Denemek ALTIN - Özgür
गुप्पी की शीतकालीन यात्रा
Champak - Hindi
|January Second 2024
गुप्पी गिलहरी ने कड़ी मेहनत कर के सर्दियों के लिए मेवे जमा किए थे. उन का पैकेट बना कर वह रखने ही जा रही थी कि चैन्नई से उस की बचपन की सहेली कोको गिलहरी का फोन आया.
"कैसी हो गुप्पी? क्या कर रही हो?” कोको ने पूछा.
“कोको, आज मैं बहुत खुश हूं. मैं ने सर्दियों के लिए काफी मेवे इकट्ठे कर लिए हैं. अब चाहे मौसम कितना भी खराब क्यों न हो, कितनी भी ठंड क्यों न पड़े मैं आराम से घर में बैठ कर इन्हें खा सकत हूं,” गुप्पी ने मुसकराते हुए कहा.
"इस का मतलब तुम इन सर्दियों में भी मेरे पास नहीं आ रही हो. कितनी बार कहा है कि दिल्ली की सर्दी में मत ठिठुरती रहा करो, चैन्नई आ जाओ, यहां का मौसम बहुत प्यारा है. वैसे भी तुम्हें देखे हुए कितने दिन हो गए हैं, यदि इस बार तुम नहीं आई तो मैं तुम से कभी बात नहीं करूंगी,” कोको ने नाराज होते हुए कहा.
“अच्छा ठीक है, तुम नाराज न हो. मैं इन सर्दियों में तुम्हारे पास आने का प्रोग्राम बनाती हूं,” गुप्पी बोली.
“हुर्रे,” कोको खुशी से चिल्लाई.
गुप्पी ने चैन्नई जाने की तैयारी शुरू कर दी. जैसे ही सर्दी शुरू हुई, वह अपना सामान ले कर चैन्नई के लिए निकल पड़ी.
स्टेशन उस के घर से काफी दूर था. वह स्टेशन पहुंचने ही वाली थी कि उस ने सोचा, 'चैन्नई में तो सर्दी नहीं होगी, वहां मेवा खाना ठीक नहीं रहेगा, वह मेवे का पैकेटे बेकार लाद कर लाई. अब यदि इसे घर रखने जाऊंगी तो ट्रैन छूट जाएगी, क्यों न इसे यहीं कहीं छिपा दूं, लौटते समय ले जाऊंगी.'
उस ने चारों ओर नजर दौड़ाई. एक जगह उसे 3-4 ऐसे पेड दिखाई दिए, जिन में एक भी पत्ता नहीं था, केवल टहनियां ही थीं.
‘इन पेड़ों को पहचानने में मुझे आसानी होगी, ' उस ने सोचा और उन में से एक पेड़ के नीचे जमीन खोद कर मेवे का पैकेट छिपा दिया. पहचान के लिए उस पेड़ की एक डाली पर उस ने अपना नीला रिबन बांध दिया.
“बच्चो, तुम इस तने को क्यों छील रहे हो?” गुप्पी ने पूछा.
"हम इस पर अपना नाम लिख रहे हैं, हमारी शर्त लगी है, जो सब से पहले नाम लिखेगा, वही फर्स्ट आएगा,” चूहों ने बताया.
Bu hikaye Champak - Hindi dergisinin January Second 2024 baskısından alınmıştır.
Binlerce özenle seçilmiş premium hikayeye ve 9.000'den fazla dergi ve gazeteye erişmek için Magzter GOLD'a abone olun.
Zaten abone misiniz? Oturum aç
Champak - Hindi'den DAHA FAZLA HİKAYE
Champak - Hindi
रविवार के सप्लीमेंट का रहस्य
“हमारी पड़ोसी मिसेज चौहान ने मुझे बताया कि अखबार वाला लड़का संडे सप्लीमेंट देना भूल गया था,” मम्मी ने रम्या को बताया.
5 mins
April Second 2026
Champak - Hindi
मोंटी की शरारत
कमरे में सुबह की हल्की रोशनी फैल रही थी और लोलो भालू नींद में करवट बदल रहा था.
4 mins
April Second 2026
Champak - Hindi
पीले पोस्टबौक्स का जादू
पीपल रोड के कोने पर लगे पीले रंग के पोस्टबौक्स के एक तरफ गड्ढा था, उस का मुंह टेढ़ामेढ़ा बना था और सुनने की आदत के चलते वह थोड़ा बाईं ओर झुका रहता था. कम से कम 11 साल की नैना का तो यही मानना था.
6 mins
April Second 2026
Champak - Hindi
लड्डू का स्वाद
बैडी और भानु दोनों बेहद आलसी सियार थे. वे कभी कोई काम नहीं करते थे और अपना समय दूसरों को बेवकूफ बनाने और धोखा देने में बिताते थे.
5 mins
April Second 2026
Champak - Hindi
इतिहास की आवाज
दिल्ली में एक सुबह हल्की ठंडक थी. नीले आसमान के नीचे कुतुब शांत, गंभीर और गर्व से भरा हुआ दिखाई दिया.
5 mins
April Second 2026
Champak - Hindi
मुसकराने वाला गधा
ईशान और मायरा भाईबहन थे. वे अपने बैग हिलाते हुए जब घर जा रहे थे, तो दोनों इस बात पर बहस कर रहे थे कि उन में कौन ज्यादा बुद्धिमान है.
4 mins
April Second 2026
Champak - Hindi
माइलो की जोखिम भरी पार्टी
जब माइलो चूहा अपने घर पहुंचा, जो आम के एक बड़े पेड़ के नीचे था, तो उस ने एक लिफाफा देखा.
4 mins
April First 2026
Champak - Hindi
विज्ञान का जादू
आज मयंक के स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था.
4 mins
April First 2026
Champak - Hindi
रौबी और खजाना
रौबी ने अपने खिलौनों की टोकरी में देखा और उसे एक प्लास्टिक का फावड़ा मिला. उस ने अपने कैंपिंग टूलबौक्स से सीटी, हेड लैंप और एक फ्लोरोसेंट जैकेट निकाली.
5 mins
April First 2026
Champak - Hindi
डाक्टर पौप्रिंट के नुस्खे
सेनलिन वुड्स के जंगल में मोटेताजे, चश्माधारी डाक्टर फिनियस पांडा रहते थे, जिन्होंने पड़ोस के जंगल में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद अपना खुद का क्लिनिक खोला था।
5 mins
April First 2026
Listen
Translate
Change font size
