Denemek ALTIN - Özgür
खेलों के महाकुम्भ में भारत
DASTAKTIMES
|August 2024
भारत ने टोक्यो ओलंपिक में सात पदक जीते ये जो उसका ओलंपिक खेलों में अभी तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है और भारतीय खिलाड़ी इसमें सुधार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। केंद्र सरकार ने भी भारतीय खिलाड़ियों का खूब ध्यान रखा है। पेरिस ओलंपिक की तैयारी के लिए उसने करीब पौने पांच अरब रुपये खिलाड़ियों पर खर्च किए हैं। जिस-जिस खिलाड़ी ने देश-विदेश जहां भी ट्रेनिंग की मांग की, उसे वहां भेजा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पेरिस जाने से पहले खिलाड़ियों से बात कर उनका हौसला बढ़ाया। किसी भी तरह से कोई कसर नहीं छोड़ी गई है।
दुनिया में खेलों का सबसे बड़ा मंच पेरिस में सज चुका है। सौ साल बाद एक बार फिर पेरिस ओलंपिक की मेजबानी कर रहा है। खेलों के इस महाकुम्भ में दुनिया के 206 देशों के 10714 खिलाड़ी 32 खेलों की 329 स्पर्धाओं के स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने के लिए जोर आजमाइश में जुटे हैं। साल 1900 से भारत निरंतर ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेता आ रहा है। इस बार भी 117 खिलाड़ियों का दल पेरिस की कसौटी पर खरा उतरने के लिए पेरिस पहुंच चुका है। भारत का इरादा इस बार टोक्यो ओलंपिक 2020 में जीते गए पदकों की संख्या को पेरिस में दोगुना करना है यानी 14 पदक जीतने का लक्ष्य लेकर पहुंचा है। भारत ने टोक्यो ओलंपिक में सात पदक जीते थे जो उसका ओलंपिक खेलों अभी तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है और भारतीय खिलाड़ी इसमें सुधार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। केंद्र सरकार ने भी भारतीय खिलाड़ियों का खूब ध्यान रखा है। पेरिस ओलंपिक की तैयारी के लिए उसने करीब पौने पांच अरब रुपये खिलाड़ियों पर खर्च किए हैं। जिस-जिस खिलाड़ी ने देश- विदेश जहां भी ट्रेनिंग की मांग की, उसे वहां भेजा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पेरिस जाने से पहले खिलाड़ियों से बात कर उनका हौसला बढ़ाया। किसी भी तरह से कोई कसर नहीं छोड़ी गई है और अब परिणाम देना खिलाड़ियों का काम है।
अब तक हुए ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने करीब 35 पदक जीते हैं। भारतीय हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन रहा है। उसने आठ स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य पदक जीते हैं। मास्को में भारत ने आखिरी स्वर्ण पदक जीता था। यह स्वर्ण हॉकी टीम ने दिलाया था। इसके बाद जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में स्वर्ण पदक जीता। ओलंपिक इतिहास में अभिनव बिंद्रा (बीजिंग 2008) के बाद नीरज चोपड़ा ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण जीता। पिछले दस वर्षों से केंद्र सरकार खेल और खिलाड़ियों पर ज्यादा ध्यान दे रही है। देश-विदेश में मनचाहे स्थानों पर खिलाड़ियों को अभ्यास करने में सरकार मदद कर रही है। अच्छे कोच और उपकरण खिलाड़ियों को मुहैया कराए जा रहे हैं। इसका खेल और खिलाड़ियों पर सकारात्मक असर पड़ा है। खिलाड़ियों ने पिछले दस वर्षों में कमाल का प्रदर्शन किया है। प्रधानमंत्री ने खेलों में खास रुचि ली है।
Bu hikaye DASTAKTIMES dergisinin August 2024 baskısından alınmıştır.
Binlerce özenle seçilmiş premium hikayeye ve 9.000'den fazla dergi ve gazeteye erişmek için Magzter GOLD'a abone olun.
Zaten abone misiniz? Oturum aç
DASTAKTIMES'den DAHA FAZLA HİKAYE
DASTAKTIMES
क्या रंग लाएगा योगी का विकास मॉडल
अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
8 mins
January 2026
DASTAKTIMES
हेमंत का मास्टर स्ट्रोक झारखंड में 'पेसा' को मंजूरी
लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार झारखंड कैबिनेट ने पेसा (PESA) नियमावली को मंजूरी दे दी है।
5 mins
January 2026
DASTAKTIMES
खिड़की जो बंद हो गई!
दीवार में एक खिड़की रहती थी। वह जागती आंखों में सपने बुनती थी।
6 mins
January 2026
DASTAKTIMES
अब तक हजारों शिकायतें निस्तारित
यह बेहद सूझबूझ वाला अभिनव कदम है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस नए प्रयोग का मकसद शासन-प्रशासन को सीधे जनता के बीच ले जाना है ताकि दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों के लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।
2 mins
January 2026
DASTAKTIMES
एक सदी औरतों के नाम
इसे ऐतिहासिक घटना के रुप में क्यों न देखें हम
5 mins
January 2026
DASTAKTIMES
गांव-गांव चली धामी सरकार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जन-जन के द्वार 'अभियान से लिखा जा रहा सुशासन का नया अध्याय
6 mins
January 2026
DASTAKTIMES
मासूम तानाशाह
किम जू ऐ की कुमसुसान समाधि स्थल की पहली सार्वजनिक यात्रा ने संकेत दिए कि वह उत्तर कोरिया की बन सकती हैं अगली उत्तराधिकारी
10 mins
January 2026
DASTAKTIMES
पर्वतीय विकास और चारधाम कनेक्टिविटी का नया अध्याय
उत्तराखंड, जिसे देवभूमि के नाम से जाना जाता है, अपनी आध्यात्मिक पहचान, प्राकृतिक सौंदर्य और सामरिक महत्व के लिए देश-दुनिया में जाना जाता है।
7 mins
January 2026
DASTAKTIMES
बिहार के लिए नबीन के मायने
बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन की 23 दिसंबर की पहली बिहार यात्रा औपचारिक रूप से सम्मान समारोह के रूप में प्रस्तुत की गई। लेकिन राजनीतिक तौर पर यह एक सोचा-समझा कदम था जिसका मकसद उनकी सोच, संगठन की प्राथमिकताओं, नेतृत्व शैली और राजनीतिक मिज़ाज को दिखाना था। पटना हवाई अड्डे से लेकर मिलर स्कूल मैदान तक, जहां सम्मान समारोह आयोजित किया गया था, हर दृश्य संतुलित था, उत्सव था, लेकिन शोर-शराबा नहीं, प्रमुखता थी, लेकिन आत्मप्रदर्शन नहीं।
2 mins
January 2026
DASTAKTIMES
राम कृपा नासहिं सब रोगा
प्रत्येक मानव के भीतर परमात्मा की अखण्ड सत्ता विद्यमान है और वही सारी शक्ति, आनन्द, ज्ञान और प्रेम का स्रोत है। भोजन से शक्ति, धन से सुख, पुस्तकों से ज्ञान और सम्बन्धियों से अपनत्व मानना ही इस सत्ता का निरादर एवं पाप है जिसका परिणाम रोग, वियोग, मलिनता और आवागमन है। श्रीमानस में दुःख को पाप का परिणाम कहा गया है।
2 mins
January 2026
Listen
Translate
Change font size
