Denemek ALTIN - Özgür
पराली का मुद्दा हवा प्रदूषण
Modern Kheti - Hindi
|1st November 2024
पराली जलाने से पर्यावरण बिगड़ता है, प्रदूषित होता है। उसका सेहत पर प्रभाव पड़ता सिर्फ मानवीय शरीर पर ही नहीं, बल्कि अन्य जीव-जंतुओं पर भी। सर्दियों के शुरुआती दिनों में इस प्रदूषण वृद्धि से साँस घटने लगता है। 24 सितम्बर 2024 तक दिल्ली क्षेत्र में हवा का गुणवत्ता अंश 203 दर्ज किया गया और इस वृद्धि का कारण पंजाब-हरियाणा में पराली जलाने के मामले को माना जा रहा है। धान की कटाई के मूलभूत दिनों में ही पंजाब में 23 और हरियाणा में 70 मामले नोटिस किये गए।
जब मौसम बदलता है, सर्दी दरवाजा, खड़काती है, पराली का मुद्दा, राजनैतिक सफा एवं कोर्ट-कचहरियों में बड़ी चर्चा बन जाता है। पराली जलाने के मामले में हाहाकार होती है। देश की राजधानी दिल्ली के हाकिम वर्षभर कुंभकरण की नींद सोते हैं, फरमान जारी करते हैं, कचहरियों में 'लोग हितैषी' रिट्ट डालते हैं, बड़ी कचहरी हुक्म सादर करती है। परन्तु परनाला वहीं का वहीं रहता है।
बिना संदेह पराली प्रबंधन बड़ा मसला है। बहुत से किसान आगे वाली फसल की तैयारी के लिए इसका आसान समाधान इसको जलाने में देखते हैं। इससे बड़ा नुक्सान होता है। पराली जलाने से भूमि की कोख में मौजूद अनेक लाभदायक सूक्ष्म जीव-जंतू नष्ट हो जाते हैं, जो कृषि उपज के लिए सहायक हैं। एक अध्ययन के अनुसार एक टन पराली जलाने में भूमि की कोख में मौजूद 5.5 किलोग्राम नाईट्रोजन, 2.3 किलोग्राम फासफोरस, 25 किलोग्राम पोटाशियम, 1.2 किलोग्राम सल्फर समेत और लाभदायक पौष्टिक तत्व नष्ट हो जाते हैं। अंतर्राष्ट्रीय खाद्य नीति अनुसंधान संस्था की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत के अलग-अलग राज्यों में पराली जलाने से लगभग 2 लाख करोड़ रुपए का वित्तीय नुक्सान होता है।
देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट ने 24 सितम्बर 2024 को पराली जलाने के मुद्दे पर हवा गुणवत्ता प्रबंधन कमिशन (सी ए क्यू एम) से जवाब तलबी की और पूछा कि पिछले हुक्मों की तामील क्यों नहीं की गई और 15 सितम्बर के हफ्ते में ही पराली जलाने की घटनाओं में बढ़ोतरी क्यों हुई। सी ए क्यू एम एक्ट की धारा-14 के अधीन अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जो पराली जलाने के मामलों में जिम्मेदार हैं। अदालत ने पंजाब-हरियाणा सरकारों को भी फटकार लगाई। कि उन्होंने किसानों के विरुद्ध पराली जलाने के अमलो में कठोर कार्रवाई क्यों नहीं की।
वास्तव में बरसों से सरकारें चुप हैं। किसानों के इस गंभीर मसले का समाधान करने में असमर्थ हैं। जो छोटे-मोटे प्रयास पराली प्रबंधन के लिए किये जाते हैं, वह सही अर्थों में 'सरकारी स्कीमों' जैसे किसानों के दर पर नहीं पहुँचते। जबकि बहुत सी स्कीमें बनती हैं, वित्तीय साधनों की कमी के कारण वह सभी धरी धराई रह जाती हैं।
Bu hikaye Modern Kheti - Hindi dergisinin 1st November 2024 baskısından alınmıştır.
Binlerce özenle seçilmiş premium hikayeye ve 9.000'den fazla dergi ve gazeteye erişmek için Magzter GOLD'a abone olun.
Zaten abone misiniz? Oturum aç
Modern Kheti - Hindi'den DAHA FAZLA HİKAYE
Modern Kheti - Hindi
फिक्की ग्रांट थॉर्नटन ने 2030 तक उच्च मूल्य वाली बागवानी | के विकास के लिए तीन चरणों वाला रोडमैप दिया
उद्योग चैंबर फिक्की और सलाहकार फर्म ग्रांट थॉर्नटन भारत ने देश में वर्ष 2030 तक बागवानी क्षेत्र के विकास का एक रोडमैप प्रस्तुत किया है।
1 min
1st May 2026
Modern Kheti - Hindi
यूरोप और कनाडा में विस्तार की तैयारी में खेतीबडी
पुणे स्थित एग्रीटेक कंपनी खेतीबडी (KhetiBuddy) के संस्थापक विनय नायर का कहना है कि कृषि क्षेत्र में तकनीकी सॉल्यूशन उपलब्ध कराने वाली ज्यादातर कंपनियों के पास खेती का अनुभव नहीं होता है और जिन्हें खेती का अनुभव है, उन्हें टैक्नोलॉजी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती।
1 min
1st May 2026
Modern Kheti - Hindi
धान की सीधी बिजाई - समग्र सिफारिशें
डीएसआर (धान की सीधी बिजाई) से तात्पर्य नर्सरी से रोपाई के स्थान पर सीधे खेत में बोए गए बीजों से चावल की फसल स्थापित करने की प्रक्रिया से है।
3 mins
1st May 2026
Modern Kheti - Hindi
फलों में सूक्ष्म तत्व जिंक की कमी
मिट्टी में अनेक सूक्ष्म तत्वों की कमी पायी गयी है जिसके कारण फलोत्पादन एवं गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव दिखाई पड़ते हैं।
4 mins
1st May 2026
Modern Kheti - Hindi
पशुओं के लिए संतुलित आहार - पेलेट बनाम मैश
पेलेट आहार आधुनिक तकनीक से तैयार किया जाता है। इसमें अनाज, प्रोटीन स्रोत, खनिज और विटामिन को दबाकर छोटे-छोटे दानों के रूप में बनाया जाता है।
2 mins
1st May 2026
Modern Kheti - Hindi
पश्चिम एशिया संकट और भारत के कृषि व्यापार की मुश्किलें
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बारे में आमतौर पर तेल और उर्वरकों के दृष्टिकोण से चर्चा होती है।
5 mins
1st May 2026
Modern Kheti - Hindi
माइक्रोबायोम आधारित आलू की खेती के लिए हाइफार्म और श्री बायो एस्थेटिक्स में साझेदारी
हाइफन फूड्स की कृषि व्यवसाय इकाई और भारत में आलू बीज गुणन और प्रसंस्करण मूल्य श्रृंखला में अग्रणी कंपनी हाइफार्म ने श्री बायो एस्थेटिक्स प्राईवेट लिमिटेड के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की है।
1 min
1st May 2026
Modern Kheti - Hindi
धर्म क्रॉप गार्ड लिमिटेड ने भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा को बनाया ब्रांड एंबेसड
धर्मज क्रॉप गार्ड लिमिटेड ने भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा को अगले दो वर्षों के लिए अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।
1 min
1st May 2026
Modern Kheti - Hindi
पीएयू ने दालों के भंडारण के दौरान सुरक्षा किट की तकनीक के प्रसार के लिए की संधि
पीएयू ने बीते दिनों लुधियाना स्थित फर्म ओरगो लाईफ प्लस के साथ भंडारण के दौरान दालों की सुरक्षा किट तकनीक के व्यापारीकरण की संधि की।
1 min
1st May 2026
Modern Kheti - Hindi
बकरी का दूध : प्राकृतिक स्वास्थ्य उपचार
दुनिया की कुल वार्षिक दूध आपूर्ति का लगभग 2% बकरियों से ही उत्पादन होता है। हालांकि, मानवता के पोषण और आर्थिक कल्याण के लिए उनका वैश्विक योगदान जबरदस्त है।
2 mins
1st May 2026
Listen
Translate
Change font size
