Denemek ALTIN - Özgür
वास्तु उपायों से बनाएं नववर्ष को मंगलमय
Sadhana Path
|December 2024
नया साल अपने साथ खुशियां और सौहार्द लेकर आता है। ऐसे में पूरे वर्ष को और भी ज्यादा वास बनाने के लिए वास्तु संबंधित कुछ उपाय अपनाए जा सकते हैं। इससे घर की परेशानियां दूर होने के साथ आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिलेगा।
नव वर्ष में आप अपनी कुछ आदतों में बदलाव लाकर और कुछ सरल वास्तु उपायों को अपनाकर अपने जीवन में सकारात्मक प्रभाव ला सकते हैं-
• वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर नए साल के पहले दिन गणपति का पूजन किया जाए तो साल भर घर में खुशहाली का माहौल रहता है। साल के पहले दिन घर में और संभव हो तो मंदिर जाकर भगवान गणपति को दूर्वा और मोदक चढ़ाएं, ऐसा करने से वर्ष भर आप आकस्मिक संकटो से बचे रहेंगे और आपको हर क्षेत्र में शुभ फल मिलेंगे।
• साल के पहले दिन घर में शंख रखने से भी समृद्धि आती है। माना जाता है कि शंख की स्थापना से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इससे घर में सुख, शांति, संपन्नता में बढ़ोत्तरी होती है।
• वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने और घर में खुशहाली के लिए नए साल पर विष्णु जी और लक्ष्मी जी की पूजा करें। उन्हें पूजन में कमल का फूल चढ़ाएं।
• साल के पहले दिन घर में तुलसी का पौधा लगाएं। साथ ही शाम को तुलसी के पेड़ की मिट्टी में एक रुपये का सिक्का दबा दें। इससे घर में मां लक्ष्मी का वास होगा।
• साल के पहले दिन घर को साफ रखें और गुगुल की धूनी का धूआं दिखाएं। ऐसा करने से नकारात्मक शक्तियां बाहर चली जाएंगी और घर में खुशहाली का वातावरण होगा।
Bu hikaye Sadhana Path dergisinin December 2024 baskısından alınmıştır.
Binlerce özenle seçilmiş premium hikayeye ve 9.000'den fazla dergi ve gazeteye erişmek için Magzter GOLD'a abone olun.
Zaten abone misiniz? Oturum aç
Sadhana Path'den DAHA FAZLA HİKAYE
Sadhana Path
ध्यान के लिए धैर्य जरूरी है
जीवन एक कला है। वहां विपरीत को मिलाने की क्षमता होनी चाहिए। ध्यान और धैर्य दो विपरीतताएं हैं। ध्यान और धैर्य के जोड़ का अर्थ है- पाना चाहता हूं अभी रुकने को राजी हूं-सदा के लिए। इसे समझ लेना । ध्यान और धैर्य जहां मिल जाते हैं, वहां जीवन का परम संगीत बजता है, वहां सत्व की धुन गूंजती है।
5 mins
January 2026
Sadhana Path
मानव की त्रयात्मक प्रकृति
सूक्ष्म प्राणी क्या हैं इसे अच्छी तरह समझने के लिए, हमें पहले यह समझना चाहिए कि हम क्या हैं।
2 mins
January 2026
Sadhana Path
व्यक्तित्व का दर्पण है हस्ताक्षर
व्यक्ति के हस्ताक्षर में उसके व्यक्तित्व की सभी बातें पूर्ण रूप से दिखाई देती हैं।
3 mins
January 2026
Sadhana Path
मकर संक्राति का अध्यात्मिक महत्त्व
यूं तो हम सभी के लिए त्योहारों का मतलब होता है हंसी, उल्लास और उमंग लेकिन सही मायनों में त्योहारों का महत्त्व उससे कहीं बढ़ कर और गूढ़ होता है।
5 mins
January 2026
Sadhana Path
सर्दियों में भी रखें वास्तु का ख्याल
सर्दी के इस मौसम में कुछ वास्तु उपाय करके आप सकारात्मक परिणाम प्राप्त कर सकते हैं कौन से हैं वो उपाय आइए लेख के माध्यम से जानें ?
4 mins
January 2026
Sadhana Path
भारतीय संस्कृति के कई रंग दिखाती मकर संक्रांति
हिन्दू धर्म संस्कृति में वर्ष का आरंभ ही होता है मकर संक्रांति जैसे बड़े पर्व से जिसकी केंद्र में है सूर्य की आराधना। इस दिन दान और स्नान का भी विशेष महत्त्व है। आराध्य देव सूर्य काल भेद से अनेक रूप धारण करते हैं।
8 mins
January 2026
Sadhana Path
चाय के कपसे जानिए अपना भविष्य
यह मुमकिन है कि हम चाय की बची हुई पत्ती द्वारा अपना भविष्य जान सकते हैं, उसके आकार और रूप की मदद से जो हमें चाय पी लेने के बाद कप में मिलते हैं।
4 mins
January 2026
Sadhana Path
विभिन्न राज्यों में मकर संक्रांति
भारत त्योहारों का देश है, यहां प्रत्येक त्योहार को हर्ष-उल्लास के साथ मनाया जाता है। उन्हीं में से एक त्योहार है मकर संक्रांति जिसे भारत के प्रत्येक राज्य के लोग अपनी परंपरा, संस्कृति के अनुसार मनाते हैं। कैसे मनाया जाता है भारत के विभिन्न राज्यों में मकर संक्राति का त्योहार आइए जानते हैं
4 mins
January 2026
Sadhana Path
स्फूर्ति की अभिव्यक्ति
जीवन स्फूर्तिमय है।
2 mins
January 2026
Sadhana Path
माधुर्य के देवता कृष्ण
कृष्ण का महत्त्व इस बात में नहीं है कि वह वाकई इस धरती पर पैदा हुए या नहीं, वह खुद अच्छे थे या बुरे। महत्त्वपूर्ण बात यह है कि उनका विचार मात्र ही इंसान को माधुर्य और प्रेम से भर देता है।
2 mins
January 2026
Listen
Translate
Change font size
