मेकअप की दुनिया में इनका होगा राज!
Anokhi|January 14, 2023
मेकअप में नए-नए ट्रेंड बेहद लुभावने लगते हैं। अगर आप भी इनकी आजमाइश करना चाहती हैं तो आपको सही तरीका पता होना चाहिए। किस तरह का मेकअप है इन दिनों ट्रेंड में और कैसे इन्हें अपनाएं, बता रही हैं स्वाति शर्मा
स्वाति शर्मा
मेकअप की दुनिया में इनका होगा राज!

सी बहुत कम महिलाएं देखने को मिलती हैं जो बिना मेकअप घर से निकलना पसंद करती हों। चाहे लिपस्टिक या काजल की एक पतली लाइन ही क्यों ना हो, लेकिन हर महिला किसी न किसी तरह का मेकअप लगाना पसंद करती हैं। मेकअप का मतलब चेहरे को बदलना नहीं, बल्कि अपनी खूबियों को और निखारना होता है। अगर आप मेकअप की शौकीन हैं तो आपको इसके मायने और भी बेहतर तरीके से पता होंगे। पर, मेकअप के ट्रेंड्स भी बदलते रहते हैं। कोई कहता है ब्लशर पीछे लगाओ, तो कोई नाक तक लगा लेता है। मेकअप हैक, मेकअप टिप्स, मेकअप ट्यूटोरियल... इंस्टाग्राम से लेकर यूट्यूब तक तमाम सोशल मीडिया इन्हीं चीजों से भरी हुई हैं। फैशन की तरह मेकअप जगत में भी नियमित अंतराल पर नए ट्रेंड्स आते रहते हैं। ऐसे में मेकअप को लेकर उलझन और बढ़ जाती है। मेकअप का ट्रेंड समझने के साथ ही यह भी समझना जरूरी होता है कि क्या आप उस ट्रेंड में फिट बैठती हैं या नहीं? आइए जानें इस साल मेकअप की दुनिया में क्या सब ट्रेंड में रहने वाला है।

जानिए नए ट्रेंड के बारे में

इन दिनों सोशल मीडिया पर आपको कई नए तरह के आईलाइनर या ब्लशर के तरीके देखने को मिल रहे होंगे। मेकअप आर्टिस्ट समृद्धि लूनिया कहती हैं, 'ये ट्रेंड्स सबसे पहले विदेशी ट्रेंड से प्रभावित होकर भारतीय रैंप और फिर फिल्मी दुनिया तक आते हैं, जिसके कुछ समय बाद आम जिंदगी का हिस्सा हो जाते हैं। इसमें मौसम और फेस्टिव सीजन का भी विशेष प्रभाव देखने को मिलता है। ठंड के मौसम का भी मेकअप ट्रेंड पर प्रभाव है।'

सबसे पहले खुद को जानें

This story is from the January 14, 2023 edition of Anokhi.

Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 8,500+ magazines and newspapers.

This story is from the January 14, 2023 edition of Anokhi.

Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 8,500+ magazines and newspapers.

MORE STORIES FROM ANOKHIView All
राहत वाला फैशन
Anokhi

राहत वाला फैशन

गर्मी में फैशनेबल दिखने से ज्यादा हम सब आराम पर ज्यादा ध्यान देते हैं। पर, क्या आप जानती हैं कि आरामदायक कपड़ों में भी आप फैशनेबल दिख सकती हैं। इस काम के लिए वॉर्डरोब में किन चीजों को करें शामिल, बता रही हैं

time-read
3 mins  |
May 18, 2024
जिद्द को जीतें प्यार से
Anokhi

जिद्द को जीतें प्यार से

रिश्ते को अच्छी तरह चलाने के लिए आपसी समझ का होना बहुत जरूरी है। लेकिन अगर एक साथी स्वभाव से ही जिद्दी हो तो मुश्किलें बढ़ जाती हैं| जिद्दी साथी के साथ कैसे करें अपने सफर को आसान, बता रही हैं

time-read
3 mins  |
May 18, 2024
रिश्ते को दोबारा बेहतर बनाने में लगाएं पूरी ऊर्जा
Anokhi

रिश्ते को दोबारा बेहतर बनाने में लगाएं पूरी ऊर्जा

हम सबके पास ढेरों सवाल होते हैं, बस नहीं होता जवाब पाने का विश्वसनीय स्रोत। इस कॉलम के जरिये हम एक्सपर्ट की मदद से आपके ऐसे ही सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश करेंगे। इस बार मनोविशेषज्ञ देंगी आपके सवालों के जवाब। हमारी एक्सपर्ट हैं, डॉ. गगनदीप कौर

time-read
3 mins  |
May 18, 2024
कच्चे आम के अनूठे अंदाज
Anokhi

कच्चे आम के अनूठे अंदाज

बचपन में चोरी-चुपके पेड़ से कच्चे आम को तोड़ना और उसे नमक के साथ खाना आपको याद है ना! अब उस कच्चे आम का स्वाद आप चखती हैं क्या? कैसे कच्चे आम से बनाएं झटपट शानदार चीजें, बता रही हैं राधिका सिंह

time-read
2 mins  |
May 18, 2024
चटपटी इमली
Anokhi

चटपटी इमली

इमली का नाम लेने भर से मुंह में पानी आ जाता है। इस चटपटी सामग्री को कैसे बनाएं अपने खानपान का हिस्सा, बता रही हैं

time-read
3 mins  |
May 18, 2024
बर्फ से बढ़ाएं दोस्ती
Anokhi

बर्फ से बढ़ाएं दोस्ती

तेज गर्मी वाले इस मौसम में अगर आप भी अपनी त्वचा की सेहत को लेकर चिंता में हैं, तो अपने स्किन केयर रुटीन में बर्फ को शामिल करें। बर्फ से कैसे करें त्वचा की देखभाल, बता रही हैं

time-read
3 mins  |
May 18, 2024
घर रखेगा खुद को ठंडा
Anokhi

घर रखेगा खुद को ठंडा

यकीनन इस तेज गर्मी से निपटने के लिए एयर कंडीशनर जरूरी - सा लगता है। लेकिन, आप प्राकृतिक तरीके से गर्मी से निपटना चाहती हैं तो यह भी मुमकिन है। घर के तापमान में कमी लाने के लिए आपको कुछ छोटे-छोटे प्रयास करने होंगे। क्या हैं ये प्रयास और कैसे उन्हें आजमाएं, बता रही हैं दिव्यानी त्रिपाठी

time-read
4 mins  |
May 18, 2024
काम एक फिर वेतन में क्यों है भेद?
Anokhi

काम एक फिर वेतन में क्यों है भेद?

हमारी दुनिया में हम से जुड़ी क्या खबरें हैं? हमारे लिए उपयोगी कौन-सी खबर है? किसने अपनी उपलब्धि से हमारा सिर गर्व से ऊंचा उठा दिया? ऐसी तमाम जानकारियां हर सप्ताह आपसे यहां साझा करेंगी, जयंती रंगनाथन

time-read
2 mins  |
May 18, 2024
सच होगा सीधे बालों का सपना
Anokhi

सच होगा सीधे बालों का सपना

केराटिन ट्रेटमेंट करवाने की सोच रही हैं, तो पहले सभी जानकारी इकट्ठा कर लेना जरूरी है। क्या है यह ट्रीटमेंट और इसे करवाते वक्त किन सावधानियों को बरतें,

time-read
3 mins  |
May 04, 2024
नेल आर्ट के लिए भी जरूरी है सावधानी
Anokhi

नेल आर्ट के लिए भी जरूरी है सावधानी

लंबे और खूबसूरत नाखून पाने के लिए अब आपको धीरज की नहीं बल्कि किसी नेल आर्ट सैलून जाने की जरूरत है। पर, नेल आर्ट करवाने से पहले कुछ बातों को ध्यान में रखना भी जरूरी होता है। कौन-कौन सी हैं ये बातें, बता रही हैं

time-read
3 mins  |
May 04, 2024