News
Open Eye News
नौ शक्तियों का मिलन पर्व है नवरात्रि
रतीय समाज में नवरात्रि पर्व का विशेष महत्व है, जो आदि शक्ति की पूजा का पावन पर्व है। नवरात्रि के नौ दिन देवी दुर्गा के विभिन्न नौ स्वरूपों की उपासना के लिए निर्धारित हैं और इसीलिए नवरात्रि को नौ शक्तियों के मिलन का पर्व भी कहा जाता है।
4 min |
April 2024
Open Eye News
भारत को पुनः विश्व गुरु बनाना ही संघ का है मुख्य लक्ष्य
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक नागपुर में दिनांक 15 से 17 मार्च 2024 को सम्पन्न हुई है। इस बैठक में पूरे देश से 1500 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया और श्रीराम मंदिर से राष्ट्रीय पुनरुत्थान की ओर विषय पर एक प्रस्ताव भी पास किया गया।
4 min |
April 2024
Open Eye News
सीएम हाउस में हनुमान जयंती पर विशेष पूजा, सीएम साय ने सपरिवार की पूजा-अर्चना
सालों बाद मंगलवार को हनुमान जयंती पड़ी है। इसके चलते श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी मंगलवार को सुबह सीएम निवास पर हनुमान जी की पूजा अर्चना की।
3 min |
April 2024
Open Eye News
पानी की बूंद-बूंद सहेजने की मानसिकता बनाए देश
इस बार भी अनुमान है कि मानसून की कृपा देश पर बनी रहेगी। ऐसा बीते दो साल भी हुआ उसके बावजूद बरसात के विदा होते ही देश के बड़े हिस्से में बूंद-बूंद के लिए मारामारी शुरू हो जाती है। मानना चाहिए कि जल स्रोत तो बारिश ही है और जलवायु परिवर्तन के कारण साल दर साल बारिश का अनियमित होना, बेसमय होना और अचानक तेजगति से होना घटित होगा ही। आंकड़ों के आधार पर हम पानी के मामले में पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा समृद्ध हैं, लेकिन चिंता का विषय यह है कि पूरे पानी का कोई 85 फीसदी बारिश के तीन महीनों में समुद्र की ओर बह जाता है और नदियां सूखी रह जाती हैं। यह सवाल देश में हर तीसरे साल खड़ा हो जाता है कि \"औसत से कम\" पानी बरसा या बरसेगा, अब क्या होगा?
3 min |
April 2024
Open Eye News
विकसित भारत की रूपरेखा है भाजपा का संकल्प पत्र
2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार आने के बाद भाजपा अपने महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक संकल्पों को एक के बाद एक पूरा कर रही है। अयोध्या में दिव्य भव्य एवं नव्य राम मंदिर का निर्माण और उसमें भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। अयोध्या विश्व के धार्मिक पर्यटन मानचित्र पर तीव्रता के साथ उभर रहा है और सनातन का वैश्विक उभार हो रहा है।
4 min |
April 2024
Open Eye News
पतंजलि के विज्ञापनों को लेकर सुको को एतराज
पतंजलि आयुर्वेद के विज्ञापनों की तार्किकता को लेकर सर्वोच्च न्यायालय में जारी कानूनी लड़ाई ने अनेकानेक कारणों से काफी जिज्ञासा जगाई है। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पतंजलि के कर्ता-धर्ताओं बाबा रामदेव और बालकृष्ण को अदालत की अवमानना के लिए निजी तौर पर पेश होकर बार-बार माफी मांगने पर जोर देना अभूतपूर्व है।
4 min |
April 2024
Open Eye News
गहराते जल-संकट से जीवन एवं कृषि खतरे में
भारत भर में 150 प्रमुख जलाशयों में जल स्तर वर्तमान में 31 प्रतिशत है, दक्षिण भारत में सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र है, जिसके 42 जलाशय वर्तमान में केवल 17 प्रतिशत क्षमता पर हैं। यह भारत के विभिन्न क्षेत्रों में देखी गई सबसे कम जल क्षमता का प्रतीक है।
5 min |
April 2024
Open Eye News
मस्ती में सरोबार होकर मनाते हैं राजस्थान में होली
होली के अवसर पर राजस्थान के विभिन्न शहरों में कई तरह के आयोजन किए जाते हैं। राजस्थान में होली के विविध रंग देखने में आते हैं। होली के दिनों में जयपुर के इष्टदेव गोविंद देव मंदिर में नजारा देखने लायक होता है।
4 min |
March 2024
Open Eye News
सीएए नागरिकता देने का कानून है, न कि छीनने का
नागरिकता संशोधन कानून यानी सीएए को लेकर पूरे देश में एक बार फिर से चर्चा तेज हो गई है। इससे पहले भी नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कई बार विवाद देखने को मिल चुके हैं। इसकी लंबे समय से प्रतीक्षा थी कि नागरिकता संशोधन कानून यानी सीएए कब अमल में आएगा।
4 min |
March 2024
Open Eye News
गठबंधन में उलझनों से आसान होती भाजपा की राह
इंडिया गठबन्धन लगातार कमजोर होता हुआ दिखाई दे रहा है जबकि केंद्र की सत्ता पर काबिज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए में नये दलों के जुड़ने की खबरों से उसके बड़े लक्ष्य के साथ जीत की राह आसान होती जा रही है। लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपने सहयोगी दलों के साथ 400 सीटें जीतने का लक्ष्य निश्चित किया है।
5 min |
March 2024
Open Eye News
सीएए पर भ्रम की राजनीति के निहितार्थ
भारत में नागरिकता संशोधन अधिनियम के लागू होने के बाद एक बार फिर से राजनीतिक गुणा भाग का खेल प्रारंभ हो गया है। तुष्टीकरण की राजनीति करने वाले राजनीतिक दल इस मामले में पूर्व नियोजित राजनीति ही कर रहे हैं।
4 min |
March 2024
Open Eye News
अठारहवीं बार बिसात पर भारत का लोकतंत्र
भारत का लोकतंत्र अठारहवीं बार बिसात पर है। लोकतंत्र को जीतने के लिए बाजियां लग रहीं है। कोई जान की बाजी लगा रहा है तो कोई ईमान की बाजी लगा रहा है। किसी ने आँखें खोलकर बाजी लगाने की तैयारी की है तो कोई आँखें बंद कर ब्लाइंड खेलने पर आमादा है।
5 min |
March 2024
Open Eye News
क्या कारण है कांग्रेस की मंद होती रोशनी के?
देश की सबसे पुरानी एवं मजबूत कांग्रेस पार्टी बिखर चुकी है, पार्टी के कद्दावर, निष्ठाशील एवं मजबूत जमीनी नेता पार्टी छोड़कर अपनी सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी पार्टी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं, वह भी तब जब लोकसभा चुनाव सन्निकट है।
5 min |
March 2024
Open Eye News
लोकगीतों के संग चढ़ता है होली का रंग!
होली का रंग चढ़ने लगा है, हर कोई मदमस्त होने लगा है। प्रकृति भी खिली खिली दिखने लगी, मौसम मे गर्माहट सी होने लगी पर होली पर हुड़दंग ठीक नहीं है। होली पर बदरंगता ठीक नहीं है, होली पर होली रहना जरूरी है। बुराईयों से मुक्ति पाना जरूरी है जो भी विकार बचे है जला दो होली में आत्मा का परमात्मा से योग लगा लो होली में।
5 min |
March 2024
Open Eye News
जागरूक मतदाता के हाथ हो राजनीति की नकेल
देश के मतदाताओं के मन की बात जानने का दावा करने वालों अथवा अनुमान लगाने वालों का, मानना है कि आज की स्थिति को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि आम चुनाव में भाजपा को आसानी से बढ़त मिलने की संभावना है।
4 min |
March 2024
Open Eye News
यूपी के चुनावी चक्रव्यूह में फंसे राजनीतिक दल
उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों को लेकर पूरे देश मे कौतुहल दिखाई दे रहा है। लोकसभा सीटों के हिसाब से सबसे बड़े राज्य यूपी में मुकाबला त्रिकोणीय होता नजर आ रहा है। त्रिकोणीय मुकाबले में एक तरफ एनडीए के तले मोदी की 'सेना' जीत की हुंकार भर रही है तो दूसरी ओर राहुल गांधी के अगुवाई में 'इंडी' गठबंधन ताल ठोक रहा है।
4 min |
March 2024
Open Eye News
कांग्रेस से पलायन को लेकर गंभीर क्यों नहीं हैं आलाकमान?
कांग्रेस के दिग्गज एवं कद्दावर नेताओं में नाराजगी, हताशा एवं राजनीतिक नेतृत्व को लेकर निराशा के बादल लगातार मंडरा रहे हैं, पार्टी लगातार बिखराव एवं टूटन की ओर बढ़ रही है। पार्टी में उल्टी गिनती चल रहा है, लेकिन आश्चर्य इस बात को लेकर है कि इस उल्टी गिनती को रोकने के लिए कोई मजबूत उपाय नहीं हो रहे हैं।
4 min |
March 2024
Open Eye News
चुनावी बांड मामले में 'सुप्रीम' फैसला है स्वागतयोग्य
लोकसभा चुनावों से ठीक पहले सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर आखिरकार भारतीय स्टेट बैंक ने चुनावी बॉन्ड खरीद का विस्तृत डेटा अदालत को पेश कर ही दिया। साथ ही यह भी सार्वजनिक कर दिया कि इन इलेक्टोरल बांड के माध्यम से किस राजनैतिक दल को कितने पैसे प्राप्त हुये।
4 min |
March 2024
Open Eye News
कांग्रेस राज में शराब के दो काउंटर, एक भूपेश और दूसरा सोनिया-राहुल का सीएम साय बोले - कांग्रेस डूबती हुई जहाज
पिछली कांग्रेस की भूपेश राज में भ्रष्टाचार और शराब घोटाले के दो काउंटर थे। एक राज्य सरकार यानी भूपेश बघेल का और दूसरा सोनिया-राहुल गांधी का। भूपेश सरकार ने करप्शन की सारी हदें पार कर दी थी।
2 min |
March 2024
Open Eye News
ईमानदार राजनीति के परसेप्शन पर भ्रष्टाचार का तड़का
याद कीजिए! अप्रैल 2011 में दिल्ली के जंतर मंतर पर \"जन लोकपाल विधेयक\" के लिए महाराष्ट्र के रालेगांव सिद्धि निवासी, समाजसेवी गांधीवादी बाबूराव हजारे जो अन्ना हजारे के नाम से जाने जाते हैं, का \"इंडिया अगेंस्ट करप्शन ग्रुप\" के बैनर तले भ्रष्टाचार के विरुद्ध, गैर राजनैतिक, अहिंसा वादी आंदोलन लगभग चार महीने सफलतापूर्वक चला।
4 min |
March 2024
Open Eye News
सांस्कृतिक स्वाभिमान और आर्थिक आत्मनिर्भरता से समृद्धता की पहल
मध्यप्रदेश में आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व की नगरी उज्जयिनी अब आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में एक इतिहास रचने जा रही है।
4 min |
March 2024
Open Eye News
कितना सार्थक है भारतीय रेल में निजी ठेकेदारों की भागीदारी
भारतीय रेल ने कुछ वर्षों पहले रेल यात्रियों को सुलभ और साफ सुथरे डिब्बों के साथ आरामदेह सफर बनाने के लिए निजी ठेकेदारों की भागीदारी से 'ऑनबोर्ड हाऊसकीपिंग सर्विसेज' शुरू की थी। माह अक्टूबर 2023 में इस सेवा में बरती जा रही लापरवाही को 'ओपन आई न्यूज' ने प्रकाशित किया था और इस मामले का अनुसरण करते हुए पत्रिका ने उच्च स्तर पर मामला पहुंचाने के साथ-साथ 'सूचना का अधिकार एक्ट' के जरिए अंदर की हकीकत जानने का प्रयास किया। आरटीआई के तहत जो दस्तावेज हासिल हुए वे काफी रोचक और आश्चर्यजनक होने के साथ-साथ ये भी सवाल खड़े करते हैं कि क्या वाकई यात्रियों के लिए बनी सेवाओं को भारतीय रेल से छीनकर निजी हाथों में सौंपने का भारतीय रेल मंत्रालय का फैसला सही था? क्या निजी हाथों में ये सेवाएं देना सार्थक सिद्ध हुआ है?
4 min |
March 2024
Open Eye News
चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देना है स्वागतयोग्य
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह को भारत रत्न देने की घोषणा की है, उनके नाम के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव व कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भी भारत रत्न के लिए चुना गया है, इन तीनो को ही यह सम्मान मरणोपरांत मिलेगा।
3 min |
February 2024
Open Eye News
विशेष पिछड़ी जनजातियों की बदलेगी तस्वीर
मुख्यमंत्री का पिछड़ी जनजाति के विकास पर है विशेष जोर
2 min |
February 2024
Open Eye News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हृदय में बसा है मध्यप्रदेश
चुनौतियों को संभावना में बदलने वाले राज्य का नाम मध्यप्रदेश है। यह प्रदेश तरक्की और अपेक्षाओं से भरा है। आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश पहले सपना था लेकिन अब हकीकत बनकर हमारी आँखों के सामने आ चुका है। प्रसंगवश है कि देश में मध्यप्रदेश की प्रशंसा होती है। स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कई बार इस राज्य की सराहना कर चुके हैं।
3 min |
February 2024
Open Eye News
हरदा में हुए बारूदी विस्फोट से सबक लेने की जरूरत
देश के दिल मध्यप्रदेश के हरदा में हुए बारूदी विस्फोट ने पूरे सूबे को दहलाकर रख दिया है, यहां तक कि हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी तक इस हादसे से विचलित हो गए और उन्होंने भी मृतकों के आश्रितों और घायलों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा कर दी। मध्यप्रदेश सरकार ने तो अपने हिस्से की राहत पहले ही देने का ऐलान कर दिया।
3 min |
February 2024
Open Eye News
भारत रत्न सम्मान के साथ-साथ सियासी दाँव?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से जिन लोगों को भारत रत्न देने की घोषणा की गई है सभी लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया है। लेकिन लोकसभा चुनाव के करीब होने के कारण ऐसे पुरस्कारों की घोषणा पर सवाल उठना लाजिमी है। इन पुरस्कारों के जरिए उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम को साधने की राजनीति है।
4 min |
February 2024
Open Eye News
ज्ञान नेत्र से उजाला फैलाती गरिमा
कुदरत के खेल भी निराले हैं। व्यक्ति के लिये एक रास्ता बंद करती है सौ रास्ते खोल भी देती है। लौकिक दृष्टि लेती है तो अलौकिक दृष्टि दे देती है। हरियाणा के महेंद्रगढ़ जनपद के नावदी गांव की गरिमा ने इस बात को साबित किया। जब नौ साल पहले गरिमा पैदा हुई तो दृष्टिबाधित थी।
3 min |
February 2024
Open Eye News
जन जातीय जन-मन कल्याण के प्रेरक प्रधानमंत्री
आज मध्यप्रदेश हर्षित है, उत्साहित है। देश के लोकप्रिय और यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी झाबुआ में आयोजित जन जातीय सम्मेलन को संबोधित करने पधार रहे हैं। आज का दिन विशिष्ट है। आज पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि है जो समर्पण दिवस के रूप में मनाई जा रही है।
4 min |
February 2024
Open Eye News
राष्ट्र निर्माता एवं आदर्श व्यक्तित्व के पर्याय महर्षि दयानंद सरस्वती
आधुनिक हिंदू पुनर्जागरण के निर्माता, समाज सुधारक, आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती जी का जन्म 12 फरवरी, 1824 को गुजरात के टंकारा में हुआ था। उनकी माताजी का नाम यशोधाबाई और पिताजी करशन लालजी तिवारी थे।
4 min |