Denemek ALTIN - Özgür
पुलिस अधिकारी ने किया पत्नी और साली का मर्डर
Manohar Kahaniyan
|February 2025
पत्नी विनीता मरावी और साली मेघा की हत्या करने के बाद सहायक सबइंसपेक्टर योगेश मरावी एक सबइंसपेक्टर की भी हत्या करना चाहता था, लेकिन इस 'से पहले ही वह गिरफ्तार कर लिया गया. दूसरों को कानून का पालन कराने वाले एक पुलिस अधिकारी ने आखिर क्यों उठाया ऐसा खौफनाक कदम?
पत्नी विनीता ने योगेश मरावी को धिक्कार दिया तो इस बात से भी योगेश तिलमिला गया, क्योंकि वह पत्नी से दूर नहीं होना चाहता था. योगेश को लग रहा था कि विनीता अपनी बहन मेघा के कहने पर यह सब कर रही है. ऐसे में योगेश मेघा को सबक सिखाने की प्लानिंग बनाने में लग गया था. फिर वह पत्नी से ज्यादा अपनी साली मेघा से नफरत करने लगा था.
उस दिन भोपाल आने के लिए योगेश ने टैक्सी किराए पर ली थी और टैक्सी ड्राइवर मोहित के साथ वह भोपाल पहुंचा था. सिमी अपार्टमेंट्स के पीछे एकांत क्षेत्र में कार खड़ी करवा कर उस ने ड्राइवर को रुकने को कहा. उस के बाद पत्नी के फ्लैट के सामने वह नौकरानी के आने का इतंजार करने लगा, क्योंकि पत्नी उस के कहने पर फ्लैट का गेट नहीं खोलती.
मेघा के फ्लैट में घरेलू काम करने वाली मेड सेवंती पूर्वाह्न करीब 11 बजे फ्लैट पर पहुंची. सेवंती ने जैसे ही फ्लैट का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से आवाज आई, "कौन..?"
योगेश से मनमुटाव के चलते विनीता पिछले कुछ महीनों से बिना जांच पड़ताल के दरवाजा नहीं खोलती थी. उसे हर समय यह डर लगा रहता था कि कहीं योगेश उस से मिलने न आ जाए.
"दीदी, मैं सेवंती." सेवंती की आवाज पहचानते हुए विनीता ने दरवाजा खोला.
दरवाजा खुलते ही योगेश ने सेवंती को बाहर की तरफ धक्का दिया और खुद अंदर घुस गया. सेवंती परेशान सी घर के बाहर खड़ी कुछ समझ पाती, तभी पलभर में ही अंदर से 'बचाओ...बचाओ' की आवाज आने लगी.
नौकरानी ने मदद के लिए सामने वाले फ्लैट का दरवाजा खटखटाया, लेकिन उन्होंने दरवाजा नहीं खोला. थोड़ी देर बाद योगेश अंदर से निकला और दरवाजे के गेट पर लगे ताले में चाबी डाल कर तेज कदमों से बाहर चला गया.
इस के बाद सेवंती ने दरवाजा खोल कर अंदर प्रवेश किया तो अंदर का नजारा देख कर वह जोर से चीख पड़ी. अंदर कमरे में मेघा और विनीता दोनों फर्श पर खून से लथपथ पड़ी हुई थीं. तब तक आसपास के फ्लैटों में रहने वाले कुछ लोग वहां पहुंच गए और उन्होंने पुलिस को फोन कर इस की जानकारी ऐशबाग पुलिस को दी. यह घटना 3 दिसंबर, 2024 की है.
Bu hikaye Manohar Kahaniyan dergisinin February 2025 baskısından alınmıştır.
Binlerce özenle seçilmiş premium hikayeye ve 9.000'den fazla dergi ve gazeteye erişmek için Magzter GOLD'a abone olun.
Zaten abone misiniz? Oturum aç
Manohar Kahaniyan'den DAHA FAZLA HİKAYE
Manohar Kahaniyan
मामी से मोहब्बत
मई, 2025 के अंतिम सप्ताह में मंजू की रिश्तेदारी में शादी थी.
13 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
शादी में छिपी साजिश
पिछले अंक में आप ने पढ़ा कि धनराजजी और उन की पत्नी अंजलि ने अपनी बेटी प्रिया की शादी राज के साथ तय कर दी थी.
13 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
नक्सलियों का मिलिट्री ब्रेन माडवी हिडमा
बस्तर के घनघोर और बियाबान जंगल छत्तीसगढ़ राज्य के दक्षिणी भाग में स्थित है.
5 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
मालिक ने ही चुराए 32 करोड़ के हीरे
डायमंड और साड़ियों के लिए मशहूर गुजरात के सूरत शहर के कापोद्रा इलाके के कपूरवाडी में स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी और रविवार की 3 दिनों की लगातार छुट्टी के बाद 18 अगस्त, 2025 को जब डी. के. संस के मालिक देवेंद्र कुमार चौधरी अपनी कंपनी पहुंचे तो गेट में लगा ताला खुला हुआ था. यह देख कर वह चौंके. जल्दीजल्दी सीढ़ियां चढ़ कर चौथी मंजिल पर पहुंचे तो वहां सब कुछ अस्तव्यस्त था. उन्हें लगा कि कुछ तो गड़बड़ है. वह सीधे वहां पहुंचे, जहां हीरे रखने वाली तिजोरी रखी थी.
9 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
ठगी का फरजी दूतावास
नटवर लाल को गुजरे हुए जमाना हो गया, लेकिन उस के जैसी कहानी को आगे बढ़ाने वालों की अब भी कमी नहीं है. ऐसी ही महाठगी की कहानी सामने आई है गाजियाबाद से. दिल्ली में करीब डेढ़ सौ से ज्यादा देशों के दूतावास या उच्चायोग मौजूद हैं, लेकिन हर्षवर्धन जैन नाम के एक नटवर लाल ने गाजियाबाद में एक नहीं, बल्कि 4-4 फरजी दूतावास खोल डाले. इन फरजी दूतावासों के जरिए उस ने ऐसेऐसे गैरकानूनी कार्य किए कि...
12 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
'कमला पसंद' मालिक की बहू के सुसाइड का राज
'घरेलू कलह मध्यमवर्गीय परिवारों में ही होती है, ' लोगों की इस धारणा को 'कमला पसंद' औद्योगिक घराने में घटी घटना ने नकार दिया है. लोगों को आश्चर्य इस बात पर है कि अरबपति परिवार की बहू दीप्ति चौरसिया ने साधनसंपन्न होने के बावजूद आत्महत्या क्यों की?
5 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
चीटर कौन दरोगा या उस की बीवी
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के बी. बी. नगर का रहने वाला आदित्य कुमार लोचन यूपी पुलिस में दरोगा था. गांव के ही ताऊजी दिव्यांशी चौधरी नाम की युवती का रिश्ता आदित्य कुमार के लिए ले कर आए थे. जब आदित्य कुमार को पता चला कि उसे दहेज में स्कॉर्पियो और लाखों के जेवर मिलने वाले हैं तो उस ने शादी के लिए हां कर दी. पर कहते हैं न कि लालच बुरी बला है और इसी बला ने दरोगाजी को घेर लिया.
14 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
लाल किला बम ब्लास्ट आतंक का डोक्टर मौड्यूल
लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद जांच एजेंसियों को जो जानकारी मिली, उस से खुफिया एजेंसियों की नींद उड़ चुकी है. अल फलाह यूनिवर्सिटी में डाक्टरों ने जिस तरह आतंक का मौड्यूल तैयार किया, वह देश में बड़ी तबाही करने का प्लान था. आखिर उच्चशिक्षित लोग आतंक के दलदल में क्यों उतरे?
7 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
भोली सूरत वाली कातिल प्रेमिका
उत्तरी दिल्ली से एक ऐसी हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है, जिसे सुनकर लोग सन्न रह गए.
1 mins
November 2025
Manohar Kahaniyan
फरजी सीबीआई असली डकैती
फिल्म 'स्पैशल 26' की तर्ज पर दिल्ली के एक प्रौपर्टी डीलर के औफिस में 7 लोगों की फरजी सीबीआई टीम ने छापा मार कर ढाई करोड़ रुपए लूट लिए. आखिर कौन थे ये लोग और उन्होंने कैसे बनाया इस बड़ी लूट का फुलप्रूफ प्लान?
13 mins
November 2025
Listen
Translate
Change font size

