Denemek ALTIN - Özgür
मौसम की अनिश्चितकालीन संकटों से बचाएगा 'मेघदूत'
Modern Kheti - Hindi
|October 15, 2023
भारत सरकार लगातार कोशिश कर रही है कि तकनीक के सहारे उन्नत खेती को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा दिया जा सके। डिजिटल इंडिया के तहत खेतीबाड़ी एवं उनसे जुड़ी तमाम योजनाओं, परियोजनाओं एवं सूचनाओं को किसानों तक पहुंचाना भी सरकार की उसी प्राथमिकता का हिस्सा है।
किसानों को उत्तम खेती के तरीकों के प्रति जागरूक करने के लिए पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय और कृषि मंत्रालय ने साथ मिलकर मेघदूत मोबाइल ऐप का विमोचन देश के चयनित 150 जिलों के लिये किया है। आने वाले दिनों में शेष जिलों में भी यह सेवा शुरू हो जायेगी। उपयोगकर्ता इस मोबाइल पर अपना नाम और लोकेशन के साथ खुद को रजिस्टर कर सकते हैं। डिजिटल इंडिया के तहत किसान को नई तकनीक से जोड़ने के लिए दोनों मंत्रालयों से उठाया गया यह कदम सराहनीय है। इस ऐप को भारत के चार प्रसिद्ध संस्थान भारत मौसम विज्ञान विभाग, भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद व अंतर्राष्ट्रीय फसल अर्ध शुष्क उष्णकटिबंधीय अनुसंधान संस्थान के द्वारा बनाया गया है। यह ऐप किसानों को उनके क्षेत्र के हिसाब से कृषि और मवेशियों के लिए मौसम आधारित सलाह स्थानीय भाषा में संबंधित जिले के कृषि विज्ञान केन्द्र के कृषि मौसम विशेषज्ञ द्वारा दिया जाएगा। इस ऐप से मौसम की पूर्ण जानकारी दिन प्रतिदिन जान सकते हैं। मेघदूत ऐप की मदद से किसान तापमान वर्षा नमी और वायु की तीव्रता और दिशा के बारे में सरलता पूर्वक जान सकते हैं। इसमें एक अन्य फीचर पास्ट वेदर भी दिया गया है जिससे हमें बीते दिन का भी मौसम जान पाएंगे। साथ में तात्कालिक पुर्वानुमान की सेवा भी दी गई है जो कि 3 घंटे में होने वाले अचानक मौसम के बदलाव के बारे में अलर्ट करेगा। किसान मौसम संबंधी यह जानकारी लेकर फसल और मवेशियों की बेहतर तरीके से देखभाल कर सकते हैं। इस ऐप की सूचनाएं सप्ताह में 2 दिन मंगलवार और शुक्रवार को अपडेट होगी। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करने के बाद साइन अप करना होगा इसमें नाम, मोबाइल नंबर, भाषा, जेंडर, स्टेट और जिला चुनना होगा और साइन अप हो जाएगा इसके बाद संबंधित जिले के आधार पर आपको सारी जानकारियां जिले के कृषि मौसम विशेषज्ञ द्वारा सम्प्रेषित की जाएगी। इस ऐप की मदद से किसान अपने क्षेत्र के हिसाब से कृषि और मवेशियों के लिए मौसम आधारित सलाह निःशुल्क ले सकेंगे। अहम बात यह है कि किसान इस ऐप को हिंदी एवं अंग्रेजी के साथ अन्य 8 भाषाओं में भी उपयोग कर
Bu hikaye Modern Kheti - Hindi dergisinin October 15, 2023 baskısından alınmıştır.
Binlerce özenle seçilmiş premium hikayeye ve 9.000'den fazla dergi ve gazeteye erişmek için Magzter GOLD'a abone olun.
Zaten abone misiniz? Oturum aç
Modern Kheti - Hindi'den DAHA FAZLA HİKAYE
Modern Kheti - Hindi
मक्का की बिजाई करने के लिए मेज़ प्लांटर
मक्का की बिजाई करने वाली मशीन, मेज़ प्लांटर को नेशनल एग्रो इंडस्ट्रीज़ की ओर से बनाया गया है।
1 min
15th November 2025
Modern Kheti - Hindi
घृतकुमारी का औषधीय योगदान एवं महत्व
कुमारी, गृह कन्या, घृतकुमारिका आदि, इसके पत्तों में छेद करने या दबाने पर लसलसा पदार्थ निकलता है।
3 mins
15th November 2025
Modern Kheti - Hindi
क्या जीनोम-संपादित धान की किस्में उचित हैं ?
देश के शीर्ष कृषि अनुसंधान संस्थान आईसीएआर (भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद) और कृषि मंत्रालय पर जीनोम-संपादित (जीनोम-एडीटेड) धान के परीक्षणों में वैज्ञानिक हेरफेर और बेईमानी के आरोप लगे हैं।
3 mins
15th November 2025
Modern Kheti - Hindi
गन्ना की खेती देखभाल और पैदावार
गन्ना एक प्रमुख व्यवसायिक फसल है, विषम परिस्थितियां भी इसकी फसल को बहुत अधिक प्रभावित नहीं कर पाती।
10 mins
15th November 2025
Modern Kheti - Hindi
खाद्य उत्पादन की बढ़ती मांग से धरती पर पड़ रहा है प्रभाव
इसमें कोई शक नहीं कि इंसानी सभ्यता ने अपने विकास के लिए प्रकृति का बड़े पैमाने पर दोहन किया है।
3 mins
15th November 2025
Modern Kheti - Hindi
टिकाऊ कृषि विकास के लिए भूमि सुधार आवश्यक ...
कृषि के मुख्यतः तीन प्रमुख स्तम्भ हैं-मिट्टी, पानी और बीज परंतु गत कुछ दशकों में परंपरागत कृषि तकनीकों जैसे अत्याधिक जुताई, रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के अंधाधुंध प्रयोग एवं जैविक खाद के कम उपयोग, इत्यादि के कारण मिट्टी की गुणवत्ता में बहुत गिरावट आई है।
8 mins
15th November 2025
Modern Kheti - Hindi
निराशा से समाधान तक कैसे भारत पराली जलाने की समस्या का कर सकता है अंत
पराली जलाने की समस्या का हल संभव है। समझदारी बरतते हुए अगले तीन वर्षों में इस लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। इस बारे में विस्तार से बता रहे हैं अरुणाभ घोष और कुरिंजी केमांथ
5 mins
15th November 2025
Modern Kheti - Hindi
अलसी की खेती से लाभ कमाएं
अलसी तेल वाली फसलों में दूसरी खास फसल है।
8 mins
15th November 2025
Modern Kheti - Hindi
क्रांतिकारी मॉडल विकसित करने वाले सफल किसा सीताराम निगवाल
मध्यप्रदेश के धार जिले के किसान सीताराम निगवाल ने 30 वर्षों के अनुभव से खेती का एक क्रांतिकारी मॉडल, विकसित किया है।
2 mins
15th November 2025
Modern Kheti - Hindi
भूमि क्षरण से बढ़ रहा कुपोषण
लगभग 1.7 अरब लोग ऐसे क्षेत्रों में रहते हैं जहां मानवीय कारणों से भूमि के क्षरण के चलते फसलों की पैदावार घट रही है।
2 mins
15th November 2025
Translate
Change font size

