Denemek ALTIN - Özgür
टूरिस्टों पर आतंकी हमला
Manohar Kahaniyan
|May 2025
पाकिस्तान भारत में आतंकी वारदातों को अंजाम दे कर कश्मीर मुद्दे को जीवित रखना चाहता है. पूरी दुनिया को पता है कि पाकिस्तान आतंकियों की फैक्ट्री बना हुआ है. भले ही वह बरबादी के मुहाने पर खड़ा है, लेकिन भारत के खिलाफ जहर उगलना बंद नहीं कर रहा है. यह अब उस की फितरत बन गई है, लेकिन पहलगाम में आतंकियों ने जिस तरह टूरिस्टों को निशाना बनाया, उस का अंजाम उसे भुगतना पड़ेगा.
करनाल के रहने वाले भारतीय नौसेना के अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल ने अपनी शादी और जन्मदिन समारोह के लिए 28 मार्च, 2025 से 40 दिनों की छुट्टी ले ली थी. इन सब के लिए उन्होंने भव्य और यादगार बने रहने वाली योजना बनाई थी. मसूरी में डेस्टीनेशन वेडिंग के बाद, करनाल में वेडिंग रिसैप्शन से ले कर शादी के बाद हनीमून पर यूरोप जाने का प्लान था. किंतु यूरोप का वीजा नहीं मिलने की वजह से उन्होंने अंत समय में पहलगाम (कश्मीर) का प्लान बना लिया था.
विनय नरवाल का पहली मई को बर्थडे भी था. शादी के बाद पहले बर्थडे को ले कर परिवार ने ग्रैंड पार्टी प्लान की थी. इस के बाद 3 मई को उन्हें पत्नी के साथ कोच्चि ड्यूटी पर लौटना था. विनय के दादा हवा सिंह पहले बीएसएफ में थे और बाद में हरियाणा पुलिस में भी नौकरी की थी.
विनय का परिवार मूलरूप से करनाल के भूसली गांव से है, लेकिन मौजूदा समय में वे करनाल के सेक्टर-7 में रहते थे. घर में एक बहन और एक भाई और है. विनय कोच्चि में तैनात थे.
26 साल के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की शादी गुरुग्राम की हिमांशी से हुई थी. हिमांशी के पिता हरियाणा के टैक्स विभाग में ईटीओ के पद पर नौकरी करते हैं और सपरिवार सेक्टर-47 में रहते हैं. जबकि विनय नरवाल ने करनाल के संत कबीर स्कूल से पढ़ाई की थी. बाद में उन्होंने कंबाइंड डिफेंस सर्विस (सीडीएस) का एग्जाम दिया था. हालांकि वह एसएसबी के जरिए 3 साल पहले सेना में गए थे.
16 अप्रैल, 2025 को शादी और 19 अप्रैल को ग्रैंड रिसैप्सन के बाद 21 अप्रैल को विनय अपनी नवविवाहिता हिमांशी के साथ जब हनीमून मनाने के लिए कश्मीर गए थे, तब हिमांशी के हाथों की मेहंदी और कलाइयों में लाल कंगन व चूड़ियां चमक रही थीं. वे एक पर्यटक की तरह 22 अप्रैल, 2025 को जम्मूकश्मीर के पहलगाम में थे.
हरियाली से ढके ढलानों और खूबसूरत प्राकृतिक दृश्यों के आनंद में खोए हुए थे. भविष्य के सुनहरे सपने बुनते हुए सौंदर्य को हमेशाहमेशा के लिए अपने जेहन में समेट लेना चाहते थे. कौन किस की तारीफ कर रहा था, कहना मुश्किल था, लेकिन नवविवाहित जोड़े के मुंह से बारबार प्राकृतिक सौंदर्य, हरियाली व रंगीन फूलों के बीच पगडंडियां, आबोहवा, बेहतरीन अनुकूल मौसम की छुअन, स्थानीय लोगों के पहनावे, जीवनशैली और खानपान की केवल तारीफ ही तारीफ निकल रही थी.
Bu hikaye Manohar Kahaniyan dergisinin May 2025 baskısından alınmıştır.
Binlerce özenle seçilmiş premium hikayeye ve 9.000'den fazla dergi ve gazeteye erişmek için Magzter GOLD'a abone olun.
Zaten abone misiniz? Oturum aç
Manohar Kahaniyan'den DAHA FAZLA HİKAYE
Manohar Kahaniyan
मामी से मोहब्बत
मई, 2025 के अंतिम सप्ताह में मंजू की रिश्तेदारी में शादी थी.
13 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
शादी में छिपी साजिश
पिछले अंक में आप ने पढ़ा कि धनराजजी और उन की पत्नी अंजलि ने अपनी बेटी प्रिया की शादी राज के साथ तय कर दी थी.
13 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
नक्सलियों का मिलिट्री ब्रेन माडवी हिडमा
बस्तर के घनघोर और बियाबान जंगल छत्तीसगढ़ राज्य के दक्षिणी भाग में स्थित है.
5 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
मालिक ने ही चुराए 32 करोड़ के हीरे
डायमंड और साड़ियों के लिए मशहूर गुजरात के सूरत शहर के कापोद्रा इलाके के कपूरवाडी में स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी और रविवार की 3 दिनों की लगातार छुट्टी के बाद 18 अगस्त, 2025 को जब डी. के. संस के मालिक देवेंद्र कुमार चौधरी अपनी कंपनी पहुंचे तो गेट में लगा ताला खुला हुआ था. यह देख कर वह चौंके. जल्दीजल्दी सीढ़ियां चढ़ कर चौथी मंजिल पर पहुंचे तो वहां सब कुछ अस्तव्यस्त था. उन्हें लगा कि कुछ तो गड़बड़ है. वह सीधे वहां पहुंचे, जहां हीरे रखने वाली तिजोरी रखी थी.
9 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
ठगी का फरजी दूतावास
नटवर लाल को गुजरे हुए जमाना हो गया, लेकिन उस के जैसी कहानी को आगे बढ़ाने वालों की अब भी कमी नहीं है. ऐसी ही महाठगी की कहानी सामने आई है गाजियाबाद से. दिल्ली में करीब डेढ़ सौ से ज्यादा देशों के दूतावास या उच्चायोग मौजूद हैं, लेकिन हर्षवर्धन जैन नाम के एक नटवर लाल ने गाजियाबाद में एक नहीं, बल्कि 4-4 फरजी दूतावास खोल डाले. इन फरजी दूतावासों के जरिए उस ने ऐसेऐसे गैरकानूनी कार्य किए कि...
12 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
'कमला पसंद' मालिक की बहू के सुसाइड का राज
'घरेलू कलह मध्यमवर्गीय परिवारों में ही होती है, ' लोगों की इस धारणा को 'कमला पसंद' औद्योगिक घराने में घटी घटना ने नकार दिया है. लोगों को आश्चर्य इस बात पर है कि अरबपति परिवार की बहू दीप्ति चौरसिया ने साधनसंपन्न होने के बावजूद आत्महत्या क्यों की?
5 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
चीटर कौन दरोगा या उस की बीवी
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के बी. बी. नगर का रहने वाला आदित्य कुमार लोचन यूपी पुलिस में दरोगा था. गांव के ही ताऊजी दिव्यांशी चौधरी नाम की युवती का रिश्ता आदित्य कुमार के लिए ले कर आए थे. जब आदित्य कुमार को पता चला कि उसे दहेज में स्कॉर्पियो और लाखों के जेवर मिलने वाले हैं तो उस ने शादी के लिए हां कर दी. पर कहते हैं न कि लालच बुरी बला है और इसी बला ने दरोगाजी को घेर लिया.
14 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
लाल किला बम ब्लास्ट आतंक का डोक्टर मौड्यूल
लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद जांच एजेंसियों को जो जानकारी मिली, उस से खुफिया एजेंसियों की नींद उड़ चुकी है. अल फलाह यूनिवर्सिटी में डाक्टरों ने जिस तरह आतंक का मौड्यूल तैयार किया, वह देश में बड़ी तबाही करने का प्लान था. आखिर उच्चशिक्षित लोग आतंक के दलदल में क्यों उतरे?
7 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
भोली सूरत वाली कातिल प्रेमिका
उत्तरी दिल्ली से एक ऐसी हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है, जिसे सुनकर लोग सन्न रह गए.
1 mins
November 2025
Manohar Kahaniyan
फरजी सीबीआई असली डकैती
फिल्म 'स्पैशल 26' की तर्ज पर दिल्ली के एक प्रौपर्टी डीलर के औफिस में 7 लोगों की फरजी सीबीआई टीम ने छापा मार कर ढाई करोड़ रुपए लूट लिए. आखिर कौन थे ये लोग और उन्होंने कैसे बनाया इस बड़ी लूट का फुलप्रूफ प्लान?
13 mins
November 2025
Listen
Translate
Change font size

