Denemek ALTIN - Özgür
होली एक रंग अनेक
Sadhana Path
|March 2025
रंगों का पर्व होली पूरे भारत में हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया जाता है। भारत के हर क्षेत्र में होली के विविध रूप रंग, प्रथा, मेले आदि देखने को मिलते हैं। आइए लेख के माध्यम से इस पर्व पर विस्तार पूर्वक चर्चा करें।
फाल्गुन का मदमाता यौवन। वृक्षों पर नयी कोपलें। बागों में नयी बहार। जीवन में हर कहीं बसन्त की सुरभि। मिट्टी में नयी सुगन्ध। इस मनभावने सलौने वातावरण में दुखी मन भी क्षण भर को अपना सब कुछ भूलकर विनोद करने को ललकने लगता है। पवन, धरती की नयी ओढ़नी को प्यार से सहलाने लगता है और युवामन होली के रंग में रंगकर मस्ती से नाच उठता है 'आजु बिरज में होरी रे रसिया।'
होली की मूल भावना सर्वत्र एक है-
प्यार और मस्ती के रंग में रंगकर अपने सभी कष्ट व पारस्परिक वैमनस्य को भुला देना और धरती की नयी उमंगों के साथ अपनी उमंगों को जोड़कर सर्वत्र हर्सोल्लास बिखेर देना। इस मूल भावना को प्रकट करने के लिए अलग-अलग स्थानों पर उसे अलग-अलग रंग दे दिया जाता है। कहीं पर वह रंग, प्यार की ठिठोली के रूप में उभर कर सामने आता है, कहीं वह स्वर और ताल में बंधकर नृत्य करता है, कहीं गुलाल और पिचकारियों से वातावरण को मदमस्त बनाता है और कहीं प्रेम के रिश्तों में बंधकर कोड़े और लाठियों से एक दूसरे पर प्यार भरे प्रहार भी करता है।
वृन्दावन की होलीहोलिकोत्सव में कृष्ण की जन्मभूमि वृन्दावन का विशेष महत्त्व है। प्रेम और मस्ती में भी हमारे यहां कृष्ण बेजोड़ रहे हैं। अतएव उनकी जन्मभूमि पर होली की विशेष महिमा भी सहज स्वाभाविक है। स्थान-स्थान पर रासलीला का आयोजन होता है। बीच में राधा-कृष्ण, इधर-उधर गोपिकाएं और कुछ ग्वाले भी। तरह-तरह के वाद्यवृन्द के साथ, मस्ती में होली गाई जाने लगती है - 'होरी आई रे, होरी आई रे।' हर गली और मोहल्ले में बृजवासी झूम झूम कर मस्ती से गा उठते हैं -
'अपने अपने भवन ते निकसी।
कोई संवरि, कोई गोरी रे रसिया।
आजु बिरज में होरी रे रसिया।'
वृन्दावन में होलिकोत्सव बसन्त पंचमी से ही प्रारम्भ हो जाता है। ज्यों-ज्यों होली का दिन निकट आने लगता है, त्यों-त्यों गीतों की मस्ती बढ़ने लगती है और त्योहार आते-आते यह मस्ती भी अपनी ऊंचाईयों को छूने लग जाती है।
प्रह्लाद मेला
Bu hikaye Sadhana Path dergisinin March 2025 baskısından alınmıştır.
Binlerce özenle seçilmiş premium hikayeye ve 9.000'den fazla dergi ve gazeteye erişmek için Magzter GOLD'a abone olun.
Zaten abone misiniz? Oturum aç
Sadhana Path'den DAHA FAZLA HİKAYE
Sadhana Path
ध्यान के लिए धैर्य जरूरी है
जीवन एक कला है। वहां विपरीत को मिलाने की क्षमता होनी चाहिए। ध्यान और धैर्य दो विपरीतताएं हैं। ध्यान और धैर्य के जोड़ का अर्थ है- पाना चाहता हूं अभी रुकने को राजी हूं-सदा के लिए। इसे समझ लेना । ध्यान और धैर्य जहां मिल जाते हैं, वहां जीवन का परम संगीत बजता है, वहां सत्व की धुन गूंजती है।
5 mins
January 2026
Sadhana Path
मानव की त्रयात्मक प्रकृति
सूक्ष्म प्राणी क्या हैं इसे अच्छी तरह समझने के लिए, हमें पहले यह समझना चाहिए कि हम क्या हैं।
2 mins
January 2026
Sadhana Path
व्यक्तित्व का दर्पण है हस्ताक्षर
व्यक्ति के हस्ताक्षर में उसके व्यक्तित्व की सभी बातें पूर्ण रूप से दिखाई देती हैं।
3 mins
January 2026
Sadhana Path
मकर संक्राति का अध्यात्मिक महत्त्व
यूं तो हम सभी के लिए त्योहारों का मतलब होता है हंसी, उल्लास और उमंग लेकिन सही मायनों में त्योहारों का महत्त्व उससे कहीं बढ़ कर और गूढ़ होता है।
5 mins
January 2026
Sadhana Path
सर्दियों में भी रखें वास्तु का ख्याल
सर्दी के इस मौसम में कुछ वास्तु उपाय करके आप सकारात्मक परिणाम प्राप्त कर सकते हैं कौन से हैं वो उपाय आइए लेख के माध्यम से जानें ?
4 mins
January 2026
Sadhana Path
भारतीय संस्कृति के कई रंग दिखाती मकर संक्रांति
हिन्दू धर्म संस्कृति में वर्ष का आरंभ ही होता है मकर संक्रांति जैसे बड़े पर्व से जिसकी केंद्र में है सूर्य की आराधना। इस दिन दान और स्नान का भी विशेष महत्त्व है। आराध्य देव सूर्य काल भेद से अनेक रूप धारण करते हैं।
8 mins
January 2026
Sadhana Path
चाय के कपसे जानिए अपना भविष्य
यह मुमकिन है कि हम चाय की बची हुई पत्ती द्वारा अपना भविष्य जान सकते हैं, उसके आकार और रूप की मदद से जो हमें चाय पी लेने के बाद कप में मिलते हैं।
4 mins
January 2026
Sadhana Path
विभिन्न राज्यों में मकर संक्रांति
भारत त्योहारों का देश है, यहां प्रत्येक त्योहार को हर्ष-उल्लास के साथ मनाया जाता है। उन्हीं में से एक त्योहार है मकर संक्रांति जिसे भारत के प्रत्येक राज्य के लोग अपनी परंपरा, संस्कृति के अनुसार मनाते हैं। कैसे मनाया जाता है भारत के विभिन्न राज्यों में मकर संक्राति का त्योहार आइए जानते हैं
4 mins
January 2026
Sadhana Path
स्फूर्ति की अभिव्यक्ति
जीवन स्फूर्तिमय है।
2 mins
January 2026
Sadhana Path
माधुर्य के देवता कृष्ण
कृष्ण का महत्त्व इस बात में नहीं है कि वह वाकई इस धरती पर पैदा हुए या नहीं, वह खुद अच्छे थे या बुरे। महत्त्वपूर्ण बात यह है कि उनका विचार मात्र ही इंसान को माधुर्य और प्रेम से भर देता है।
2 mins
January 2026
Listen
Translate
Change font size
