Facebook Pixel कौन कहता है नहीं मिलता है बेटी के हाथों मोक्ष | Sadhana Path - health - Bu hikayeyi Magzter.com'da okuyun

Denemek ALTIN - Özgür

कौन कहता है नहीं मिलता है बेटी के हाथों मोक्ष

Sadhana Path

|

September 2025

जब मैंने तय किया कि मैं बिहार जाऊंगी, तो बहुत से लोगों का एक ही प्रश्न था, 'तुम्हें और कोई जगह नहीं मिली ?' राजधानी जैसी ट्रेन में भी किसी ने मुझे यह नहीं भूलने दिया कि मैं बिहार जा रही हूं और उससे बड़ी बात अकेली जा रही हूं। जाने से पहले मिलने वाली ढेर सारी नसीहतें और सफर के दौरान गुंडागर्दी के तमाम किस्से सुनते हुए जब मैंने छोटे से शहर 'गया' की जमीन पर कदम रखा, तो मन ही मन प्रार्थना दोहरा दी कि मैं सही-सलामत लौट आऊं। बिहार राज्य का छोटा सा शहर 'गया' पिंडदान और तर्पण के लिए पूरे विश्व में जाना जाता है। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि यहां उन मृतात्माओं को भी शांति और मोक्ष प्राप्त होता है, जिनके पुत्र नहीं हैं। आम धारणा है कि पुत्र यदि यह कर्म करें, तो ही माता-पिता को मोक्ष प्राप्त होगा। इस मान्यता के चलते कई परिवारों में यह कर्म ताऊ या चाचा के बेटों से कराया जाता है। जब हम विष्णुपद (पिंडदान यहां किए जाते हैं) पहुंचे, तो कई पिंडदानी (स्थानीय लोग पिंडदान करने वालों को यही कहते हैं) मौजूद थे। कर्म करा रहे शास्त्री जी ने बताया कि श्राद्ध सिर्फ कर्म ही नहीं श्रद्धा का प्रतीक भी है, इसलिए स्त्री हो या पुरुष जिसके मन में बड़ों के लिए श्रद्धा हो यह कर्म कर सकता है। गया में पितृपक्ष के दौरान ऐसा जनसैलाब उमड़ता है कि लगता है कहीं कुंभ का मेला ही लगा हुआ है। खुद के

- – डॉ. विभा सिंह

कौन कहता है नहीं मिलता है बेटी के हाथों मोक्ष

मोक्ष की कामना लिए मनुष्य प्रयाग और काशी की ओर रूख करता है, लेकिन बिछड़ गए स्वजनों को मोक्ष प्राप्त हो और उनकी आत्मा को शांति मिले इसके लिए वे गया आते हैं।

कोई भी पुत्री मृत स्वजनों का श्राद्ध कर सकती है

आखिर गया में ऐसा क्या है, कि लड़कियां भी यहां पिंडदान कर सकती हैं। यह प्रश्न शुरू से ही दिमाग में कुलबुला रहा था। इसका जवाब लेने हम देवघाट के रामानुज मठ पहुंचे, तो जगतगुरु राघवाचार्य ने बताया, 'कोई भी पुत्री यहां आकर अपने परिवार में मृत स्वजनों का श्राद्ध कर सकती है। यदि बेटी विवाहिता है, तो भी वह अपने मायके के सदस्यों का वैसे ही श्राद्ध कर सकती है, जैसा अधिकार पुत्र को प्राप्त है।' क्योंकि मां की कोख से सभी संतानों ने जन्म लिया है, इसलिए सभी को माता-पिता के कर्म करने का अधिकार है। बेटी और दामाद जोड़े में इस कर्म को कर सकते हैं। गया में विधवा स्त्रियां भी आती हैं, जो अपने मायके और ससुराल दोनों पक्षों के सदस्यों का पिंडदान करती हैं। राघवाचार्य इस बारे में तर्क देते हैं, 'पुराने जमाने में लड़कियों को सम्पत्ति में उत्तराधिकार प्राप्त नहीं था। अब लड़कियों को अन्य बातों में उत्तराधिकार प्राप्त है, तब उन्हें स्वतः ही पिंडदान और श्राद्ध का भी उत्तराधिकार मिल गया हैं।'

माता-पिता के लिए सभी संतानें एक समान हैं

कई पंडितों का मत है कि श्राद्ध या तो घर का सबसे बड़ा सदस्य कर सकता है या फिर सबसे छोटा। यानी यदि 4 भाई या बहनें हैं, तो बीच के 2 भाइयों को इसका अधिकार नहीं है। राघवाचार्य इस बारे में कहते हैं,' माता-पिता के लिए सभी संतानें एक समान हैं। बड़े भाई या बहन सिर्फ घर के बड़े होने के नाते यह कर्म कर सकते हैं। लेकिन यदि बड़ा भाई या बहन उस समय उपस्थित नहीं है, तो छोटा भाई या बहन इस कर्म को कर सकते हैं। जब माता-पिता के यहां कोई भेदभाव नहीं हुआ, तो फिर उनके कर्म में भी यह भेद नहीं होना चाहिए। जो लोग कहते हैं कि बड़ा ही यह कर्म कर सकता है, वह गलत कहते हैं।'

परिवार मिल कर श्राद्ध करें, तो श्रेष्ठ होता है

Sadhana Path'den DAHA FAZLA HİKAYE

Sadhana Path

Sadhana Path

आहार जो दिमाग और याददाश्त बढ़ाए

यदि कार्य या पढ़ाई के दौरान लगातार ऊर्जा मिलती रहे तो दिमाग तंदुरुस्त व उत्साहवर्धक बना रहता है।

time to read

8 mins

April 2026

Sadhana Path

Sadhana Path

क्या थायरॉइड है मां न बनने का कारण

मां बनना किसी भी महिला के जीवन की सबसे बड़ी खुशी होती है, लेकिन आजकल कई महिलाएं यंग एज में भी इस खुशी से दूर हैं। हाल के शोध से सामने आया है कि ज्यादातर वह महिलाएं संतान सुख से वंचित हैं, जिन्हें थायरॉइड की समस्या है।

time to read

3 mins

April 2026

Sadhana Path

Sadhana Path

इन 6 तरीकों से केले के छिलके से दूर करें मुंहासे

आमतौर पर केला खाने के बाद हम उसके छिलके को ऐसे ही फेंक देते हैं।

time to read

2 mins

April 2026

Sadhana Path

Sadhana Path

आपके लिए ये हैं प्रोटीन के बढ़िया विकल्प

प्रोटीन महत्वपूर्ण पोषक तत्वों में से एक है। हर मनुष्य को इसकी जरूरत होती है। एक स्वस्थ व्यक्ति को हर रोज अपने शरीर के वजन के प्रति किलोग्राम पर 0.8 ग्राम प्रोटीन के सेवन की जरूरत होती है। अंडा प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत है। इसके अलावा ये खाद्य पदार्थ भी आपके शरीर में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाते हैं ...

time to read

4 mins

April 2026

Sadhana Path

Sadhana Path

संवेदनाओं के प्रकार अनेक

संवेदनाओं का खेल तो सतत् चलता रहता है। तनिक ध्यान से देखें तो अनुभव होगा कि शरीर के रोम-रोम में ऊर्जा प्रवाहित होती ही रहती है।

time to read

2 mins

April 2026

Sadhana Path

Sadhana Path

विद्यार्थियों के लिए उपयोगी फेंगशुई

विभिन्न समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए 'फेंगशुई' का प्रयोग आजकल बहुत तेजी से बढ़ा है लेकिन क्या आप जानते हैं 'फेंगशुई' का प्रयोग हम एकाग्रता बढ़ाने के लिए भी कर सकते हैं। कैसे ? जानते हैं इस लेख के माध्यम से।

time to read

1 min

April 2026

Sadhana Path

Sadhana Path

गेस्ट रूम के मानक नियम

प्रत्येक भवन अथवा प्रतिष्ठान में प्रायः अतिथि कक्ष (गेस्ट रूम) अवश्य बनवाया जाता है। इसका कारण यह है कि सभी परिवारों में उनके कुछ संबंधी, मित्र आदि अथवा प्रतिष्ठान से जुड़े लोग प्रायः दो-चार दिन के लिए किसी कार्य वश आते रहते हैं।

time to read

2 mins

April 2026

Sadhana Path

Sadhana Path

मद्यपान-दुखों की खान

दस रुपये से दस हजार रुपये तक रोज खर्च करने वाले करीब चालीस करोड़ से भी अधिक भारतीय शराब, सिगरेट, बीड़ी, तम्बाकू, गुटखा, गांजा, भांग, पान मसाला, ब्राउन शुगर, स्मैक, अफीम, चरस, हेरोइन जैसी चीजों के आदती हैं।

time to read

4 mins

April 2026

Sadhana Path

Sadhana Path

क्या बच्चे एनर्जी ड्रिंक ले सकते हैं ?

गले को ठंडक देने के लिए बच्चों के लिए एनर्जी ड्रिंक काफी नुकसानदायक हैं। यहां जान लें बच्चों के लिए हेल्दी ड्रिंक के ऑप्शन ।

time to read

2 mins

April 2026

Sadhana Path

Sadhana Path

ऐसे करें ब्रेस्ट कैंसर की जांच जानें लक्षण और उपचार

हर दिन की भाग दौड़ भरी जिंदगी में महिलाएं अपने ऊपर ध्यान नहीं दे पाती हैं, इसी कारण उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है । आज के दौर में महिलाओं के लिए ब्रेस्ट कैंसर की समस्या भी बढ़ती जा रही है।

time to read

3 mins

April 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size