेत) में बनाया. न कोई बड़ा स्टार, न मशहूर आवाज, फिर भी फिल्म की कामयाबी ने इतना असर डाला कि अब महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स का ऐलान हो चुका है, यानी विष्णु के दस अवतारों पर आधारित छह और फिल्में. ये फिल्में 'भारत की आत्मा को झकझोरने' का दावा करती हैं. हर फिल्म दो-दो साल के अंतर पर रिलीज होगी. अश्विन ने इससे जुड़ी एक और फिल्म भी प्लान की है अर्धनारीश्वर, जो शिव और पार्वती के संयुक्त रूप पर आधारित होगी. इधर, हनुमान के डायरेक्टर प्रशांत वर्मा ने अपना सिनेमाई ब्रह्मांड रचने का ऐलान किया है. उनकी अगली फिल्म महाकाली पर होगी.
Bu hikaye India Today Hindi dergisinin October 22, 2025 baskısından alınmıştır.
Binlerce özenle seçilmiş premium hikayeye ve 9.000'den fazla dergi ve gazeteye erişmek için Magzter GOLD'a abone olun.
Zaten abone misiniz? Oturum aç
India Today Hindi'den DAHA FAZLA HİKAYE
India Today Hindi
परदे से निकला असल नायक
वंचितों के हिमायती नायक के रूप में विजय की परदे पर गढ़ी गई छवि तमिलनाडु में अभिनेता से राजनेता बनी शख्सियतों की परंपरा के अनुरूप थी
3 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
तख्त के साए में शब्दों का उजेरा
बादशाह अकबर के नवरत्नों में से एक अब्दुर्रहीम खानेखानां के जीवन को केंद्र में रखकर लिखा गया दीपा गुप्ता का उपन्यास हुमा का पंख ऐतिहासिक उपन्यासों की श्रेणी में एक सराहनीय हस्तक्षेप है.
3 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
हिमंत का एकछत्र राज
भाजपा की लगातार तीसरी जीत के पीछे मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा के कल्याण कार्यक्रमों का विस्तार, चुनाव क्षेत्रों का परिसीमन, पहचान वाली राजनीति की गोलबंदी और ध्रुवीकरण की रणनीति मुख्य वजह रही. इन सबने मिलकर असम की सियासी धुरी बदलकर रख दी
9 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
तट प्रदेश कांग्रेस का
केरल के मतदाताओं ने वाम मोर्चे के जरुरत से ज्यादा आत्मविश्वास को सजा दी और कांग्रेस नेतृत्व वाले यूडीएफ को सौंपा भारी जनादेश
8 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
ऐतिहासिक विजय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में ममता का किला ढहाकर फहराया भाजपा का विजय ध्वज. अटूट संकल्प, सुनियोजित रणनीति और उस पर अचूक अमल की पूरी अंतर्कथा
13 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
एक कदम आत्म-निर्भरता की ओर
देश में सैन्य और नागरिक हेलिकॉप्टरों की अप्रत्याशित मांग बढ़ने के साथ ही निजी कंपनियां इसे पूरी करने के लिए विदेशी कंपनियों से साझेदारी कर रहीं. यह भारत के आत्मनिर्भर एअरोस्पेस हब बनने की दिशा में साबित हो सकता है अहम मोड़
6 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
उल्टे पांव चलता 'इंडिया'
संसद में डटकर खड़ा रहने वाला गठबंधन राज्यों में लगातार जमीन खोता जा रहा. इसके सिकुड़ते नक्शे ने रणनीति, नेतृत्व और पहचान को लेकर मतभेदों को उघाड़कर रख दिया
7 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
बढ़ती उम्र को यूं बनाएं वरदान
अपनी नई किताब द लॉन्जेविटी कोड में राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद खोल रहे बेहतर और लंबा जीवन जीने का राज
1 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
यहां तो रंगासामी सदाबहार
मतदाताओं के बीच एन. रंगासामी की लोकप्रियता के बूते पर एनडीए ने कांग्रेस की अगुआई वाली चुनौती को किया ध्वस्त
2 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
एक दरवेश, एक तहजीब और कई यादें
सिख न ईसाई, न हिंदू, न मुसलमान है तू तेरा ईमान यह कहता है कि इंसान है तू
2 mins
May 20, 2026
Listen
Translate
Change font size
