CATEGORIES

आइएनडीआइए का 'मायाजाल' किधर जाएंगी मायावती?
DASTAKTIMES

आइएनडीआइए का 'मायाजाल' किधर जाएंगी मायावती?

कांग्रेस किसी भी तरह से बसपा को गठबंधन में शामिल करना चाहती है, लेकिन समाजवादी पार्टी इसमें कोई रुचि नहीं ले रही है। बहरहाल, बसपा सुप्रीमो मायावती किसी भी पार्टी के साथ हाथ मिलाने को तैयार नहीं हैं जिसके चलते राजनीति के गलियारों में हड़कम्प मचा हुआ है। वैसे तो पिछले दो दशकों में बसपा लगातार कमजोर हुई है, लेकिन अभी भी उसके पास 14 फीसदी दलित वोट बैंक मौजूद है। इसी के चलते बसपा से सब हाथ मिलाना चाहते हैं, तो मायावती को भी अपनी इस ताकत पर गुमान है, जिसके चलते वह फूंक-फूंक कर कदम आगे बढ़ा रही हैं।

time-read
7 mins  |
October 2023
डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग का हब बनता भारत
DASTAKTIMES

डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग का हब बनता भारत

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इस बात पर विशेष ध्यान दिया है कि कैसे विदेशी प्रतिरक्षा कंपनियों के साथ आज भारत संयुक्त अनुसंधान और विकास पर काम करे, भारत को किस तरह डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग हब बनाया जाय। भारत ने अपने डिफेंस सिस्टम की मजबूती के लिए आवश्यक रक्षा साजोसामान को खरीदना और विदेशी कंपनियों को ठेके देना जारी रखा है लेकिन परिवर्तन यह आया है कि भारत अब विदेशी डिफेंस कंपनी की सारी शर्तों को मानते हुए काम करता हो, ऐसा नहीं है।

time-read
8 mins  |
October 2023
राष्ट्रीय 'इण्डिया गठबंधन' सीटों के बंटवारे का 'जाल'
DASTAKTIMES

राष्ट्रीय 'इण्डिया गठबंधन' सीटों के बंटवारे का 'जाल'

सीटों के बंटवारे पर कांग्रेस अपना वर्चस्व चाहती है। पहले भी कांग्रेस की मंशा का खुलासा हुआ था कि वह लोकसभा की 350 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। हालांकि विपक्षी गठबंधन में शामिल दल उसे इतनी सीटें देने के मूड में नहीं हैं, खासकर आम आदमी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस। कांग्रेस या किस सहयोगी दल को कितनी सीटें मिलें, वह उस राज्य का बड़ा दल ही त करेगा। कांग्रेस भले ही सभी शेष 27 दलों को साध ले तो भी उसके खाते में डेढ़-दो सौ से अधिक सीटें नहीं आएंगी।

time-read
8 mins  |
October 2023
भारत ने 5ए साइड हॉकी एशिया कप जीता
DASTAKTIMES

भारत ने 5ए साइड हॉकी एशिया कप जीता

पाकिस्तान को दी मात, वर्ल्ड कप के लिए किया क्वालीफाई

time-read
2 mins  |
September 2023
इसरो ने कामयाबी का नया गीत लिखा
DASTAKTIMES

इसरो ने कामयाबी का नया गीत लिखा

वैदिककाल में भी सूर्य, पृथ्वी, सोम, मंगल, बुद्ध, बृहस्पति, शुक्र और शनि जैसे ग्रह वैदिक ऋषियों की जिज्ञासा रहे हैं। इनकी गति के विज्ञान से ही ज्योतिर्विज्ञान का विकास संभव हुआ।

time-read
4 mins  |
September 2023
राह कोई भी हो, मंजिल पर पहुंचने की जिद: कृपाशंकर
DASTAKTIMES

राह कोई भी हो, मंजिल पर पहुंचने की जिद: कृपाशंकर

कमलदली कृपाशंकर कहते हैं कि पीएम मोदी, डीसीएम देवेन्द्र फडणवीस, प्रदेश अध्यक्ष बावनकुले के नेतृत्व में पार्टी सभी चुनावों में दर्ज करेगी ऐतिहासिक जीत

time-read
5 mins  |
September 2023
चंद्रयान-3 की सफलता में असम के पांच होनहार वैज्ञानिक
DASTAKTIMES

चंद्रयान-3 की सफलता में असम के पांच होनहार वैज्ञानिक

चंद्रयान-3 मिशन में शामिल रहीं निधि शर्मा तिनसुकिया की बहू हैं। वैज्ञानिक निधि शर्मा चंद्रयान-3 मिशन की शुरुआत से ही इससे जुड़ी हैं। पिछले 10 वर्षों से इसरो में वैज्ञानिक के तौर पर काम कर रहीं निधि इससे पहले चंद्रयान-2 में भी शामिल थीं। उनकी शादी तिनसुकिया निवासी दिवाकर देब से हुई थी। वर्तमान में अपने पांच महीने के बच्चे के साथ गर्भवती निधि शर्मा ने इसरो के इस बड़े और सफल मिशन की एक सदस्य के रूप में देश को अपना समर्पण और उत्साह दिखाया है।

time-read
4 mins  |
September 2023
'चंद्रयान' ने भारत के स्पेस मिशन को लगाए चार चांद
DASTAKTIMES

'चंद्रयान' ने भारत के स्पेस मिशन को लगाए चार चांद

मोदी सरकार की नई स्पेस पॉलिसी के तहत पिछले एक दशक में 55 स्पेसक्राफ्ट और 50 लॉच व्हीकल मिशन चलाए गए। साथ ही भारत ने एक साथ 104 उपग्रह प्रक्षेपित करने का रिकॉर्ड बनाया। भारत प्रथम प्रयास में ही मंगल ग्रह पर पहुंचने वाला पहला देश बना और आज चंद्रयान-3 मिशन को भी सफलता मिली है। मोदी सरकार द्वारा 2020 में अंतरिक्ष क्षेत्र में किए गए सुधारों से प्राइवेट प्लेयर्स को मौका मिला है और इससे हमारे मिशन को गति मिलेगी। भारतीय कंपनियों के लिए अंतरिक्ष का प्रवेश द्वार खुलने से हमारे युवाओं के लिए रोजगार के ढेर सारे अवसर पैदा होंगे।

time-read
8 mins  |
September 2023
पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की दरकार
DASTAKTIMES

पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की दरकार

अच्छी स्वास्थ्य सेवा न होने के कारण पहाड़ के लगभग सभी जिलों में अब तक कई गर्भवती महिलाएं, नवजात शिशु और बुजुर्ग काल का ग्रास बन चुके हैं। ऐसी ही एक दुखद खबर पिछले दिनों पहाड़ के दूरस्थ जिले चंपावत से आई थी, जहां शिशु की मौत के 24 घंटे बाद ही प्रसूता महिला की मौत हो गई। बताया गया है कि शिशु की मौत के 24 घंटे तक पीड़िता का प्रसव नहीं किया गया जिससे लोहाघाट से हायर सेंटर रेफर गर्भवती महिला ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिजनों का कहना था कि यदि समय रहते महिला का आपरेशन कर बच्चे को निकाल लिया जाता तो शायद महिला की जान बच सकती थी।

time-read
6 mins  |
September 2023
आपदाओं से इस बार सबसे अधिक सड़कों को नुकसान
DASTAKTIMES

आपदाओं से इस बार सबसे अधिक सड़कों को नुकसान

वहीं इस वर्ष प्रदेश में हुई भारी बरसात के कारण कई बड़े व छोटे पुल क्षतिग्रस्त हुए हैं। इस कारण इन पुलों की बनावट व गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। अब सरकार ने क्षतिग्रस्त पुल विशेषकर बड़े पुलों को हुए नुकसान और उन्हें ठीक कराने के लिए आइआइटी रुड़की समेत अन्य बड़े संस्थानों से थर्ड पार्टी सर्वे कराने का निर्णय लिया है। सर्वे करने वाले संस्थानों से पुलों के डिजाइन समेत इनके निर्माण में इस्तेमाल की गई तकनीक व सामग्री का विवरण साझा किया जाएगा।

time-read
5 mins  |
September 2023
युवा तुर्क धामी के निर्णयों पर हाईकमान की मुहर
DASTAKTIMES

युवा तुर्क धामी के निर्णयों पर हाईकमान की मुहर

उत्तराखंड के एक दिवसीय प्रवास पर आए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरिद्वार में पार्टी के प्रांतीय कोर ग्रुप की बैठक से पहले और बाद में मुख्यमंत्री धामी से अलग से बातचीत भी की। सभी कार्यक्रमों में उन्होंने राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में धामी सरकार के कदमों की सराहना की। राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने राज्य में जबरन धर्मांतरण रोकने के लिए कानून सख्त बनाने, प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता और इन्हें नकलविहीन बनाने के दृष्टिगत सख्त नकलरोधी कानून, सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने को चलाए जा रहे अभियान के साथ ही धामी सरकार की अन्य नीतियों व निर्णयों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

time-read
5 mins  |
September 2023
किसकी झोली में गिरेगी 'अमरमणि'
DASTAKTIMES

किसकी झोली में गिरेगी 'अमरमणि'

अमरमणि त्रिपाठी महराजगंज जिले की नौतनवा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। वह समाजवादी पार्टी में भी रह चुके है। बाद में उन्होंने बसपा का दामन थाम लिया था। बीजेपी के लिए अमरमणि इसलिए भी उपयोगी लग रहे हैं क्योंकि विरोधी दल के नेता लगातार योगी सरकार पर ब्राह्मण विरोधी होने का आरोप चस्पा करती रहती है, इसकी काट के लिए अमरमणि को बीजेपी बड़े ब्राह्मण चेहरे के रूप में पेश करके ब्राह्मण वोटों की गोलबंदी कर सकती है।

time-read
4 mins  |
September 2023
मुस्लिमों को रास नहीं आता 'सपा-कांग्रेस' का साथ
DASTAKTIMES

मुस्लिमों को रास नहीं आता 'सपा-कांग्रेस' का साथ

प्रदेश कांग्रेस की कमान हाथ में आने के बाद जिस तरह से अजय राय ने राहुल-प्रियंका के क्रमशः अमेठी-वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर राग छेड़ा है, उससे कुछ समय के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं में नया जोश भले भर गया हो, लेकिन संगठन के अभाव में किसी भी राजनैतिक पंडित को इस बात की उम्मीद नहीं है कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव में कुछ ज्यादा बेहतर कर पायेगी।

time-read
5 mins  |
September 2023
बुलडोजर के विकास से गहराते रिश्ते
DASTAKTIMES

बुलडोजर के विकास से गहराते रिश्ते

वर्ष 2013-14 से वर्ष 2021-21 तक यानि सात वर्ष में बैंकों और वित्तीय संस्थाओं द्वारा मंजूर परियोजनाओं में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी सिर्फ 4 प्रतिशत थी। वर्ष 2021.22 में इन परियोजनाओं में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी बढ़कर 12.8 प्रतिशत हुई। लगातार दो वर्षों में सबसे अधिक परियोजनाएं उत्तर प्रदेश में लगाने के प्रस्ताव किए गए। वर्ष 2028 तक उत्तर प्रदेश 515 अरब डालर की अर्थ व्यवस्था के साथ देश का दूसरा सबसे बड़ा आर्थिक रूप से सम्पन्न राज्य होगा।

time-read
5 mins  |
September 2023
कांग्रेस को पुनर्जीवित स करने की कवायद
DASTAKTIMES

कांग्रेस को पुनर्जीवित स करने की कवायद

सीडब्ल्यूसी में उन कांग्रेस नेताओं को शामिल करना है जो कभी बगावती तेवर अपना कर गुट जी-23 का गठन किया था। खड़गे ने आनंद शर्मा से लेकर मुकुल वासनिक जैसे जी-23 के नेताओं को जगह दी है। आनंद शर्मा वह कांग्रेसी हैं, जिन्हें राज्यसभा के लिए दोबारा नामांकित नहीं किया गया था। वहीं जी-23 की एक बैठक में शामिल हुए मुकुल वासनिक और पूर्व कर्नाटक सीएम एम वीरप्पा मोइली को सीडब्ल्यूसी में शामिल किया गया है।

time-read
4 mins  |
September 2023
राजस्थान: किस करवट बैठेगा 'चुनावी ऊंट'
DASTAKTIMES

राजस्थान: किस करवट बैठेगा 'चुनावी ऊंट'

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी आलाकमान ने उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी है। इससे राजे और उनके समर्थक नाराज बताए जा रहे हैं। परिवर्तन यात्रा को लेकर भी पार्टी ने राजे को कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी है। इससे पहले हुए भाजपा के कई कार्यक्रम में राजे शामिल नहीं हुई थीं। कुछ दिनो पूर्व गंगापुरसिटी में अमित शाह के कार्यक्रम में भी वसुंधरा राजे शामिल नहीं हुईं जबकि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला उस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

time-read
4 mins  |
September 2023
दोषमुक्त अवस्था ही समस्त दुखों का निदान
DASTAKTIMES

दोषमुक्त अवस्था ही समस्त दुखों का निदान

आध्यात्मवादी भौतिकता का गलत मूल्य अंकित नहीं करता और कर्तव्य के नाते सबकी सेवा तो करता है किन्तु अपनत्व का भाव प्रभु स मानता है। विभिन्न सूचनाओं के लिए पुस्तकों का अध्ययन तो करता है किन्तु ज्ञान का सम्बन्ध प्रभु से मानता है। वस्तुओं के क्रय के लिए धन का आवश्यकतानुसार संग्रह भी करता है किन्तु आनन्द का सम्बन्ध प्रभु से ही मानता है। श्रम से हुई क्षति की पूर्ति हेतु भोजन करता है किन्तु शक्ति का सम्बन्ध प्रभु से ही मानता है।

time-read
2 mins  |
September 2023
'एक देश एक चुनाव' से बढ़ी 'I.N.D.I.A.' की टेंशन
DASTAKTIMES

'एक देश एक चुनाव' से बढ़ी 'I.N.D.I.A.' की टेंशन

'एक देश एक चुनाव' की संभावनाओं को तलाशने के लिए बनाई गई कमेटी से देश की सियासत में उबाल आ गया है। वहीं यह भी चर्चा है कि संसद के विशेष सत्र में मोदी सरकार एक और बड़ा दांव खेलने जा रही है और वह है महिला आरक्षण का। प्रधानमंत्री मोदी के इस दांव से उन्हें घेरने में जुटे विपक्षी दलों की पेशानी पर बल पड़ गया है। साफ है कि 'वन नेशन-वन इलेक्शन' ने विपक्षी दलों के गठबंधन 'इण्डिया' को 'टेंशन' में डाल दिया है।

time-read
7 mins  |
September 2023
तो इसलिए शिव को प्रिय है सावन
DASTAKTIMES

तो इसलिए शिव को प्रिय है सावन

सावन वनस्पतियों के युवा हो जाने का काल हैं। झमाझम वर्षा का महीना। वायु भी शिव संकल्प सूक्त गुनगुनाते हुए बहती है और रुकती है, उमस सहित तो शिव का रुद्राभिषेक करने के लिए। वनस्पतियों के राजा हैं। वे सोम प्रसन्न होते हैं, वनस्पतियां औषधियां उगती हैं, खिलती हैं, खिलखिलाती हैं।

time-read
4 mins  |
August 2023
रेल से मजबूत होती रिश्ते की डोर
DASTAKTIMES

रेल से मजबूत होती रिश्ते की डोर

भारत सरकार ने भारत-नेपाल मैत्री रेल परियोजना के तहत वर्ष 2010 में इसे बड़ी लाइन में बदलने की योजना बनाई। जयनगर से बर्दीबास तक 65 किलोमीटर में काम करने का निर्णय लिया गया। जिम्मेदारी भारत सरकार के उपक्रम इरकान इंटरनेशनल को मिली। वर्ष 2014 में ट्रेनों का परिचालन बंद कर बड़ी लाइन का निर्माण कार्य शुरू हुआ। प्रथम चरण में जयनगर से कुर्था तक 31 किलोमीटर में वर्ष 2022 में काम पूरा हुआ।

time-read
4 mins  |
August 2023
दस दिन में जांच कराकर धामी ने पेश की मिसाल
DASTAKTIMES

दस दिन में जांच कराकर धामी ने पेश की मिसाल

एसटीपी हादसे में हुई चार गिरफ्तारियां तो बस शुरुआत है। अभी इस प्रकरण में कई और अफसरों की गर्दन फंसेगी। मजिस्ट्रीयल जांच रिपोर्ट में स्पष्ट तौर पर हादसे के लिए संचालक कंपनी और विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों की घोर लापरवाही को जिम्मेदार बताया गया है। साथ ही इन पर कार्रवाई की संस्तुति भी गई है। इसके अलावा विद्युत सुरक्षा विभाग की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। इस घटना के आलोक में प्रदेश के सभी एसटीपी का सेफ्टी आडिट भी कराया जा रहा है।

time-read
10 mins  |
August 2023
बदलने वाली है उत्तरकाशी के जगन्नाथ मंदिर की तस्वीर
DASTAKTIMES

बदलने वाली है उत्तरकाशी के जगन्नाथ मंदिर की तस्वीर

जिला मुख्यालय उत्तरकाशी से महज पांच किमी दूर साल्ड गांव में स्थित जगन्नाथ मंदिर को अब प्रसिद्धि मिल सकती है। इसके लिए उड़िया फिल्मों के अभिनेता सब्यसाची मिश्रा ने प्रयास किए हैं। सब्यसाची मिश्रा के प्रयास से केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात की है।

time-read
5 mins  |
August 2023
उत्तराखंड को मॉडल स्टेट बनाने में जुटे धामी
DASTAKTIMES

उत्तराखंड को मॉडल स्टेट बनाने में जुटे धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यह जानते हैं कि पीएम मोदी का उत्तराखंड की संस्कृति से नाता है और इसका सकारात्मक सदुपयोग करते हुए धामी प्रधानमंत्री मोदी से अपनी मुलाकातों के दौरान उत्तराखंड की संस्कृति से जुड़े अनन्य उपहार भेंट कर अपने रिश्तों में एक नयी ऊर्जा पैदा कर देते। उत्तराखंड की लोक संस्कृति और परपंराओं से जुड़े प्रतीक चिन्हों और स्थानीय उत्पाद जिनमें देवभूमि की संस्कृति रची बसी हो, मोदी के हृदय को जरूर स्पंदित करते होंगे।

time-read
6 mins  |
August 2023
मौसम की मार - धामी सरकार ने कुशलता से लोगों को पहुंचाई राहत
DASTAKTIMES

मौसम की मार - धामी सरकार ने कुशलता से लोगों को पहुंचाई राहत

पूर्ववर्ती सरकारों के मुख्यमंत्री आपदा आते ही दिल्ली प्रवास के लिए चले जाते थे, लेकिन ऐसा पहली बार देखने को मिला कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने न केवल आपदा प्रबंधन के लिए कमान खुद संभाली, बल्कि सभी मंत्रियों और अधिकारियों की ड्यूटी भी संबंधित क्षेत्र में लगा दी। यहां तक कि वे खुद कई क्षेत्रों में गए और उन्होंने आपदा राहत कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि आपदा प्रभावितों को रहने, खाने की सुविधा एवं अन्य आवश्यक सामग्री की पूर्ण उपलब्धता हो।

time-read
9 mins  |
August 2023
दलितों-पिछड़ों व जाटों पर बड़ा 'दांव' लगा सकती है बीजेपी
DASTAKTIMES

दलितों-पिछड़ों व जाटों पर बड़ा 'दांव' लगा सकती है बीजेपी

बीजेपी आलाकमान को ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को समाजवादी पार्टी से निकालकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल कराने के बाद अब सपा के एक और मित्र रालोद मुखिया जयंत चौधरी भी रास आने लगे हैं। यह और बात है कि अभी जयंत, यूपी में सपाकांग्रेस के संभावित गठबंधन के साथ नजर आ रहे हैं लेकिन ऐन मौके पर जयंत चौधरी भी 'राजभर' बन जाएं तो किसी को आश्चर्य नहीं होगा।

time-read
5 mins  |
August 2023
कांग्रेस को यूपी में उभार की आस
DASTAKTIMES

कांग्रेस को यूपी में उभार की आस

कांग्रेस करीब तीन दशकों से यूपी में उभार की उम्मीद लगाए बैठी है, लेकिन उसके हालात सुधरने की बजाए बिगड़ते जा रहे हैं। आज की तारीख में तो न उसके पास संगठन बचा है और न नेता न वोटर। यही वजह है कांग्रेस यूपी में गर्दिश में चली ही गई है। अब कहा जा रहा है कि कांग्रेस के इस गर्दिश के दिनों को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी दूर करेंगी।

time-read
4 mins  |
August 2023
ज्ञानवापी विवाद: अदालत से पहले योगी का 'फैसला'
DASTAKTIMES

ज्ञानवापी विवाद: अदालत से पहले योगी का 'फैसला'

मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि मुझे लगता है कि भगवान ने जिसे दृष्टि दी है वो देखे ना। त्रिशूल मस्जिद के अंदर क्या कर रहा है, हमने तो नहीं रखे न। ज्योतिर्लिंग हैं, देव प्रतमायें हैं। पूरी दीवारें चिल्ला-चिल्ला के क्या कह रही हैं? इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने यहां तक कहा कि उन्हें (योगी) लगता है यह प्रस्ताव मुस्लिम समाज की ओर से आना चाहिए कि साहब ऐतिहासिक गलती हुई है। उसके लिए हम चाहते हैं कि समाधान हो।

time-read
7 mins  |
August 2023
आम चुनाव से पूर्व बीजेपी करेगी मुसलमानों का लिटमस टेस्ट
DASTAKTIMES

आम चुनाव से पूर्व बीजेपी करेगी मुसलमानों का लिटमस टेस्ट

बीजेपी आलाकमान 'समान नागरिक संहिता' और एंटी मुस्लिम छवि से 2024 तक उबरने के लिए पसमांदा मुसलमानों के सहारे है। इसी साल 5 राज्यों में होने वाले चुनावों में इसका लिटमस टेस्ट भी हो जाएगा कि बीजेपी सपा-बसपा के वोटरों में सेंध मार पाएगी या नहीं। सैफी, अंसारी, अल्वी, कुरैशी, मंसूरी, इदरीसी, सलमानी, रायन समुदाय अधिकतर पसमांदा ही हैं।

time-read
5 mins  |
August 2023
मणिपुर के बहाने मोदी पर लगा रहे निशाने
DASTAKTIMES

मणिपुर के बहाने मोदी पर लगा रहे निशाने

आज एकजुट विपक्ष जब बीते कल में अपनी ढपली अपना राग छेड़े हुए था, तब भी सदन में हंगामा किया गया और कांग्रेस ने उसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कांग्रेस ने कभी राफेल तो कभी पेगासस तो कभी अडाणी को लेकर संसद नहीं चलने दी। वास्तव में कांग्रेस सहित समूचे विपक्ष के पास प्रधानमंत्री मोदी और सरकार को घेरने के लिए कुछ है नहीं।

time-read
7 mins  |
August 2023
एनडीए बनाम इण्डिया होगा रोचक मुकाबला
DASTAKTIMES

एनडीए बनाम इण्डिया होगा रोचक मुकाबला

यहां इण्डिया का अर्थ 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस' है। दरअसल, विपक्ष अकेले-अकेले बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी से 2019 के चुनाव में दो-दो हाथ करके मुंह की खा चुका था। ऐसे में समूचे विपक्ष को एक मंच पर आने को मजबूर होना पड़ा। यह बात भी सही है कि 'इण्डिया' अभी पूरी तरह से आकार भी नहीं ले पाया था कि बीजेपी के रणनीतिकारों ने विपक्षी एकता में सेंधमारी शुरू कर दी।

time-read
6 mins  |
August 2023