Denemek ALTIN - Özgür
नींद पूरी न होने से रुक सकता है बच्चे का मानसिक विकास
Sadhana Path
|June 2025
बच्चों को सही पोषण देने के साथ-साथ उनके व्यवहार और उन्हें अच्छे से नींद आए इसका भी माता-पिता को ध्यान रखना बेहद जरूरी है। बच्चे में अनिद्रा की समस्या सोने के समय की आदतों पर निर्भर करता है।
बच्चों के सही विकास के लिए जितना संतुलित खान पान, अच्छा माहौल और खेलकूद जरूरी है उतना ही नींद भी जरूरी है। शारीरिक और मानसिक विकास के लिए पूरी नींद लेना बहुत आवश्यक है। नींद पूरी न लेने या नींद की समस्याओं के चलते बच्चों में बिहेवियर प्रॉब्लम के साथ-साथ काम करने की क्षमता पर भी असर पड़ता है। आपने अकसर आस-पास देखा होगा कि कई बार बच्चे बिना वजह रोते रहते हैं या पेरेंट्स कुछ कहते हैं और बच्चे बहुत जल्दी परेशान होकर अजीब हरकतें करने लगते हैं। कई बार तो बच्चे अपने स्वभाव से एकदम अलग ही बर्ताव करते नजर आते हैं। कई बार मॉल या किसी सार्वजनिक स्थान पर बच्चे के चिड़चिड़ेपन और अजीबोगरीब हरकतों को समझने में पेरेंट्स असमर्थ हो जाते हैं। उन्हें समझ नहीं आता कि अचानक से बच्चा ऐसा व्यवहार क्यों कर रहा है। बच्चों के इस तरह के व्यवहार के पीछे कई बार नींद का पूरा न होना या स्लीपिंग डिसआर्डर होता है।
पारूल सिंह की 2 साल की एक बेटी है। हाइपर एक्टिव होने के कारण पूरा दिन भागती दौड़ती रहती है। पारूल कहती हैं कि बच्ची को जब नींद आती है तो वह कुछ अलग तरह से व्यवहार करने लगती है। उसे सोना होता है लेकिन वह इधर-उधर भागती रहती है। उसे जबरदस्ती बेड पर ले जाना पड़ता है, बेड पर जाने के बाद भी सोने में उसे टाइम लगता है। वह खेल में लगी रहती है।
वहीं नेहा के नौ साल के बेटे को रात में बेड पर जाने के बाद सोने में एक से दो घंटे लग जाते हैं। कई बार तो बच्चा खुद बोलता है मैं सो नहीं पा रहा हूं, मुझे नींद कब आएगी। नेहा बहला फुसलाकर उसे शांत होकर लेटकर सोने की कोशिश करने को कहती हैं, लेकिन ऐसा क्यूं हो रहा है ये समझ नहीं पाती।
ऐसा अगर आपके साथ भी हो रहा है तो हो सकता है बच्चे को स्लीपिंग डिसऑर्डर या सही से सो न पाने की, नींद पूरी न होने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। एक शोध के अनुसार 10 साल के हर तीन बच्चों में से दो को किसी-न-किसी तरह की सोने से जुड़ी समस्या होती है। बच्चों में नींद की समस्या के कारण उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
Bu hikaye Sadhana Path dergisinin June 2025 baskısından alınmıştır.
Binlerce özenle seçilmiş premium hikayeye ve 9.000'den fazla dergi ve gazeteye erişmek için Magzter GOLD'a abone olun.
Zaten abone misiniz? Oturum aç
Sadhana Path'den DAHA FAZLA HİKAYE
Sadhana Path
हिंदुत्व की पहचान संस्कार
संस्कार से ही व्यक्तित्व का निर्माण होता है। हमारे वेद पुराणों में भी कई संस्कारों का वर्णन है और यह सभी संस्कार वैज्ञानिक आधारों पर निर्मित हैं। कौन-कौन से हैं संस्कार तथा क्या है इन संस्कारों का महत्त्व ? आइए जानते हैं।
9 mins
May 2026
Sadhana Path
विज्ञान से भी सर्वोपरि ज्योतिष शास्त्र
वर्तमान युग विज्ञान का युग है किंतु हम ज्योतिष को नकार नहीं सकते, या कहें विज्ञान से भी सर्वोपरि है ज्योतिष, कैसे ? आइए जानें इस लेख से।
5 mins
May 2026
Sadhana Path
हिन्दू संस्कृति में रीति रिवाजों का वैज्ञानिक महत्त्व
हम सदियों से विभिन्न परम्पराओं, रीति-रिवाजों को मानते चले आ रहे हैं पर शायद हममें से बहुत कम लोग ही इसके पीछे विद्यमान तथ्यों को जानते होंगे के हम इनका अनुसरण क्यों करते हैं ? आइए लेख के माध्यम से जानें इन परंपराओं एवं रीति-रिवाजों में निहित वैज्ञानिकता को।
14 mins
May 2026
Sadhana Path
भविष्य बताने वाले शुभ-अशुभ संकेत
कहते हैं जो होना है वो तो होकर रहेगा। सब कुछ पहले से ही लिखा जा चुका है, किन्तु फिर भी हमारे जीवन में हमें ऐसे कई संकेत मिलते हैं जिससे हम भविष्य में होने वाली शुभ और अशुभ घटनाओं को पहचान सकें। ऐसे ही कुछ शुभ और अशुभ संकेतों को आइए जानते हैं लेख से।
8 mins
May 2026
Sadhana Path
अध्यात्म की यात्रा
आत्मा - यह शक्ति पुंज, इतना शक्तिशाली, इतना सक्ष्म है कि पर्वत भी हिला दे। इस शक्ति को पहचानो।
2 mins
May 2026
Sadhana Path
पेट की सेहत को सुधारें इन टिप्स से
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आंतों को स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है। आंतों को स्वस्थ रखने के लिए खान-पान में बदलाव करें।
2 mins
May 2026
Sadhana Path
कान के दर्द में बड़े काम आएंगे दादी मां के नुस्खे
कान व्यक्ति के शरीर का सबसे संवेदनशील हिस्सा है लेकिन फिर भी हम इसका पूरी तरह ख्याल नहीं रखते हैं, जिसके कारण अकसर हमें कान में दर्द या खुजली की समस्या होती है।
2 mins
May 2026
Sadhana Path
शांति के क्षण
सामान्य रूप से, मन सदा कार्य में लगा रहता है। सदा अस्थिर रहना ही इसकी प्रकृति है।
2 mins
May 2026
Sadhana Path
आत्मसंयम का अभ्यास
प्रायः हम देखते हैं कि परिवार में जीविका चलाने वाले-पिता या पुत्र, या कभी-कभी माता या पुत्री-मानसिक व्यसन की प्रवृत्ति को दर्शाते हैं, क्योंकि उनकी चेतना में है कि वे आदेश देने की स्थिति में हैं।
2 mins
May 2026
Sadhana Path
दोपहर की एक छोटी-सी झपकी रखती है सेहतमंद
अक्सर दोपहर का भोजन करने के उपरात गहरी नींद आती है, यदि इस समय आप कुछ देर विश्राम करते हैं तो निश्चित तौर पर आप हमेशा स्वस्थ रहेंगे। ध्यान रहे कि नींद केवल 30 से 45 मिनट तक की होनी चाहिए, अन्यथा आपको रात में नींद नहीं आएगी !
3 mins
May 2026
Listen
Translate
Change font size
