Denemek ALTIN - Özgür
बाढ़मुक्त असम के सपने को साकार कर रहे पीयूष
DASTAKTIMES
|June 2023
असम की बाढ़ और क की समस्या अन्य राज्यों से अलग है। जहां तक बाढ़ की अवधि और भूकटाव की मात्रा का संबंध है, असम की बाढ़ शायद देश में सबसे तीव्र और अद्वितीय है। राष्ट्रीय बाढ़ आयोग (आरबीए) के आकलन के अनुसार राज्य का बाढ़ प्रवण क्षेत्र राज्य के कुल क्षेत्रफल 78.523 लाख हेक्टेयर के मुकाबले 31.05 लाख हेक्टेयर है, यानी लगभग 39.58 फीसदी है।
मॉनसून के दस्तक से ही बाढ़ और भूकटाव का डर सूबे को सताने लगती है। असम में हर साल बाढ़ का आना मानो एक नियति सी बन गयी है। ब्रह्मपुत्र और इसकी सहायक नदियों में बाढ़ आते ही आम नागरिकों पर तमाम मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ना कोई नई बात नहीं है। लाखों लोगों का बेघर होना, बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना, किसी तटबंध में मवेशियों के साथ रहने पर मजबूर होना, सरकारी राशन के इंतजार में दिन काटना, विभिन्न बीमारियों से पीड़ित होना आदि बातें बाढ़ प्रभावित हर परिवार के लिए मानो किसी बड़ी त्रासदी से कम नहीं है । लेकिन, पिछले छह महीनों से अधिक समय जल संसाधन विभाग ने मंत्री पीयूष हजारिका के नेतृत्व में बाढ़ रोधक उपायों पर जिस तेजी के साथ काम किया है, उसे देख लोगों में नई उम्मीदें जगी हैं। वह इसलिए कि जल संसाधन विभाग राज्य के पूराने, टूटे-फूटे तटबंधों को अधिक ऊंचा और मजबूत तरीके से मरम्मत करने के अलावा जियो बैग, पार्क्यूपाइन आदि की मदद से बाढ़ से जूझने लायक बना चुकी है। विभाग ने इन कार्यों के लिए पिछले दो वर्षों में करोड़ों की धनराशि खर्च की है।
Bu hikaye DASTAKTIMES dergisinin June 2023 baskısından alınmıştır.
Binlerce özenle seçilmiş premium hikayeye ve 9.000'den fazla dergi ve gazeteye erişmek için Magzter GOLD'a abone olun.
Zaten abone misiniz? Oturum aç
DASTAKTIMES'den DAHA FAZLA HİKAYE
DASTAKTIMES
गलत मुद्दे पर दांव!
यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी एसआईआर को मुद्दा बनाने की तैयारी में दिख रही है
9 mins
December 2025
DASTAKTIMES
तरक्की से कदम ताल !
बीते महीने झारखंड ने 15 नवंबर को अपना 25वां स्थापना दिवस मनाया।
4 mins
December 2025
DASTAKTIMES
यूपी में विपक्ष सदमे में
बिहार के चुनावी नतीजों से विपक्ष में मंथन शुरू
6 mins
December 2025
DASTAKTIMES
मौत से बेतरह डरते थे धर्मेंद्र
धर्मेंद्र को जिंदगी से बेपनाह मुहब्बत थी। वह नब्बे के हो चले थे।
2 mins
December 2025
DASTAKTIMES
गहरे सदमे में तेजस्वी
अति आत्मविश्वास तेजस्वी को ले डूबा।
5 mins
December 2025
DASTAKTIMES
अब प्रशांत किशोर का क्या होगा ?
शर्मनाक पराजय के बाद प्रशांत किशोर ने मीडिया के सामने आगे की जो रणनीति साझा की उससे साफ है कि वह अपने तौर-तरीकों में जरा भी बदलाव नहीं लाने जा रहे हैं।
6 mins
December 2025
DASTAKTIMES
धामी की राजस्व रणनीति
आर्थिक प्रबंधन में उत्तराखंड की ऊंची उड़ान
3 mins
December 2025
DASTAKTIMES
चिकोटी काटा, बकोटा नहीं
सुप्रसिद्ध वरिष्ठ पत्रकार व कई अख़बारों के संपादक रहे नवीन जोशी पर आई नई किताब 'नवीन धुन' इन दिनों चर्चा में है। इस किताब में सत्तर के दशक से लेकर नई सदी के शुरुआती सालों की पत्रकारिता की एक धुन सुनाई देती है। ऐसी धुन जो मौजूदा दौर के पत्रकारों और पत्रकारिता की ट्रेनिंग ले रहे छात्रों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं। प्रस्तुत है इस नई पुस्तक के कुछ अंश।
11 mins
December 2025
DASTAKTIMES
इतना आसान नहीं बिहार का सफ़र
नीतीश की नई सरकार के सामने बड़ी चुनौतियां हैं। आगे बीजेपी को बिहार पर राज करना है तो किए गए वादे निभाने होंगे।
11 mins
December 2025
DASTAKTIMES
सदाबहार धर्मेंद्र... अलविदा
एक अभिनेता और एक दिग्गज स्टार के रूप में अपनी उम्र के साठ से ज़्यादा सालों के शानदार सफर में, धर्मेंद्र को 'ही मैन' और 'गरम धरम' दोनों नामों से पुकारा जाता रहा।
4 mins
December 2025
Translate
Change font size
