Denemek ALTIN - Özgür
कुछ खास है इस बार के बिहू में
DASTAKTIMES
|April 2023
असमिया पारंपरिक उत्सव बिहू को अंतराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने तथा विश्व पर्यटन की दिशा में प्रमुख आकर्षण का केंद्र बनाने के लिए 14 अप्रैल को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में गुवाहाटी में एक महा आयोजन होगा। एक ऐसा ऐतिहासिक आयोजन जिसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया जाएगा।
ग्यारह हजार से अधिक कलाकारों का होगा समागम, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे शिरकत
सन 2023 का बोहाग बिहू यानी रंगाली बिहू असम के लिए बड़ा खास होने वाला है क्योंकि, इस बार सरकारी स्तर पर बिहू का यह आनंदोत्सव बड़े पैमाने पर आयोजित किया जा रहा है जो कि असम के इतिहास में पहली बार होगा। असमिया पारंपरिक उत्सव बिहू को अंतराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने तथा विश्व पर्यटन की दिशा में प्रमुख आकर्षण का केंद्र बनाने के लिए 14 अप्रैल को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में गुवाहाटी में एक महा आयोजन होगा। एक ऐसा ऐतिहासिक आयोजन जिसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया जाएगा। 14 अप्रैल को यहां सरुसजाई स्टेडियम में मेगा बिहू नृत्य प्रदर्शन अधिकतम एक घंटे के लिए आयोजित किया जाएगा। इसमें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मीडिया सहित जी-20 देश और दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के राजदूत, के सभी राज्यों के राज्यपाल और मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा की सरकार चाहती है कि पूरे विश्व में असमिया बिहू गीत-नृत्य की गुंज सुनाई दे और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में 'एक ही स्थान पर सबसे बड़ा बिहू नृत्य' के आयोजन के जरिए पूरी दुनिया के सामने असमिया पारंपरिक बिहू का परचम लहराया जाए।
राज्य के सांस्कृतिक विभाग द्वारा राज्य के बिहू नृत्य विशेषज्ञों के एक चुनिंदा समूह के मार्गदर्शन में इस मेगा बिहू नृत्य कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी बड़े ही धूमधाम से किया जा रहा है जिसका उद्देश्य गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्डस में 'एक ही स्थान पर सबसे बड़ा बिहू नृत्य' के रूप में असम के बिहू का नाम दर्ज करवाना है। इस कार्यक्रम में एक साथ 11,140 कलाकार एक ही जगह एकत्रित होंगे और बिहू नृत्य गीत का प्रदर्शन करेंगे। कलाकारों का चयन किया गया है जिनमें 70 फीसदी महिला नर्तकियां होंगी और 30 फीसदी पुरुष कलाकार होंगे। राज्य के सभी जिलों से 15 से 30 वर्ष के बीच की बिहू नर्तकियों का चयन किया गया है। एक पोर्टल में चयनित नामों का पंजीकरण भी किया गया है ताकि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स से उन सभी को एक-एक प्रमाण पत्र मिल सके।
Bu hikaye DASTAKTIMES dergisinin April 2023 baskısından alınmıştır.
Binlerce özenle seçilmiş premium hikayeye ve 9.000'den fazla dergi ve gazeteye erişmek için Magzter GOLD'a abone olun.
Zaten abone misiniz? Oturum aç
DASTAKTIMES'den DAHA FAZLA HİKAYE
DASTAKTIMES
गलत मुद्दे पर दांव!
यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी एसआईआर को मुद्दा बनाने की तैयारी में दिख रही है
9 mins
December 2025
DASTAKTIMES
तरक्की से कदम ताल !
बीते महीने झारखंड ने 15 नवंबर को अपना 25वां स्थापना दिवस मनाया।
4 mins
December 2025
DASTAKTIMES
यूपी में विपक्ष सदमे में
बिहार के चुनावी नतीजों से विपक्ष में मंथन शुरू
6 mins
December 2025
DASTAKTIMES
मौत से बेतरह डरते थे धर्मेंद्र
धर्मेंद्र को जिंदगी से बेपनाह मुहब्बत थी। वह नब्बे के हो चले थे।
2 mins
December 2025
DASTAKTIMES
गहरे सदमे में तेजस्वी
अति आत्मविश्वास तेजस्वी को ले डूबा।
5 mins
December 2025
DASTAKTIMES
अब प्रशांत किशोर का क्या होगा ?
शर्मनाक पराजय के बाद प्रशांत किशोर ने मीडिया के सामने आगे की जो रणनीति साझा की उससे साफ है कि वह अपने तौर-तरीकों में जरा भी बदलाव नहीं लाने जा रहे हैं।
6 mins
December 2025
DASTAKTIMES
धामी की राजस्व रणनीति
आर्थिक प्रबंधन में उत्तराखंड की ऊंची उड़ान
3 mins
December 2025
DASTAKTIMES
चिकोटी काटा, बकोटा नहीं
सुप्रसिद्ध वरिष्ठ पत्रकार व कई अख़बारों के संपादक रहे नवीन जोशी पर आई नई किताब 'नवीन धुन' इन दिनों चर्चा में है। इस किताब में सत्तर के दशक से लेकर नई सदी के शुरुआती सालों की पत्रकारिता की एक धुन सुनाई देती है। ऐसी धुन जो मौजूदा दौर के पत्रकारों और पत्रकारिता की ट्रेनिंग ले रहे छात्रों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं। प्रस्तुत है इस नई पुस्तक के कुछ अंश।
11 mins
December 2025
DASTAKTIMES
इतना आसान नहीं बिहार का सफ़र
नीतीश की नई सरकार के सामने बड़ी चुनौतियां हैं। आगे बीजेपी को बिहार पर राज करना है तो किए गए वादे निभाने होंगे।
11 mins
December 2025
DASTAKTIMES
सदाबहार धर्मेंद्र... अलविदा
एक अभिनेता और एक दिग्गज स्टार के रूप में अपनी उम्र के साठ से ज़्यादा सालों के शानदार सफर में, धर्मेंद्र को 'ही मैन' और 'गरम धरम' दोनों नामों से पुकारा जाता रहा।
4 mins
December 2025
Translate
Change font size
