Denemek ALTIN - Özgür
कर, कमल और चांद
Rupayan
|October 27, 2023
युग बदल गए, मगर पति के प्रति प्रेम, सम्मान और समर्पण का भाव भारतीय सुहागिनों के मन में सदैव जीवंत रहा है। वे कमल के समान सदा अपनी मूल प्रवृत्ति से जुड़ी रही हैं, करवा चौथ के दिन हाथ में छलनी लेकर चांद को देखती हैं और पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। करवा चौथ उनके लिए केवल व्रत नहीं, बल्कि एक उत्सव है।
आधुनिक समाज हो या प्राचीन मान्यताओं वाला समाज, नारी में समर्पण का भाव हमेशा रहा है। आधुनिक समाज में पतिव्रता नारी अंतर्मन से वही है, जो प्राचीन समाज में थी, बस बाह्य आवरण एवं रूप जरूर बदल गया है। आज के जमाने में भी हिंदू संस्कृति से जुड़ी महिलाएं प्रतिवर्ष करवा चौथ का व्रत पूरी निष्ठा एवं पूर्ण समर्पण के भाव से रखती हैं। बदलते परिवेश में पाश्चात्य संस्कृति का प्रचलन ज्यादा होने पर भी स्त्रियां अपने पति की दीर्घायु को लेकर सचेत रहती हैं, इसलिए वे पति की दीर्घायु की कामना के लिए करवा चौथ का व्रत रखना नहीं भूलतीं।
जिस तरह विपरीत परिस्थितियों में भी कमल अपना मूल स्वभाव नहीं छोड़ता है, उसी प्रकार भारतीय नारी भी अपनी मूल प्रवृत्ति से सदैव जुड़ी रही है। पति से उसके कितने भी गिले-शिकवे क्यों न हों, लेकिन करवा चौथ का दिन आते ही वह सब कुछ भूलकर एकाग्रचित्त मन से अपने सुहाग की दीर्घायु के लिए व्रत जरूर करती है। कहने को तो करवा चौथ का त्योहार एक व्रत है, लेकिन यह नारी शक्ति और उसकी क्षमताओं का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है। सृष्टि के प्रारंभ में बनाए गए विधि-विधान आज भी प्रासंगिक हैं, क्योंकि इनका पालन करने से घर-परिवार, समाज अक्षुण्ण रहता है।
समाज को सही दिशा में ले जाने के लिए वैदिक संस्कृति सर्वश्रेष्ठ माध्यम है। संस्कारों, व्रतों, त्योहारों और पर्वों में कोई न कोई संदेश निहित है। ये संदेश अपने आप में वैज्ञानिक आधार लिए हुए हैं, जैसे करवा चौथ के दिन निर्जल व्रत और चंद्रमा की पूजा करने से चंद्रमा बलवान होता है, जिससे मानसिक सबलता की प्राप्ति होती है, मन की चंचलता दूर होती है और दांपत्य जीवन का तनाव समाप्त होता है। करवा चौथ के दिन विधि-विधान से निर्जल व्रत, चंद्रमा की प्रतीक्षा, चंद्रमा को अर्घ्य देना आदि नारी के चंचल मन को सबल बनाने का सरल साधन हैं।
करवा चौथ पर पीले रंग की चूड़ियां अवश्य पहनें। पीला रंग देवगुरु बृहस्पति से संबंधित है, जो पति सुख के साथ संतान सुख और धन-धान्य का आशीर्वाद देते हैं।
■ विधान बदल सकती है नारी
Bu hikaye Rupayan dergisinin October 27, 2023 baskısından alınmıştır.
Binlerce özenle seçilmiş premium hikayeye ve 9.000'den fazla dergi ve gazeteye erişmek için Magzter GOLD'a abone olun.
Zaten abone misiniz? Oturum aç
Rupayan'den DAHA FAZLA HİKAYE
Rupayan
समर में आपका स्टाइल बिखेरे जादू
क्या आप उनमें से एक हैं, जो हमेशा खूबसूरत दिखना चाहती हैं और फैशन से कोई समझौता नहीं करती। ऐसे में क्या आपने इस साल का समर ट्रेंड देखा?
4 mins
March 21, 2025
Rupayan
किडनी पथरी में हो गई क्या खाएं, क्या न खाएं?
किडनी में पथरी होना आम समस्या है, लेकिन इसका तुरंत इलाज बेहद जरूरी है। चिकित्सक कहते हैं कि आप अपने खान-पान पर ध्यान देकर भी इस समस्या से निपट सकती हैं।
2 mins
March 21, 2025
Rupayan
आपका लव एंड लॉजिकल स्टाइल
पालन-पोषण में बच्चे की देखभाल, मार्गदर्शन और शिक्षा शामिल है। इसमें प्यार और अनुशासन के साथ बच्चे को आत्मनिर्भर बनाया जाता है। लेकिन अब आप इसमें लॉजिक यानी तर्क को भी जोड़ लें।
2 mins
March 21, 2025
Rupayan
हर कमरे की अलग जरूरत
घर में यदि कम वार्डरोब हों तो अव्यवस्था फैल जाती है और घर की सजावट फीकी हो जाती है। ऐसे में आवश्यकता होती है, हर कमरे की जरूरत के हिसाब से सही वार्डरोब बनवाने की।
2 mins
March 21, 2025
Rupayan
तोहफे की कीमत और आपकी नीयत
तोहफे का नाम सुनते ही हर किसी का चेहरा खिल उठता है। यह केवल एक भेंट नहीं, बल्कि प्यार और स्नेह का प्रतीक होता है, जो लेने वाले और देने वाले, दोनों को संतुष्टि और खुशी देता है। लेकिन कई बार कोई उपहार आपको निराश कर जाता है। ऐसे में आपको कैसा अनुभव होता है?
5 mins
March 21, 2025
Rupayan
हाइड्रा फेशियल का निखार
निखार जरूरी है, क्योंकि यह आत्मविश्वास बढ़ाता है। इसके लिए ढेर सारे ब्यूटी ट्रीटमेंट आ चुके हैं। इन्हीं में से एक है हाइड्रा फेशियल। जानकार कहते हैं कि यह आम फेशियल से अलग है।
2 mins
March 21, 2025
Rupayan
आप, कपड़े और होली के रंग
होली पर रंग खेलने के बाद उनको छुड़ाने के लिए कई बार आप ऐसी चीज का इस्तेमाल करती हैं, जिससे त्वचा पर दाने, रैशेस और इंफेक्शन हो जाते हैं। तो फिर त्वचा से रंग छुड़ाने का सही तरीका क्या है?
2 mins
March 14, 2025
Rupayan
पड़ोसी के घर में खेलता है आपका बच्चा?
क्या आपके बच्चे का सबसे अच्छा दोस्त पड़ोस में रहता है या आप अपनी व्यस्तता के कारण उसे अपनी सहेली के घर छोड़ जाती हैं? ऐसे में आपको उसे कुछ बातें सिखानी होंगी।
2 mins
March 14, 2025
Rupayan
यादों की तिजोरी में खुशियां खोजें
त्योहारों का मौसम आते ही घरों में रौनक लौट आती है। ऐसे में बरसों पुरानी यादें भी दस्तक देती हैं, जो मीठी भी होती हैं और कड़वी भी। लेकिन ऐसे मौके पर कड़वी बातों को याद करना जरूरी है?
2 mins
March 14, 2025
Rupayan
शिशु पर न आए कोई आंच
आप गर्भवती हैं, मगर होली पर रंग खेलने के लिए तो आपका मन भी ललचाएगा। चिकित्सकों के अनुसार, कुछ सावधानियां बरतकर आप अपने और शिशु के लिए होली को सुरक्षित बना सकती हैं।
5 mins
March 14, 2025
Translate
Change font size
